एक्सप्लोरर

Tripura CM: त्रिपुरा में सस्पेंस खत्म, माणिक साहा ही होंगे मुख्यमंत्री, BJP विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला

Tripura Elections 2023 Results: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी-आईपीएफटी को बहुमत मिला है. नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 8 मार्च को होगा.

Tripura New CM: माणिक साहा (Manik Saha) को फिर से त्रिपुरा का मुख्यमंत्री चुना गया है. सोमवार (6 मार्च) को भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया. साहा के नाम का प्रस्ताव केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक ने रखा. मुख्यमंत्री की रेस में भौमिक का नाम भी चल रहा था. ये माणिक साहा का सीएम के रूप में लगातार दूसरा कार्यकाल होगा. बीजेपी (BJP) ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 32 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है जबकि उसके सहयोगी दल इंडिजीनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (IPFT) ने एक सीट पर जीत दर्ज की.

राज्य विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 16 फरवरी को हुआ था और नतीजों की घोषणा गुरुवार (2 मार्च) को की गई थी. चुनाव के नतीजों के बाद त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने राज्यपाल को अपनी सरकार का इस्तीफा सौंप दिया था. इसके बाद त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के नाम को लेकर बीजेपी में मंथन शुरू हो गया था. 

सीएम के नाम को लेकर दिल्ली में भी हुई थी अहम बैठक

रविवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की बैठक भी हुई थी. सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक के नाम पर भी विमर्श किया गया था, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व साहा के पक्ष में रहा. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री भौमिक ने धनपुर विधानसभा सीट से आसान जीत हासिल की है.

शपथ ग्रहण में शामिल होंगे दिग्गज

पार्टी के अंदरुनी सूत्रों का कहना है कि माणिक साहा अभी तक विवादों में नहीं रहे हैं और वह जनजातीय इलाकों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं. नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 8 मार्च को होगा. इसमें शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार शाम अगरतला पहुंचेंगे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की संभावना है. बीजेपी शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्रियों के भी शपथ ग्रहण में शामिल होने की संभावना है. 

ये भी पढ़ें- 

Manish Sisodia Custody: जेल भेजे गए मनीष सिसोदिया, मांगी आध्यात्मिक सेल में रहने की इजाजत तो कोर्ट ने क्या कहा?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM हिमंत बिस्वा सरमा ने 16 मंत्रियों को दी बड़ी जिम्मेदारी, असम के 35 जिलों का बनाया ‘गार्जियन’
CM हिमंत बिस्वा सरमा ने 16 मंत्रियों को दी बड़ी जिम्मेदारी, असम के 35 जिलों का बनाया ‘गार्जियन’
हत्या को अंजाम देने 1400 KM का सफर, DU प्रोफेसर देबस्मिता पॉल के मर्डर केस में बड़ा खुलासा, पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी
हत्या को अंजाम देने 1400 KM का सफर, DU प्रोफेसर के मर्डर केस में बड़ा खुलासा, पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी
मोदी सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष! इंडिया गठबंधन की बैठक कल, 23 दल होंगे शामिल, ममता पर होंगी निगाहें
मोदी सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष! इंडिया गठबंधन की बैठक कल, 23 दल होंगे शामिल
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश

वीडियोज

Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
Jaipur News: जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
पाकिस्तान क्रिकेट में फिर होगा फेरबदल, दोबारा बदला जाएगा कप्तान; रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
पाकिस्तान क्रिकेट में फिर होगा फेरबदल, दोबारा बदला जाएगा कप्तान; रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
अमिताभ बच्चन की 1500% प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म, जिसका तमिल में बना रीमेक, हो गया बंटा धार
अमिताभ बच्चन की 1500% प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म, जिसका तमिल में बना रीमेक, हो गया बंटा धार
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
'हम भारत को खुले...', लिपुलेख विवाद पर नेपाल के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
'हम भारत को खुले...', लिपुलेख विवाद पर नेपाल के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
Embed widget