एक्सप्लोरर

यूपी: गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनावों पर ​जमी हैं सभी पार्टियों की निगाहें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद अब गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनावों पर सबकी निगाहें जमी हैं.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद अब गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनावों पर सबकी निगाहें जमी हैं.

बीजेपी का दावा है कि वह दोनों लोकसभा सीटों पर कब्जा बरकरार रखेगी और जीत का अंतर सुधरेगा हालांकि भाजपा के राजनीतिक विरोधी 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले इन दो सीटों के उपचुनाव को नये अवसर के रूप में ले रहे हैं.

बीजेपी के भीतर के लोगों की मानें तो दोनों ही लोकसभा सीटें बीजेपी के लिए महत्वपूर्ण हैं. गोरखपुर में पार्टी का 1991 से दबदबा रहा है जबकि फूलपुर सीट पर बीजेपी ने पहली बार जीत दर्ज की. फूलपुर सीट कांग्रेस के वर्चस्व वाली मानी जाती थी लेकिन 2014 में केशव प्रसाद मौर्य यहां से चुनाव जीते थे.

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी गोरखपुर और फूलपुर में फिर विजयी होगी और इस बार जीत का अंतर भी सुधरेगा. उन्होंने कहा कि,' राज्य की जनता को पिछले तीन साल के दौरान केन्द्र सरकार की उपलब्धियों का पता है. उसे यह भी पता है कि छह महीने के अल्प समय में उत्तर प्रदेश सरकार ने क्या कुछ किया है.विरोधी दल भी दोनों सीटों के उपचुनाव को प्रतिष्ठा की लड़ाई मानकर चल रहे हैं.'

त्रिपाठी ने कहा कि बीजेपी अपने कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के बूते दोनों सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है.

वहीं दूसरी तरफ अखिलेश यादव ने कल समाजवादी पार्टी के प्रांतीय अधिवेशन में कहा था कि अगर उपचुनाव के नतीजे सपा के पक्ष में आये तो इससे 2019 के लोकसभा चुनावों तथा 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर जनता में मजबूत संदेश जाएगा.

सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि जनता के सामने भाजपा की पोल खुल चुकी है और बदलाव की शुरूआत गोरखपुर एवं फूलपुर लोकसभा उपचुनाव से हो जाएगी.

बीजेपी के दावे पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अशोक सिंह ने कहा कि गोरखपुर से ही बदलाव की बयार शुरू होगी. जनता ने केन्द्र के तीन वर्ष और प्रदेश सरकार के छह माह के कार्य को देखा है. जनता बदलाव चाहती है.

आपको बता दें कि फूलपुर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और कांग्रेस नेता विजय लक्ष्मी पंडित करती रही थीं. इस सीट पर सपा और बसपा भी जीत दर्ज कर चुकी हैं.

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1998 से ही गोरखपुर लोकसभा सीट पर जीत का सिलसिला बनाये हुए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश के पास 60 दिनों का तेल-गैस रिजर्व भंडार, हरदीप पुरी ने बताया संकट से बचने का 'मेगा प्लान'
देश के पास 60 दिनों का तेल-गैस रिजर्व भंडार, हरदीप पुरी ने बताया संकट से बचने का 'मेगा प्लान'
India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर कब लगेगी आखिरी मुहर? केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिया बड़ा अपडेट
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर कब लगेगी आखिरी मुहर? केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिया बड़ा अपडेट
Weather Alert: देश में मौसम का डबल अटैक, आंध्र में लू-बारिश, दिल्ली में 42°C का कहर, उत्तर बंगाल में मॉनसून की एंट्री
देश में मौसम का डबल अटैक, आंध्र में लू-बारिश, दिल्ली में 42°C का कहर, उत्तर बंगाल में मॉनसून की एंट्री
विशाखापट्टनम में दर्दनाक हादसा, पिघला हुआ गर्म लोहा मजदूरों के जिस्म पर गिरा, आठ की मौत
विशाखापट्टनम में दर्दनाक हादसा, पिघला हुआ गर्म लोहा मजदूरों के जिस्म पर गिरा, आठ की मौत

वीडियोज

Bollywood News: रामायणम का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फर्स्ट लुक टीजर प्लान, रणबीर बने भगवान राम (08.06.26)
YRKKH:😯Armaan और Abhira की नई शुरुआत, मुश्किलों के बीच टेम्पो में बसाया अपना संसार #sbs
Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
ट्रंप की चेतावनी बेअसर: लेबनान के बहाने फिर भिड़े ईरान-इजरायल, आधी रात को मिसाइलों से दहल उठा मिडिल-ईस्ट!
ट्रंप की चेतावनी बेअसर: लेबनान के बहाने फिर भिड़े ईरान-इजरायल, आधी रात को दहल उठा मिडिल-ईस्ट!
तन्मय भट्ट ने वरुण धवन के सामने 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर कसा तंज, बोले- धुरंधर का 1 परसेंट बॉक्स ऑफिस...
तन्मय भट्ट ने वरुण धवन के सामने 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर कसा तंज, बोले- धुरंधर का 1 परसेंट बॉक्स ऑफिस...
वैभव सूर्यवंशी पर कपिल देव का बड़ा बयान, टीम इंडिया में मिली जगह; बोले- 'बहुत ज्यादा उम्मीद करना...'
वैभव सूर्यवंशी पर कपिल देव का बड़ा बयान, बोले- 'बहुत ज्यादा उम्मीद करना...'
Iran US War: 'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
JoSAA Counselling 2026 से पहले IITs का मास्टरस्ट्रोक, बढ़ीं सीटें और शुरू हुए 18 नए प्रोग्राम
JoSAA Counselling 2026 से पहले IITs का मास्टरस्ट्रोक, बढ़ीं सीटें और शुरू हुए 18 नए प्रोग्राम
4K Vs 8K Smart TV: जानिए दोनों में क्या है फर्क और किसे खरीदने में है आपका फायदा
4K Vs 8K Smart TV: जानिए दोनों में क्या है फर्क और किसे खरीदने में है आपका फायदा
Embed widget