एक्सप्लोरर

Tripura News: चर्चा की अनुमति नहीं मिलने पर त्रिपुरा विधानसभा में जमकर हंगामा, टेबल पर चढ़ गए विधायक

Tripura विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन में बीजेपी विधायक जादब लाल नाथ को लेकर चर्चा कराने की मांग की गई थी. जादब लाल नाथ पर आरोप है कि 30 मार्च को विधानसभा के भीतर वह अश्लील फिल्म देख रहे थे.

Tripura Assembly Ruckus: त्रिपुरा में पांच विधायकों के निलंबन और सत्तारूढ़ बीजेपी के एक विधायक के सदन में कथित रूप से अश्लील फिल्म देखने के मामले पर चर्चा की अनुमति नहीं दिए जाने पर शुक्रवार (7 जुलाई) को विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ.

इस दौरान विपक्षी दलों के सदस्यों ने दो बार वाकआउट किया. सदन के भीतर का एक वीडियो सामने आया, जिसमें कुछ विधायक टेबल पर चढ़कर हंगामा करते नजर आ रहे हैं. विपक्ष के नेताओं की ओर से सदन में प्रदर्शन किए जाने के बाद अध्यक्ष विश्वबंधु सेन ने पांच विधायकों को एक दिन के लिए निलंबित कर दिया, जिसके बाद विपक्षी दलों ने सदन से वॉक आउट किया. 

विधायकों के हंगामे का वीडियो

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

विपक्षी सदस्यों ने दोबारा किया वाकआउट

विधानसभा अध्यक्ष सेन ने कुछ देर बाद मुख्यमंत्री माणिक साहा के अनुरोध पर विधायकों के निलंबन का आदेश वापस ले लिया. निलंबन समाप्त होने के बाद पांचों विधायक सदन में लौट आए लेकिन जोर दिया कि बीजेपी विधायक के गलत व्यवहार को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए. अध्यक्ष ने जब इससे इंकार कर दिया तो विपक्षी सदस्य दोबारा सदन से वाकआउट कर गए.

बजट सत्र के पहले दिन ‘व्यवधान पैदा’ करने पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के विधायक नयन सरकार, कांग्रेस के सुदीप रॉय बर्मन और टिपरा मोथा के तीन विधायकों... बृस्वकेतु देबबर्मा, नंदिता रियांग और रंजीत देबबर्मा को निलंबित कर दिया गया था.

टिपरा मोथा के विधायक ने की जादब लाल नाथ पर चर्चा कराने की मांग  

टिपरा मोथा के विधायक अनिमेश देबबर्मा ने बीजेपी विधायक जादब लाल नाथ के दुर्व्यवहार पर चर्चा कराने की मांग की थी. बीजेपी विधायक 30 मार्च को विधानसभा के भीतर अपने मोबाइल फोन पर कथित तौर पर अश्लील फिल्म देख रहे थे. देबबर्मा इस मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव लाना चाहते थे लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी और वित्त मंत्री प्राणजीत सिंह रॉय से चालू वित्त वर्ष के लिए बजट को सदन के पटल पर रखने को कहा.

अध्यक्ष के फैसले से नाराज टिपरा मोथा विधायकों ने किया प्रदर्शन

अध्यक्ष के फैसले से नाराज टिपरा मोथा विधायकों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और जादब लाल के मुद्दे पर चर्चा की मांग करने लगे. माकपा और कांग्रेस के विधायक भी इस प्रदर्शन में शामिल हो गए और आसन के सामने आ गए. इस दौरान वित्त मंत्री ने अपना बजट भाषण जारी रखा. अध्यक्ष ने शुरुआत में विपक्षी सदस्यों को सदन के भीतर प्रदर्शन नहीं करने की चेतावनी दी और कहा कि वह उन्हें निलंबित करने पर पुनर्विचार करेंगे, लेकिन वे सदन से वाकआउट कर गए.

