एक्सप्लोरर

BJP MLA In Controversy: बीजेपी विधायक ने कार्यकर्ताओं से कहा- 'तालिबानी स्टाइल' में करें टीएमसी से मुकाबला, हुआ विवाद

BJP MLA In Controversy: प्रदेश भाजपा प्रवक्ता सुब्रत चक्रवर्ती ने कहा कि अरूण चंद्र भौमिक का बयान उनका अपना बयान है और पार्टी का उस बयान से कोई लेना-देना नहीं है.

BJP MLA In Controversy: त्रिपुरा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक अरूण चंद्र भौमिक ने कथित रूप से यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया है कि यदि तृणमूल कांग्रेस के नेता अगरतला हवाई अड्डे पर पहुंचते हैं तो उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को ‘तालिबानी शैली’ में उनका मुकाबला करना चाहिए. हालांकि भाजपा ने कहा कि यह उसका नहीं, बल्कि विधायक का कथन है. 

तृणमूल कांग्रेस की नजर त्रिपुरा में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर है और महासचिव अभिषेक बनर्जी समेत पार्टी नेता तृणमूल के वास्ते जनाधार तैयार करने एवं संगठन खड़ा करने के लिए बार बार इस पर्वतीय राज्य का चक्कर लगा रहे है. तृणमूल अब तक पश्चिम बंगाल में ही सीमित है.

बेलोनिया निर्वाचन क्षेत्र के विधायक अरूण चंद्र भौमिक ने कहा, ‘‘ तृणमूल कांग्रेस त्रिपुरा की बिप्लव कुमार देव नीत सरकार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है जो 25 साल के कम्युनिस्ट शासन को समाप्त करके सत्ता में आयी. यह सब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की शह पर हो रहा है.’’

अरूण चंद्र भौमिक ने बुधवार को दक्षिण त्रिपुरा जिले के बेलोनिया टाऊन हॉल में, केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल की गयी नयी केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक के अभिनंदन समारोह के दौरान यह टिप्पणी की.

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं आप सभी से अपील करता हूं कि हमें तालिबानी शैली में उन पर हमला करने की जरूरत है. जब वे यहां हवाई अड्डे पर पहुंचते हैं तब हमें उन पर एक बार हमला करने की जरूरत है. हम खून के हर एक बूंद से बिप्लव कुमार देव की अगुवाई वाली सरकार की रक्षा करेंगे.’’

उनकी इस टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर फैल गया है और लोग उसकी आलोचना कर रहे हैं. इस टिप्पणी पर प्रदेश तृणमूल नेता सुबल भौमिक ने भाजपा विधायक की गिरफ्तारी की मांग की. उन्होंने दावा किया, ‘‘ पश्चिम बंगाल के तृणमूल नेताओं को कल रात अगरतला में एक होटल में परेशान किया गया जहां वे ठहरे हुए हैं. यह घटना विधायक के भड़काऊ भाषण के बाद घटी.’’

इस बीच प्रदेश भाजपा प्रवक्ता सुब्रत चक्रवर्ती ने कहा कि अरूण चंद्र भौमिक का बयान उनका अपना बयान है और पार्टी का उस बयान से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने कहा, ‘‘ यह पूरी तरह उनकी जिम्मेदारी है. यह भाजपा की संस्कृति नहीं है.’’

