एक्सप्लोरर

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शशि थरूर के खिलाफ आरोप वापस लिया, कांग्रेस नेता ने वकील को दिए केस वापस लेने के निर्देश

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस नेता शशि थरूर के खिलाफ आरोप वापस ले लिया है. इसके बाद शशि थरूर ने अपने वकील को केस वापस लेने के निर्देश दिए हैं.

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि उन्होंने शशि थरूर के खिलाफ लोकसभा चुनाव के दौरान लगाए गए अपने उस आरोप को वापस ले लिया है जिसमें उन्होंने थरूर को हत्या के एक मामले का आरोपी बताया था. इस कदम पर प्रतिक्रिया देते हुए थरूर ने कहा कि वह अपने वकीलों को रविशंकर प्रसाद के खिलाफ दायर मामले को वापस लेने का निर्देश दे रहे हैं.

प्रसाद ने ट्वीट में लिखा , "श्री शशि थरूर जी के साथ मेरे हाल के मतभेदों के सौहार्दपूर्ण समाधान की घोषणा करने में प्रसन्नता हो रही है." उन्होंने अपने आरोप को वापस लेने के लिए 20 मार्च को थरूर को लिखा अपना पत्र साझा किया.

प्रसाद ने साथ ही वह पत्र भी साझा किया जो थरूर ने उन्हें लिखा है जिसमें उन्होंने लिखा है कि उन्हें खुशी है कि अब यह मामला बंद हो गया है. थरूर ने कहा कि वह अपने वकीलों को निर्देश दे रहे हैं कि उन्होंने जो मामला दायर किया था उसे वापस ले लें.

प्रसाद ने अपने पत्र में लिखा, "एक साल से अधिक समय पहले चुनाव प्रचार के दौरान मैंने आपको हत्या के मामले में एक आरोपी के रूप में वर्णित करते हुए एक टिप्पणी की थी. संबंधित मामले में जांच पूरी होने पर बाद में जानकारी प्राप्त होने पर मुझे पता चला कि आपके खिलाफ उक्त आरोप तथ्यात्मक रूप से सही नहीं है. अब इसे बिना शर्त वापस लेता हूं."

प्रसाद ने कहा कि उन्होंने थरूर की टिप्पणियों के जवाब में आरोप लगाया, "जो आपकी खुद की नहीं बल्कि किसी और की टिप्पणी थी", जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत ही 'प्रतिकूल तरह' से पेश किया गया.

मंत्री ने लिखा, "हालांकि यह निश्चित रूप से आपकी टिप्पणी नहीं थी, लेकिन आपके द्वारा इसे दोहराये जाने से इसे प्रमुखता मिली और यह पूरे देश में मीडिया के माध्यम से प्रसारित हुआ. मुझे लगता है कि अगर कोई आत्मनिरीक्षण हो तो आप भी खुद को यह समझा सकते हैं कि आपके द्वारा की गई उक्त टिप्पणी से बचा जा सकता था."

थरूर ने इसके जवाब में कहा, "मैं आपकी भावनाओं का स्वागत करता हूं और हमारे बीच के लंबे जुड़ाव को देखते हुए मैं इस मामले के बंद होने से खुश हूं."

