एक्सप्लोरर

Udaipur Ahmedabad Train: रेलवे ने दी बड़ी सौगात! अब इस रूट पर दौड़ेंगी वंदे भारत ट्रेन, 26 जनवरी से हो सकती है शुरुआत

Vande Bharat Train: रेलवे ने राजस्थान और गुजरात के यात्रियों के लिए एक बड़ी सौगात दी है. अब वर्ल्ड फेमस टूरिस्ट सिटी उदयपुर और अहमदाबाद के बीच वंदे भारत ट्रेन का संचालन जल्द ही शुरू होगा.

Udaipur To Ahmedabad Train Schedule: राजस्थान और गुजरात के यात्रियों के लिए रेलवे ने एक बड़ी सौगात दी है. अब वर्ल्ड फेमस टूरिस्ट सिटी उदयपुर और अहमदाबाद (असारवा) के बीच वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू होने वाला है. रेलवे ने इस ट्रेन के शेड्यूल की घोषणा की है और ये ट्रेन 26 जनवरी के बाद कभी भी चालू की जा सकती है. जानकारी के अनुसार ये ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी.

बता दें कि नई वंदे भारत ट्रेन का शेड्यूल पहले ही तैयार कर लिया गया है. ये ट्रेन उदयपुर से सुबह 6:10 बजे रवाना होगी और सवा चार घंटे के सफर के बाद सुबह 10:25 बजे अहमदाबाद (असारवा) पहुंचेगी. वहीं असारवा से ये ट्रेन शाम 5:45 बजे वापस रवाना होकर रात 10 बजे उदयपुर पहुंचेगी. बताया जा रहा है कि  इसका सफर अब साढ़े पांच घंटे से घटकर सवा चार घंटे में पूरा होगा.

यात्रियों को समय की बचत और बेहतर सुविधा का फायदा

उदयपुर और अहमदाबाद के बीच की दूरी 296 किलोमीटर है और अब इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन के संचालन से सफर तेज और आरामदायक होगा. इस ट्रेन के शुरू होने से यात्रियों के समय की बचत होगी और वे ज्यादा सुविधा से यात्रा कर सकेंगे. वेस्टर्न रेलवे ने इस मार्ग के इलेक्ट्रिफिकेशन का काम पूरा कर लिया है जिसके बाद अब इलेक्ट्रिक इंजन की ट्रेनें इस रूट पर चलने लगी हैं.

कितना होगा किराया?

वंदे भारत ट्रेन के लिए चेयरकार का प्रस्तावित किराया लगभग 1065 रुपये और एग्जीक्यूटिव का करीब 1890 रुपये हो सकता है. वेस्टर्न रेलवे अब इस ट्रेन के रुकने की समय-सारणी भी तैयार करेगा जिसमें ये तय किया जाएगा कि ट्रेन किस स्टेशन पर कितनी देर रुकेगी. वर्तमान में इस ट्रेन के संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और जल्द ही इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा.

उदयपुर-अहमदाबाद के बीच वंदे भारत की शुरुआत

वंदे भारत ट्रेन का उदयपुर और अहमदाबाद के बीच चलना न केवल यात्रियों के लिए सुविधा का मार्ग खोलेगा बल्कि ये दोनों राज्यों के बीच के बिजनेस और टूरिज्म को भी बढ़ावा देगा. रेलवे के इस कदम से दोनों राज्यों में यात्रा करना और भी सुलभ और तेज हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: Indian Death In US: डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले, अमेरिका में भारतीय रवि तेजा को मार दी गई गोली, जानें क्या था कसूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष! इंडिया गठबंधन की बैठक कल, 23 दल होंगे शामिल, ममता पर होंगी निगाहें
मोदी सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष! इंडिया गठबंधन की बैठक कल, 23 दल होंगे शामिल
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
दिल्ली के हॉस्पिटल का बड़ा कारनामा, टूटी कोहनी को फिर से जोड़ा, 24 घंटे के भीतर शुरू हुई मूवमेंट
दिल्ली के हॉस्पिटल का बड़ा कारनामा, टूटी कोहनी को फिर से जोड़ा, 24 घंटे के भीतर शुरू हुई मूवमेंट
LPG Price Hike: तीन महीने में दूसरी बार महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, विपक्ष ने केंद्र को घेरा, कांग्रेस ने बताया 'वसूली सरकार'
घरेलू गैस 3 महीने में दूसरी बार महंगी, विपक्ष ने केंद्र को घेरा, कांग्रेस ने बताया 'वसूली सरकार'

वीडियोज

Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, 'ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन'
JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, 'ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन'
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
'60 की उम्र में शादी करने में क्या गलत है?' आमिर खान के तीसरी बार दूल्हा बनने पर बोलीं राखी गुलजार, कहा, 'मैने 40 साल के...'
'60 की उम्र में शादी करने में क्या गलत है?' आमिर खान के तीसरी बार दूल्हा बनने पर बोलीं राखी गुलजार
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
बाजार से महंगी सब्जियां खरीदना भूल जाएंगे, छत पर रखें बस 10 गमले और साल भर पाएं एकदम ताजी सब्जियां
बाजार से महंगी सब्जियां खरीदना भूल जाएंगे, छत पर रखें बस 10 गमले और साल भर पाएं एकदम ताजी सब्जियां
Embed widget