एक्सप्लोरर

Toolkit Case: टूलकिट अपलोड होने के ठीक बाद दिशा ने ग्रेटा से की थी बात, दोनों के बीच व्हाट्सएप चैट आयी सामने

दिल्ली पुलिस ने कहा कि टूलकिट गलती से पब्लिक हो गया. इसे पब्लिक नहीं करना था. खालिस्तानी संगठन पीजेएफ के साथ दिशा रवि, निकिता जैकब और शांतनु ने जमू पर मीटिंग की थी. पुलिस ने कहा कि हमने जूम से और डिटेल मांगी है.

नई दिल्ली: टूलकिट कांड में एबीपी न्यूज़ की पड़ताल में बड़ा खुलासा हुआ है. यह खुलसा स्वीडन की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग और बेंगलुरू से गिरफ्तार दिशा रवि को लेकर है. याद होगा आपको ग्रेटा थनबर्ग ने किसान आंदोलन के समर्थन में एक टूलकिट शेयर करने के बाद उसे डिलीट कर दिया था क्योंकि उस टूलकिट में देश विरोधी कंटेट थे. इस टूलकिट को लेकर ग्रेटा थनबर्ग और दिशा रवि के बीच व्हाट्स ऐप पर जो बातचीत हुई थी वो सामने आ गई है.

इस चैट में दिशा ग्रेटा को टूलकिट शेयर नहीं करने के लिए कह रही है. दिशा ने ग्रेटा को ये बताया है कि हमलोगों के खिलाफ UAPA कानून के तहत कार्रवाई हो सकती है. ABP न्यूज के पास चैट की पूरी कॉपी मौजूद है. दोनों के बीच करीब बीस मिनट तक व्हाट्सऐप पर बातचीत होती रही. इस चैट में दिशा ने ग्रेटा थनबर्ग को ये भी भरोसा दिया कि उसपर कोई आंच नहीं आएगी.

ग्रेटा थनबर्ग और दिशा रवि के बीच टूलकिट अपलोड होने के बाद क्या बात हुई ग्रेटा- बड़ा अच्छा होता अगर ये अभी तैयार होता, इसके चक्कर में मुझे कई धमकियां मिलती. इसने तो हंगामा खड़ा कर दिया

दिशा- SHIT, SHIT अभी भेज रही हूं. क्या तुम टूल किट को बिल्कुल ट्वीट नहीं कर सकती हो क्या अभी हम कुछ भी नहीं बोल सकते ? मैं वकीलों से बात करती हूं. I am sorry, इस पर हमारा नाम है और हमलोगों के खिलाफ UAPA के तहत कार्रवाई हो सकती है. क्या तुम ठीक हो ?

ग्रेटा - मुझे कुछ लिखना है दिशा - क्या तुम मुझे 5 मिनट दे सकती हो, मैं वकीलों से बात कर रही हूं ग्रेटा - कई बार इस तरह की नफरत वाली आंधी आती है और ये वाकई जबरदस्त होती हैं दिशा - पक्का, मुझे माफ करना, हम सब डर गए क्योंकि यहां हालात खराब होने लगे हैं. लेकिन हम ये सुनिश्चित करेंगे कि तुम पर आंच न आए. हमें सभी सोशल मीडिया हैंडल को डिएक्टिवेट करना होगा.

टूलकिट कांड को लेकर दिल्ली पुलिस ने जूम को लिखी चिट्ठी टूलकिट कांड को लेकर दिल्ली पुलिस ने जूम को चिट्ठी लिखी है. मीटिंग में शामिल लोगों के बारे में जूम से जानकारी मांगी गई है. टूलकिट कांड में ये बात सामने आई थी कि 11 और 22 जनवरी को निकिता जैकब, दिशा रवि, शांतनु समेत कई लोगों ने ज़ूम प्लेटफार्म पर मीटिंग की गई थी जिसमें किसान आंदोलन के जरिये देश विरोधी गतिविधियों को बढ़ाने की बात हुई थी.

