एक्सप्लोरर

आतंकवाद पर एक्शन, जीरो इंफिल्ट्रेशन... जम्मू कश्मीर को लेकर अमित शाह का सुरक्षाबलों को निर्देश

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व ने केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद को पूरी तरह से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने टेरर फंडिंग पर लगाम लगाने की भी बात कही.

Amit Shah Meeting: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति को लेकर दिल्ली में बुधवार (5 फरवरी 2025) को एक एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. गृह मंत्री ने सभी सुरक्षा एजेंसियों को जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई तेज करने का निर्देश दिया ताकि घुसपैठ को बिल्कुल खत्म किया जा सके.

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति पर दो दिन में दो उच्च स्तरीय समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व ने केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद को पूरी तरह से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है.

'आतंकवादियों को जड़ से खत्म करना है'

इस बैठक में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय गृह सचिव, इंटेलिजेंस ब्यूरो के निदेशक, जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक सहित गृह मंत्रालय और जम्मू-कश्मीर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया. गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार के निरंतर प्रयासों के कारण जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का इकोसिस्टम कमजोर हुआ है. उन्होंने कहा, "हमारा लक्ष्य आतंकवादियों के अस्तित्व को जड़ से खत्म करना है. मादक पदार्थों के व्यापार से टेरर फंडिंग पर तत्परता और सख्ती से लगाम लगाई जानी चाहिए."

आर्मी चीफ के साथ हुई थी समीक्षा बैठक

गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार (4 फरवरी 2025) को भी जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति पर एक समीक्षा बैठक की थी, जिसमें थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, और केंद्रीय गृह सचिव सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया था. ये बैठकें दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर आयोजित की गईं, जिसमें पूर्व सैनिक मंजूर अहमद वागे की मौत हो गई थी और उनकी पत्नी और भतीजी घायल हो गए थे.

गृह मंत्री ने एजेंसियों से नए आपराधिक कानूनों के मद्देनजर फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) के पदों में नई नियुक्तियां करने का निर्देश दिया. उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने और जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को खत्म करने के लिए तालमेल के साथ काम करना जारी रखने का निर्देश दिया.

ये भी पढ़ें :  'मायलॉर्ड जांच करवाएं, असम के फर्जी एनकाउंटर के आंकड़े हैरान कर देंगे', प्रशांत भूषण की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- अब ये संभव नहीं कि...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नागरिकता छीन लेगी सरकार...', बंगाल चुनाव से पहले केंद्र पर ममता बनर्जी का बड़ा आरोप
'नागरिकता छीन लेगी सरकार...', बंगाल चुनाव से पहले केंद्र पर ममता बनर्जी का बड़ा आरोप
US Iran War: 'भारत से ईरान पर हमले की अनुमति नहीं...', MEA ने वायरल दावे को बताया फर्जी
'भारत से ईरान पर हमले की अनुमति नहीं...', MEA ने वायरल दावे को बताया फर्जी
Puducherry Election 2026: पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने उम्मीदवारों की सूची जारी की, देखें लिस्ट
पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने उम्मीदवारों की सूची जारी की, देखें लिस्ट
होर्मुज संकट के बीच भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर खतरा, नौसेना अलर्ट मोड में, उठाया ये बड़ा कदम
होर्मुज संकट के बीच भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर खतरा, नौसेना अलर्ट मोड में, उठाया ये बड़ा कदम

वीडियोज

Iran Israel War: क्यों अहम है Diego Garcia का 'अजेय किला'? जहां से उड़े B-2 बॉम्बर्स! | American Base
US Israel Iran War: मुनीर की धमकी, 'ईरान से प्यार है तो पाकिस्तान छोड़ दो!' भड़के शिया धर्मगुरु!
Mathura Hinsa: फरसा वाले बाबा की मौत पर मथुरा में बवाल..अब कैसे हालात? | Gau Rakshak Murder
Iran Israel War Update: अमेरिका-इजरायल का भयंकर हमला..ईरान में मची तबाही | America News
Iran Israel War Update: इजरायल के परमाणु संयंत्र पर हमले की कोशिश..क्यों कर रहा ईरान?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका-ब्रिटेन के बेस पर दागीं मिसाइलें, हिंद महासागर तक पहुंची युद्ध की आग! दुबई में भी हुए धमाके
ईरान ने अमेरिका-ब्रिटेन के बेस पर दागीं मिसाइलें, हिंद महासागर तक पहुंची युद्ध की आग! दुबई में भी हुए धमाके
हिमाचल प्रदेश: CM सुक्खू ने 54928 करोड़ रुपये का बजट किया पेश, गरीब परिवारों को 300 यूनिट बिजल मुफ्त
CM सुक्खू ने 54928 करोड़ रुपये का बजट किया पेश, गरीब परिवारों को 300 यूनिट बिजल मुफ्त
अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में किसी को नहीं मिलेगा आराम, बीसीसीआई ने जारी किया निर्देश
अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में किसी को नहीं मिलेगा आराम, बीसीसीआई ने जारी किया निर्देश
'टाइम वेस्ट, बोरिंग...', 'धुरंधर 2' पर भड़कीं साउथ एक्ट्रेस, रणवीर सिंह की एक्टिंग पर भी खड़े किए सवाल, बोलीं- 'बहुत बड़ी निराशा'
'टाइम वेस्ट, बोरिंग...', 'धुरंधर 2' पर भड़कीं साउथ एक्ट्रेस, रणवीर सिंह की एक्टिंग पर भी खड़े किए सवाल
ईरान में अब तक 2000 लोगों की मौत, अमेरिका-इजरायल पर भड़का तेहरान, जानें क्या कहा
ईरान में अब तक 2000 लोगों की मौत, अमेरिका-इजरायल पर भड़का तेहरान, जानें क्या कहा
US Military In Middle East: ईरान जंग के बीच अमेरिकी मरीन की एंट्री, जानें कैसे USS पोर्टलैंड और बॉक्सर बदल सकते हैं युद्ध की तस्वीर
ईरान जंग के बीच अमेरिकी मरीन की एंट्री, जानें कैसे USS पोर्टलैंड और बॉक्सर बदल सकते हैं युद्ध की तस्वीर
ऑनलाइन मंगवा लीजिए ये छोटी सी चीज, पता चल जाएगा कितना खर्च हो रहा LPG सिलेंडर
ऑनलाइन मंगवा लीजिए ये छोटी सी चीज, पता चल जाएगा कितना खर्च हो रहा LPG सिलेंडर
लिविंग रूम में करें ये 5 सिंपल से बदलाव, सोसाइटी वाले समझने लगेंगे आपको स्टाइलिस
लिविंग रूम में करें ये 5 सिंपल से बदलाव, सोसाइटी वाले समझने लगेंगे आपको स्टाइलिस
Embed widget