एक्सप्लोरर

गडकरी की खरी खरी, कहा- टिकट नहीं पाने वाले खेलते हैं जातिकार्ड, सिर्फ आरक्षण से समाज का विकास नहीं होता

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने महिला आरक्षण पर एक पुराने प्रसंग को याद किया. उन्होंने कहा कि लोगों ने मुझसे कहा कि महिलाओं को आरक्षण मिलना चाहिए, मैंने कहा मिलना चाहिए. लेकिन, मैंने उनसे पूछा कि क्या इंदिरा गांधी को आरक्षण मिला था.

नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े समुदाय के लोगों के विकास के लिये आरक्षण जरूरी है लेकिन सिर्फ कोटा प्रणाली से ही उनका सम्पूर्ण विकास सुनिश्चित नहीं हो सकता है. गडकरी ने जातिगत विचार से ऊपर उठकर नेतृत्व की बात की और ‘‘कभी अपनी जाति का सहारा नहीं लेने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की.’’

केंद्रीय मंत्री ने महात्मा फुले शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित ‘अखिल भारतीय माली समाज महाअधिवेशन’ में आये लोगों को संबोधित किया. इससे पहले कार्यक्रम में माली समुदाय के नेताओं ने अपने समाज के लोगों का और अधिक प्रतिनिधित्व तथा उनके लिये चुनाव में टिकट समेत अन्य चीजों की मांग की. यह समुदाय अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी में आता है.

बाद में गडकरी ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि हर समुदाय से आम तौर पर ऐसी मांगें सामने आती हैं और इस तरह के दावों से परे हटकर सोचना चाहिए. बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि उन्होंने निजी तौर पर महसूस किया है कि समुदाय से अधिक से अधिक मंत्रियों के होने का यह मतलब नहीं है कि उक्त सामाजिक समूह के लोग अधिक प्रगति करेंगे.

'क्या इंदिरा गांधी जाति के आधार पर सत्ता में आयीं?'

गडकरी ने कहा, ‘‘जब लोग अपने काम के आधार पर टिकट पाने में नाकाम रहते हैं तो वे जाति का कार्ड खेलते हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं पूछना चाहता हूं कि क्या जॉर्ज फर्नांडीस (पूर्व केंद्रीय मंत्री) का संबंध किसी जाति से था? वह किसी जाति से संबंधित नहीं थे... वह ईसाई थे. क्या इंदिरा गांधी जाति के आधार पर सत्ता में आयीं?’’

उन्होंने कहा, ‘‘क्या अशोक गहलोत आपकी जाति से है? लेकिन वह राजस्थान के मुख्यमंत्री बने जब अन्य जाति के लोगों ने उनकी मदद की.’’ उन्होंने कहा, ‘‘लोगों ने मुझे बताया कि महिलाओं को आरक्षण मिलना चाहिए, मैंने कहा, ‘जी हां उन्हें आरक्षण मिलना चाहिए.’ लेकिन, मैंने उनसे पूछा कि क्या इंदिरा गांधी को आरक्षण मिला था. कई साल तक उन्होंने देश पर शासन किया और लोकप्रिय बनीं.’’

'क्या वसुंधरा राजे को आरक्षण मिला?'

गडकरी ने कहा, ‘‘इसी तरह से वसुंधरा राजे और सुषमा स्वराज (बीजेपी नेता) को क्या आरक्षण मिला था?’’ केंद्रीय मंत्री ने किसी समुदाय से बेहतर और दूरदर्शी नेतृत्व को बढ़ावा देने पर जोर दिया ताकि उस समुदाय के लोग सफलता के पथ पर आगे बढ़ सकें.

आरक्षण पर आरएसएस का बड़ा बयान, कहा- जब तक आरक्षण की जरूरत है, यह जारी रहना चाहिए

उन्होंने कहा, ‘‘आरक्षण दिया जाना चाहिए लेकिन उन लोगों को जो शोषित-पीड़ित, दलित, समाज में सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन अगर कोई यह सोचता है कि सिर्फ आरक्षण से किसी समुदाय का सम्पूर्ण विकास होगा तो यह सच नहीं है. जिस समुदाय को अत्यधिक आरक्षण मिलता है - वे विकास करते हैं, यह सोच भी सही नहीं है.’’