टूलकिट कांड में नए किरदार का खुलासा टूलकिट केस में दिल्ली पुलिस ने एक किरदार का खुलासा किया है. इस नए किरदार का नाम पीटर फैड्रिक है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक पीटर फैड्रिक इस पूरे टूलकिट मामले का मास्टरमाइंड है. जिस टूल किट को लेकर विवाद चल रहा है उसका नाम ग्लोबल फार्मर्स स्ट्राइक और ग्लोबल डे ऑफ एक्शन 26 जनवरी रखा गया था. दिल्ली पुलिस का दावा है कि पीटर फैड्रिक साल 2006 से भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर है.

पुलिस के मुताबिक पीटर फैड्रिक बताता था कि सोशल मीडिया पर किसे है टैग करना है, क्या हैशटैग करना है और किस पोस्ट को ट्रेंड करवाना है. पीटर फैड्रिक खालिस्तानी आतंकी भजन सिंह भिंडर का साथी है. भजन सिंह आईएसआई के लिए भी काम कर चुका है.

दिशा रवि पर क्या आरोप हैं? दिल्ली पुलिस का कहना है कि उसके पास पूरे सबूत हैं. दिल्ली पुलिस ने कहा है कि दिशा रवि ने टूल किट डॉक्यूमेंट को तैयार करने और उसे वायरल करने में अहम भूमिका निभाई थी. उसने व्हाट्सएप ग्रुप शुरू किया था और टूल किट तैयार करने में सहयोग किया था और ड्राफ्ट तैयार करने वालों के साथ जुड़कर काम कर रही थी. दिल्ली पुलिस के मुताबिक दिशा रवि खालिस्तान समर्थक पोएटिक जस्टिस फाउंडेशन के सहयोग से देश के खिलाफ असंतोष का माहौल बनाने का काम कर रही थी. दिल्ली पुलिस ने दिशा रवि का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है.

टूल किट क्या है ? डिजिटल हथियार, जिसका इस्तेमाल सोशल मीडिया पर आंदोलन को हवा देने के लिए होता है. पहली बार अमेरिका में ब्लैक लाइव्स मैटर आंदोलन के दौरान इसका नाम सामने आया था. इसके जरिए किसी भी आंदोलन को बड़ा बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों जोड़ा जाता है. इसमें आंदोलन में शामिल होने के तरीकों को बारे में सिलसिलेवार ढंग से बताया जाता है.

आंदोलन के खिलाफ पुलिस अगर एक्शन लेती है तो क्या करना है, ये भी बताया जाता है. सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते वक्त किन बातों का ध्यान रखना है इसकी भी जानकारी दी जाती है. प्रदर्शन के दौरान अगर कोई दिक्कत आए तो क्या करें और किससे संपर्क करें. इसकी भी डिटेल दी जाती है.

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड त्रासदी: टूट रही है अपनों को पाने की आस, 9वें दिन तक 56 शव बरामद, अभी भी 149 लोग लापता Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार 8वें दिन इजाफा, दिल्ली में पेट्रोल 89 के पार, राजस्थान में शतक के करीब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर गोली चलने के मामले में बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस ने आरोपी रोहित सोलंकी को किया गिरफ्तार
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर गोली चलने के मामले में बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
सांसद गौरव गोगोई लड़ेंगे असम विधानसभा का चुनाव, कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी
सांसद गौरव गोगोई लड़ेंगे असम विधानसभा का चुनाव, कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी
US Iran War: ईरान जंग के बीच भारत का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेगा S-400 एयर डिफेंस सिस्टम
ईरान जंग के बीच भारत का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेगा S-400 एयर डिफेंस सिस्टम
आंखों में आंसू और दिल में याद! मां की अर्थी घर पर थी और बेटी एग्जाम हॉल में लिख रही थी अपना भविष्य
आंखों में आंसू और दिल में याद! मां की अर्थी घर पर थी और बेटी एग्जाम हॉल में लिख रही थी अपना भविष्य

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
Embed widget