यह भी पढ़ें- Defamation Case: मानहानि मामले में SC में याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, कांग्रेस का ऐलान- 12 जुलाई को करेंगे देशभर में प्रदर्शन | बड़ी बातें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अन्नामलाई को इस्तीफा देने से रोकने के लिए BJP ने किस राज्यसभा सीट से दिया था ऑफर? अब किसके पाले में गई उम्मीदवारी
अन्नामलाई को इस्तीफा देने से रोकने के लिए BJP ने किस राज्यसभा सीट से दिया था ऑफर?
विधायक टूटे लेकिन सांसदों को नहीं जाने देंगे..., TMC के बिखड़े किले को संभालने के लिए नींद से जगी ममता
विधायक टूटे लेकिन सांसदों को नहीं जाने देंगे..., TMC के बिखड़े किले को संभालने के लिए नींद से जगी ममता
'मां-पापा माफ कर देना, दोबारा...', सुसाइड के कुछ दिन बाद मिला NEET अभ्यर्थी का रुला देने वाला नोट
'माफ करना, दोबारा..., सुसाइड के कुछ दिन बाद मिला NEET अभ्यर्थी का रुला देने वाला नोट
ममता की टीएमसी के सामने और गहराया संकट? पार्टी से निकाले गए ऋतब्रत बनर्जी ने किया नया दावा
ममता की टीएमसी के सामने और गहराया संकट? पार्टी से निकाले गए ऋतब्रत बनर्जी ने किया नया दावा

वीडियोज

Laxmi Niwas:😯Radhika को हुआ Veer पर शक, क्या सामने आएगा मंगलसूत्र का सच? #sbs
Cannes में भारत का प्रतिनिधित्व कर भावुक हुईं Nidhi Kumar Malhotra, बताया खास अनुभव
'Peddi' में Ram Charan का शानदार प्रदर्शन, क्लाइमैक्स ने छोड़ी गहरी छाप
Madhuri Dixit के नए अवतार ने जीता दिल, 'Maa Behen' बनी मजेदार एंटरटेनर
Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अन्नामलाई ने छोड़ा साथ, नई पार्टी का किया ऐलान, BJP बोली- 'उनके जाने से कोई नुकसान नहीं'
अन्नामलाई ने छोड़ा साथ, नई पार्टी का किया ऐलान, BJP बोली- 'उनके जाने से कोई नुकसान नहीं'
अन्नामलाई के BJP छोड़ने पर संजय सिंह का बड़ा बयान, 'सभी को लगता है कि वो विजय की तरह...'
अन्नामलाई के BJP छोड़ने पर संजय सिंह का बड़ा बयान, 'सभी को लगता है कि वो विजय की तरह...'
24 साल के इस खिलाड़ी पर गौतम गंभीर मेहरबान, AFG टेस्ट में नंबर-3 का स्पॉट फिक्स; बोले- 'उसने IPL में...'
इस खिलाड़ी पर गौतम गंभीर मेहरबान, AFG टेस्ट में नंबर-3 का स्पॉट फिक्स; बोले- 'उसने IPL में...'
2000 करोड़ी एक्ट्रेस संग सनी देओल ने किया काम, 2 करोड़ भी नहीं कमाए, महा डिजास्टर निकली फिल्म
2000 करोड़ी एक्ट्रेस संग सनी देओल ने किया काम, 2 करोड़ भी नहीं कमाए, महा डिजास्टर निकली फिल्म
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
Explained: अन्नामलाई के इस्तीफे ने तोड़ा दक्षिण भारत जीतने का ख्वाब! बीजेपी का हिंदुत्व एजेंडा क्यों बार-बार फेल, अब किसे मिलेगा मौका?
अन्नामलाई के इस्तीफे से टूटा दक्षिण भारत का ख्वाब! बीजेपी का हिंदुत्व एजेंडा क्यों बार-बार फेल?
'मां-पापा माफ कर देना, दोबारा...', सुसाइड के कुछ दिन बाद मिला NEET अभ्यर्थी का रुला देने वाला नोट
'माफ करना, दोबारा..., सुसाइड के कुछ दिन बाद मिला NEET अभ्यर्थी का रुला देने वाला नोट
Frozen Dessert Health Risks: जानें सेहत के लिए कैसे नुकसानदेह है फ्रोजन डेजर्ट, न्यूट्रिशनिस्ट ने दी बड़ी चेतावनी
जानें सेहत के लिए कैसे नुकसानदेह है फ्रोजन डेजर्ट, न्यूट्रिशनिस्ट ने दी बड़ी चेतावनी
Embed widget