गडकरी ने कहा, ‘‘राजनीति में जो अच्छा काम करता है, उसे वोट के लिये पूछना नहीं पड़ता है क्योंकि उसे वोट स्वाभाविक रूप से मिलते हैं.’’ गडकरी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने कभी अपनी जाति के बारे में बात नहीं की. मैं वाकई में मोदीजी की प्रशंसा करता हूं. आज तक नरेंद्र मोदी ने कभी नहीं कहा कि मैं पिछड़े समुदाय से हूं.’’

सम्मेलन में माली समुदाय के नेताओं ने गडकरी से अनुरोध किया कि वे महाराष्ट्र के महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले को ‘भारतरत्न’ दिलवाने के लिये जोर दें. गडकरी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री से इस संबंध में बात करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए CPIM ने जारी की 192 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए CPIM ने जारी की पहली लिस्ट, 192 प्रत्याशियों का किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, ममता बनर्जी को चुनौती देंगे शुभेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल में BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, ममता बनर्जी को चुनौती देंगे शुभेंदु अधिकारी
'पीएमके के भीतर पिता-पुत्र के बीच विवाद के आधार पर फैसला नहीं किया जा सकता', बोला मद्रास हाईकोर्ट
'पीएमके के भीतर पिता-पुत्र के बीच विवाद के आधार पर फैसला नहीं किया जा सकता', बोला मद्रास हाईकोर्ट
ममता की 'चौथी पारी' या भाजपा का प्रहार? ओपिनियन पोल ने खोला 5 राज्यों की 824 सीटों का राज!
ममता की 'चौथी पारी' या भाजपा का प्रहार? ओपिनियन पोल ने खोला 5 राज्यों की 824 सीटों का राज!

वीडियोज

Jagadhatri: 😱Jagdhatri का ब्रह्म, क्या Shivya हो जाएगा Jagdhatri से हमेशा के लिए दूर? #sbs
Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel-Iran War Live: 'अयातुल्लाह अली खामेनेई का प्लेन किया तबाह', इजरायल का बड़ा दावा; थोड़ी देर में LPG का भंडार पहुंचेगा भारत
'खामेनेई का प्लेन किया तबाह', इजरायल का बड़ा दावा; थोड़ी देर में LPG का भंडार पहुंचेगा भारत
राज्यसभा चुनाव: बिहार में वोटिंग खत्म, महागठबंधन के इन 4 विधायकों ने नहीं किया मतदान
राज्यसभा चुनाव: बिहार में वोटिंग खत्म, महागठबंधन के इन 4 विधायकों ने नहीं किया मतदान
भारतीय जहाजों को कैसे मिली होर्मुज से आने की इजाजत? जयशंकर ने बताया, बोले- ये तो शुरुआत, अभी तो हमारे और...
भारतीय जहाजों को कैसे मिली होर्मुज से आने की इजाजत? जयशंकर ने बताया, बोले- ये तो शुरुआत, अभी तो हमारे और...
विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल टाइम 11, खुद को बनाया ओपनर; जानें किसे चुना कप्तान
विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल टाइम 11, खुद को बनाया ओपनर; जानें किसे चुना कप्तान
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक हुआ वायरल
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक वायरल
ममता की 'चौथी पारी' या भाजपा का प्रहार? ओपिनियन पोल ने खोला 5 राज्यों की 824 सीटों का राज!
ममता की 'चौथी पारी' या भाजपा का प्रहार? ओपिनियन पोल ने खोला 5 राज्यों की 824 सीटों का राज!
Car Resale Value: कबाड़ के भाव नहीं बल्कि मनचाही कीमत पर बिकेगी गाड़ी, बस ऐसे रखें कार का ध्यान
कबाड़ के भाव नहीं बल्कि मनचाही कीमत पर बिकेगी गाड़ी, बस ऐसे रखें कार का ध्यान
​JEE Main सेशन 2 के लिए जल्द आएगी सिटी स्लिप, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड और कैसे करें डाउनलोड
​JEE Main सेशन 2 के लिए जल्द आएगी सिटी स्लिप, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड और कैसे करें डाउनलोड
Embed widget