ये भी पढ़ें

जनता कर्फ्यू की अपील के बीच इस अभिनेत्री ने उठाए सलाव, ट्वीट हो रहा है वायरल कोरोना वायरस: मुंबई में लोगों की लाइफ बचाने के लिए मुंबई की 'लाइफ लाइन' लोकल ट्रेन पर ब्रेक
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जज धर्म के विशेषज्ञ नहीं इसलिए तय नहीं कर सकते कि...', सबरीमाला मामले में केंद्र की दलील, SC ने भी दिया जोरदार जवाब, पढ़ें क्या कहा?
'जज धर्म के विशेषज्ञ नहीं इसलिए तय नहीं कर सकते कि...', सबरीमाला मामले में केंद्र की दलील, SC ने भी दिया जोरदार जवाब
अगले 24 घंटे भारी! दिल्ली समेत उत्तर भारत में तूफान-ओलावृष्टि का अलर्ट, फिर अचानक बढ़ेगा तापमान
अगले 24 घंटे भारी! दिल्ली समेत उत्तर भारत में तूफान-ओलावृष्टि का अलर्ट, फिर अचानक बढ़ेगा तापमान
'मैं नास्तिक होने के बावजूद हिंदू, इस्लाम में भी...', सबरीमाला मंदिर मामले में SG मेहता ने दी दमदार दलील
'मैं नास्तिक होने के बावजूद हिंदू, इस्लाम में भी...', सबरीमाला मंदिर मामले में SG मेहता ने दी दमदार दलील
Explained: 'आर्टेमिस 2' जैसा मिशन कब कर सकेगा भारत? NASA से कितने साल पीछे ISRO, जानें सबकुछ
'आर्टेमिस 2' जैसा मिशन कब कर सकेगा भारत? NASA से कितने साल पीछे ISRO, जानें सबकुछ

वीडियोज

AA22XA6 का नाम होगा 'राका', अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक रिवील
Pawan Khera Controversy: Himanta की पत्नी पर फर्जी पासपोर्ट का आरोप लगाना पड़ा भारी | Assam Police
Iran Israel War Updates: महायुद्ध के बीच बड़ी खबर..Train सफर पर बड़ा अपडेट! | Donald Trump
Iran Israel War: US Pilot Rescue Operation पर Trump का बड़ा खुलासा! | Iran Israel Ceasefire
US Rescue Mission In Iran: आसानी से नहीं मिला America का Pilot..Rescue Operation पर बड़ा खुलासा!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Crisis: अमेरिका-ईरान सीजफायर के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, एलपीजी सप्लाई का नया फॉर्मूला तैयार
अमेरिका-ईरान सीजफायर के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, एलपीजी सप्लाई का नया फॉर्मूला तैयार
यूपी पंचायत चुनाव टालना चाहती है योगी सरकार? पल्लवी पटेल ने बता दी चौंकाने वाली वजह
यूपी पंचायत चुनाव टालना चाहती है योगी सरकार? पल्लवी पटेल ने बता दी चौंकाने वाली वजह
'उसने वो सवाल 8 बार किया था', समय रैना ने बताया लेटेंट कंट्रोवर्सी का सच, अमिताभ और रेखा पर किया मजाक
'उसने वो सवाल 8 बार किया था', समय रैना ने बताया लेटेंट कंट्रोवर्सी का सच, अमिताभ और रेखा पर किया मजाक
IPL 2026 के 13 मैच के बाद किसके पास है पर्पल और ऑरेंज कैप?
IPL 2026 के 13 मैच के बाद किसके पास है पर्पल और ऑरेंज कैप?
Explained: इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान आमने-सामने! क्या सेना वापसी और होर्मुज कंट्रोल समेत 10 बड़े एजेंडा पर बनेगी बात?
PAK में US-ईरान आमने-सामने! क्या सेना वापसी और होर्मुज कंट्रोल समेत 10 बड़े एजेंडा पर बनेगी बात?
Assembly Elections 2026 Live: 'हम चुनाव नहीं लड़ेंगे, कांग्रेस-बीजेपी में हो सीधा मुकाबला', आम आदमी पार्टी ने कहां के लिए किया बड़ा ऐलान
Live: 'हम चुनाव नहीं लड़ेंगे, कांग्रेस-बीजेपी में हो सीधा मुकाबला', आम आदमी पार्टी ने कहां के लिए किया बड़ा ऐलान
कद्दू की इन 3 हाइब्रिड किस्मों ने मचाया तहलका, एक सीजन में ही किसानों को बना देंगी मालामाल
कद्दू की इन 3 हाइब्रिड किस्मों ने मचाया तहलका, एक सीजन में ही किसानों को बना देंगी मालामाल
IFFCO Recruitment 2026: IFFCO में निकली इन पदों पर भर्ती, इस डेट तक कर सकेंगे आवेदन
IFFCO में निकली इन पदों पर भर्ती, इस डेट तक कर सकेंगे आवेदन
Embed widget