एक्सप्लोरर

Aadhar Card Update: 10 साल पुराना है आपका आधार तो अपडेट करवा लें अपनी डिटेल्स, UIDAI ने दिया अलर्ट

UIDAI Update: यूआईडीएआई ने बताया कि दस साल के दौरान आधार संख्या किसी व्यक्ति की पहचान के प्रमाण के रूप में उभरा है और आधार संख्या का उपयोग विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किया जा रहा है.

Aadhar Card Update: भारतीय विशिष्‍ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने मंगलवार (11 अक्टूबर) को उन लोगों से अपने दस्तावेजों एवं जानकारियों को अपडेट कराने का आग्रह किया जिन्होंने अपना आधार दस साल पहले बनवाया था और उसके बाद कभी अपडेट नहीं कराया है. यूआईडीएआई ने एक बयान जारी कर अपील की है.

यूआईडीएआई ने कहा, ‘‘ऐसे व्यक्ति जिन्होंने अपना आधार दस साल पहले बनवाया था एवं उसके बाद इन सालों में कभी अपडेट नहीं करवाया है, ऐसे आधार नंबर धारकों से दस्तावेज अपडेट करवाने का आग्रह किया जाता है.’’ निकाय ने कहा कि यूआईडीएआई ने इस संबंध में आधार धारकों को दस्तावेज अपडेट की सुविधा निर्धारित शुल्क के साथ प्रदान की है और आधार धारक व्यक्तिगत पहचान प्रमाण और पते के प्रमाण से जुड़े दस्तावेजों को आधार डेटा में अपडेट कर सकता है. यह सुविधा ऑनलाइन भी प्राप्त की जा सकती है.

'आधार संख्या पहचान के तौर पर उभरा'

यूआईडीएआई ने बताया कि इस दस साल के दौरान आधार संख्या किसी व्यक्ति की पहचान के प्रमाण के रूप में उभरा है और आधार संख्या का उपयोग विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाने के लिए किया जा रहा है. यूआईडीएआइई ने कहा कि इन योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाने के लिए, लोगों को व्यक्तिगत नवीनतम विवरण से आधार डेटा को अपडेट रखना है ताकि आधार प्रमाणीकरण व सत्यापन में कोई असुविधा नहीं हो.

उल्लेखनीय है कि यूआईडीएआइई एक सांविधिक प्राधिकरण है, जिसकी स्‍थापना आधार कानून, 2016 के तहत 12 जुलाई, 2016 को भारत सरकार द्वारा की गई थी. इसकी स्‍थापना भारत के सभी निवासियों को ‘आधार’ नामक विशिष्‍ट पहचान संख्‍या (यूआईडी) जारी करने के उद्देश्‍य से की गई थी ताकि दोहरी एवं फर्जी पहचान को समाप्‍त किया जा सके.

यह भी पढ़ें-

RTO Services Online: RTO ने शुरू की नई फैसिलिटी! ऑनलाइन मिलेंगी 58 सर्विसेज, आधार कार्ड या DL बनवाएं घर बैठे

Umang App: उमंग ऐप में ऐसे जोड़े अपना आधार कार्ड, ये स्टेप करें फॉलो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Madhavi Lata On AIMIM: BJP नेता माधवी लता AIMIM पर बरसीं, बोलीं -'रमज़ान का असली मतलब...'
BJP नेता माधवी लता AIMIM पर बरसीं, बोलीं -'रमज़ान का असली मतलब...'
Hyderabad Fire: हैदराबाद की फर्नीचर शॉप में लगी भीषण आग! आधी रात को मचा हड़कंप
हैदराबाद की फर्नीचर शॉप में लगी भीषण आग! आधी रात को मचा हड़कंप
'गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग न करें..', पेट्रोलियम मंत्रालय की जनता से अपील; राज्य सरकार को दिया जाएगा एक्स्ट्रा केरोसिन
'गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग न करें..', पेट्रोलियम मंत्रालय की जनता से अपील; राज्य सरकार को दिया जाएगा एक्स्ट्रा केरोसिन
PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, हालात पर जताई चिंता, कहा- बातचीत और डिप्लोमेसी से हो सामाधान
PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, हालात पर जताई चिंता, कहा- 'बातचीत से हो सामाधान'

वीडियोज

Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking | PM Modi
Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
हिंदू नववर्ष पर रामनगरी में घर-घर जलेगा दीप, फहरेगा धर्म ध्वज, संतों के साथ निकलेगी रामकोट परिक्रमा
हिंदू नववर्ष पर रामनगरी में घर-घर जलेगा दीप, फहरेगा धर्म ध्वज, निकलेगी रामकोट परिक्रमा
Iran-US War: 'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Khosla Ka Ghosla 2 Release Date: अनुपम खेर- बोमन ईरानी की ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
नन्हे हाथों से पिता की मदद कराती दिखी बेटी, वीडियो वायरल हुआ तो इमोशनल हो गए यूजर्स
नन्हे हाथों से पिता की मदद कराती दिखी बेटी, वीडियो वायरल हुआ तो इमोशनल हो गए यूजर्स
Benefits Of Drinking Water: चाय-कॉफी से नहीं मिटेगी शरीर की प्यास, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अपनाएं ये आदतें
चाय-कॉफी से नहीं मिटेगी शरीर की प्यास, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अपनाएं ये आदतें
Embed widget