एक्सप्लोरर

'इंडिया गठबंधन कर रहा भगवान राम का अपमान, प्राण प्रतिष्ठा में खलल डालने के लिए बड़ी दुर्घटना करवा सकता है विपक्ष', गिरिराज सिंह का बड़ा बयान

Giriraj Singh News: अपने तल्ख बयानों के लिए जाने जाने वाले गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर बड़ा आरोप लगा दिया है. उन्होंने विपक्ष पर राम मंदिर को लेकर साजिश रचने का आरोप लगाया है.

Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि विपक्ष 22 जनवरी को होने वाली राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन बड़ी दुर्घटना करवा सकता है. उन्होंने कहा है कि इंडिया गठबंधन खुलकर भगवान राम का अपमान कर रहा है. गिरिराज सिंह का ये बयान ऐसे समय पर आया है, जब प्राण प्रतिष्ठा में ज्यादा दिन नहीं बचे हुए हैं. उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर में बन रहे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज नेता शामिल होने वाले हैं.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने कहा, 'विपक्ष देश में बड़ी दुर्घटना करवा सकता है. 22 जनवरी को होने वाली रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले बड़ी घटना हो सकती है. यह काल वोट के सौदागरों को खटक रहा है.' गिरिराज सिंह ने विपक्षी नेताओं के बयानों का हवाला देते हुए कहा, 'इंडिया गठबंधन खुलकर भगवान राम का अपमान कर रहा है. इंडिया गठबंधन के लोग मिलकर सनातन का अपमान कर रहे हैं.'

चर्च-मस्जिद पर नहीं खुलती विपक्ष की जुबान: गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'ये जो काल है, मैंने कल भी कहा और आज भी कह रहा हूं. इनको खटक रहा है. ये सब तो वोट के सौदागर हैं. हजारों सालों के बाद ये क्षण आया है. ये सनातन हिंदू के वैभव और पुनर्जागरण का काल है. मुझे तो डर है कि ये लोग 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा में खलल डालने के लिए व्यवधान के लिए कोई बड़ी घटना नहीं करवा दें.' 

उन्होंने कहा, '22 जनवरी को विपक्ष के जरिए करवाए जाने वाली बड़ी घटना की आशंका दिनों-दिन बढ़ रही है. जैसे-जैसे तारीख नजदीक आ रही है, तरह-तरह की बयानबाजी की जा रही है. अगर यहीं चर्च या मस्जिद बन रही होती, तो इनकी जुबान नहीं खुलती. राम मंदिर पर ही इनकी जुबान खुलती है.'

दिसंबर तक पूरा होगा तीन मंजिला मंदिर का निर्माण

वहीं, अयोध्या में तीन मंजिला राम मंदिर का निर्माण इस साल दिसंबर तक पूरा हो जाएगा. मंदिर परिसर में अन्य ढांचे भी होंगे, जिनका निर्माण अभी चल रहा है. फिलहाल 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां चल रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले हैं. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने बताया है कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए 7000 से ज्यादा लोगों को आमंत्रित किया गया है. 

यह भी पढ़ें: Ram Mandir Opening: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कैसे हैं सुरक्षा के इंतजाम? अधिकारियों ने दी अहम जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध को लेकर ओवैसी ने PM मोदी को घेरा, दिल्ली के उत्तम नगर विवाद पर जानें क्या कहा
ईरान युद्ध को लेकर ओवैसी ने PM मोदी को घेरा, दिल्ली के उत्तम नगर विवाद पर जानें क्या कहा
ईरान से तेल खरीद सकता है भारत, जंग के बीच बड़ी राहत, अमेरिका ने कैसे लिया यूटर्न?
ईरान से तेल खरीद सकता है भारत, जंग के बीच बड़ी राहत, अमेरिका ने कैसे लिया यूटर्न?
Asaduddin Owaisi: 'ईद मनाने के लिए हाई कोर्ट जाना पड़ा...' ओवैसी ने सरकार पर कसा तंज, जानें क्या-क्या कहा
'ईद मनाने के लिए हाई कोर्ट जाना पड़ा...' ओवैसी ने सरकार पर कसा तंज, जानें क्या-क्या कहा
क्या स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से फिर गुजरेंगे दो भारतीय जहाज? LPG लेकर आनी की तैयारी, सामने आई बड़ी जानकारी
क्या स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से फिर गुजरेंगे दो भारतीय जहाज? LPG लेकर आनी की तैयारी, सामने आई बड़ी जानकारी

वीडियोज

“बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा, लेकिन ध्रुव राठी के बयान से छिड़ा नया विवाद”
Sansani: बारूदी भूल-भुलैया में फंस गया अमेरिका ? | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
बहुत हुआ...अब शुरू होगा परमाणु युद्ध?
महायुद्ध की जंग हुई तेज !
ईरान युद्ध के कहर से दुनिया पर फूटा 'महंगाई बम'?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Mamata Banerjee: ईद के मौके पर सियासी वार! ममता बनर्जी ने BJP पर बोला हमला, कहा-'हम अपने हक की लड़ाई...'
ईद के मौके पर सियासी वार! ममता ने BJP पर बोला हमला, कहा- 'हम अपने हक की लड़ाई...'
Rajasthan News: जयपुर में ईद पर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, नमाजियों पर बरसाए फूल, दिया भाईचारे का संदेश
जयपुर में ईद पर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, नमाजियों पर बरसाए फूल, दिया भाईचारे का संदेश
अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में किसी को नहीं मिलेगा आराम, बीसीसीआई ने जारी किया निर्देश
अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में किसी को नहीं मिलेगा आराम, बीसीसीआई ने जारी किया निर्देश
Friday Box Office Collection: फ्राइडे को 'धुरंधर 2' के आगे छूटे 'उस्ताद भगत सिंह' के पसीने, जानें- बाकी फिल्मों का कैसा रहा हाल?
फ्राइडे को 'धुरंधर 2' के आगे छूटे 'उस्ताद भगत सिंह' के पसीने, जानें- बाकी फिल्मों का कैसा रहा हाल?
ईरान में अब तक 2000 लोगों की मौत, अमेरिका-इजरायल पर भड़का तेहरान, जानें क्या कहा
ईरान में अब तक 2000 लोगों की मौत, अमेरिका-इजरायल पर भड़का तेहरान, जानें क्या कहा
US Military In Middle East: ईरान जंग के बीच अमेरिकी मरीन की एंट्री, जानें कैसे USS पोर्टलैंड और बॉक्सर बदल सकते हैं युद्ध की तस्वीर
ईरान जंग के बीच अमेरिकी मरीन की एंट्री, जानें कैसे USS पोर्टलैंड और बॉक्सर बदल सकते हैं युद्ध की तस्वीर
दुनिया की सबसे बोरिंग डाइट से तेजी से घटेगा वजन, जानें क्यों है ये इतनी असरदार
दुनिया की सबसे बोरिंग डाइट से तेजी से घटेगा वजन, जानें क्यों है ये इतनी असरदार
राशन कार्ड धारकों की होने वाली है बल्ले-बल्ले, अप्रैल में ही मिलेगा 3 महीने का राशन
राशन कार्ड धारकों की होने वाली है बल्ले-बल्ले, अप्रैल में ही मिलेगा 3 महीने का राशन
Embed widget