इस संबंध में संपर्क करने पर अरूण चंद्र भौमिक ने कहा, ‘‘ मैंने यह स्पष्ट करने के लिए ‘तालिबानी’ शब्द का इस्तेमाल किया कि जिस तरह तृणमूल कांग्रेस त्रिपुरा में भाजपा सरकार को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रही है, उसके लिए तीखी प्रतिक्रिया की जरूरत है. ‘तालिबानी’ शब्द के इस्तेमाल से शायद कड़ा संदेश गया हो लेकिन मेरा मकसद सिर्फ यह बताना था कि कैसे गंभीर रूप से उनका मुकाबला करना है.’’ पिछले कुछ सप्ताहों के दौरान त्रिपुरा से भाजपा एवं तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबरें आयी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में प्रीमियल पेट्रोल के दाम बढ़े, रेगुलर फ्यूल में बदलाव नहीं, जानें दिल्ली, मुंबई से UP-बिहार तक कितनी कीमतें
प्रीमियल पेट्रोल के दाम बढ़े, रेगुलर फ्यूल में बदलाव नहीं, जानें दिल्ली से UP-बिहार तक कितनी कीमतें
Tamil Nadu: घरेलू हिंसा से तंग आकर पत्नी ने सोते हुए पति को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tamil Nadu: घरेलू हिंसा से तंग आकर पत्नी ने सोते हुए पति को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये, बेरोजगारों को पॉकेट मनी... बंगाल में ममता बनर्जी ने जारी किया घोषणा पत्र
सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये, बेरोजगारों को पॉकेट मनी... TMC ने जारी किया मेनिफेस्टो
Nilgiri: व्यू पॉइंट पर सेल्फी लेते वक्त 150 फीट गहरी खाई में गिरा युवक, 13 घंटे बाद रेस्क्यू
Nilgiri: व्यू पॉइंट पर सेल्फी लेते वक्त 150 फीट गहरी खाई में गिरा युवक, 13 घंटे बाद रेस्क्यू

वीडियोज

Alvida Jumma 2026:भारत में मातम, आक्रोश! खामनेई की मौत के विरोध में शिया समुदाय का 'ब्लैक प्रोटेस्ट'
Protest in Israel: EID से पहले अल-अक्सा मस्जिद में फूटा स्थानीयों का गुस्सा! | Donald Trump
US Israel Iran War: खाड़ी देशों में छिड़ेगी Nuclear War? WHO के बयान से हड़कंप | Middle East | Trump
US Israel Iran War: अमेरिका ने सैन्य अभियान में खर्च किए 25 बिलियन डॉलर | Donald Trump l Middle East
ईरान-इजरायल युद्ध का 21वां दिन..तबाही जबरदस्त | Iran US War | Israel attacks Iran | Khamenei | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत में प्रीमियल पेट्रोल के दाम बढ़े, रेगुलर फ्यूल में बदलाव नहीं, जानें दिल्ली, मुंबई से UP-बिहार तक कितनी कीमतें
प्रीमियल पेट्रोल के दाम बढ़े, रेगुलर फ्यूल में बदलाव नहीं, जानें दिल्ली से UP-बिहार तक कितनी कीमतें
Petrol Diesel Price In UP: प्रीमियम पेट्रोल और इंडस्ट्रियल डीजल के कीमतें बढ़ी, BJP ने बताया- कब होंगे दाम कम
प्रीमियम पेट्रोल और इंडस्ट्रियल डीजल के कीमतें बढ़ी, BJP ने बताया- कब होंगे दाम कम
'दृश्यम 3' की रिलीज डेट टली, अब अप्रैल में नहीं देख पाएंगे मोहनलाल की क्राइम ड्रामा फिल्म
'दृश्यम 3' की रिलीज डेट टली, अब अप्रैल में नहीं देख पाएंगे मोहनलाल की क्राइम ड्रामा फिल्म
Israel-US Iran War Live: ईरान से जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, इस देश ने अमेरिका को हथियार देने से कर दिया इनकार
LIVE: ईरान से जंग के बीच ट्रंप को बड़ा झटका, इस देश ने अमेरिका को हथियार देने से कर दिया इनकार
IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, देखें वैभव सूर्यवंशी किस नंबर पर
IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, देखें वैभव सूर्यवंशी किस नंबर पर
'महंगाई मैन ने दिया एक और झटका', प्रीमियम पेट्रोल और इंडस्ट्रियल डीजल के दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने कसा तंज
'महंगाई मैन ने दिया एक और झटका', प्रीमियम पेट्रोल और इंडस्ट्रियल डीजल के दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने कसा तंज
Bihar Board Result 2026: इस हफ्ते जारी हो सकता है बिहार बोर्ड का रिजल्ट, यहां जानें पूरी डिटेल्स
इस हफ्ते जारी हो सकता है बिहार बोर्ड का रिजल्ट, यहां जानें पूरी डिटेल्स
बेंगलुरु के ऑटो में लटका मिला Meta का ID कार्ड, वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट पर उठने लगे सवाल
बेंगलुरु के ऑटो में लटका मिला Meta का ID कार्ड, वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट पर उठने लगे सवाल
Embed widget