एक्सप्लोरर

Ayodhya: अयोध्या के महंत ने पाकिस्तान का झंडा जलाने का प्रयास किया, पुलिस ने रोका

Ayodhya Mahant News: महंत परमहंस आचार्य ने कहा कि पाकिस्तानी क्रियाकलापों के विरोध में पाकिस्तानी झण्डे (Pakistani Flag) को हम जलाने जा रहे थे, लेकिन प्रशासन ने कहा कि आप के हाथों में शोभा नहीं देता.

Ayodhya Mahant on Pakistan Flag: अयोध्‍या छावनी के महंत जगद्गुरू परमहंस आचार्य (Jagadguru Paramhans Acharya) ने रविवार को कोतवाली बदोसराय चौराहे के निकट पाकिस्तान का झंडा (Pakistani Flag) जलाने का प्रयास किया. पाकिस्तान का झंडा जलाने की कोशिश कर रहे महंत को ऐसा करने से पुलिस ने रोक दिया. बदोसराय कोतवाली प्रभारी अमित मिश्रा ने रविवार को बताया कि अयोध्या के महंत जगद्गुरु परमहंस आचार्य आज दोपहर चौराहे के निकट अपने कार्यक्रम के अंतर्गत पाकिस्तानी झंडे को जलाने का प्रयास कर रहे थे, जिन्हे रोक दिया गया.

बदोसराय कोतवाली प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि कुछ देर तक उन्होंने अपने समर्थकों को संबोधित किया, जिसके बाद उन्हें वापस अयोध्या भेज दिया गया. चौराहे पर अपने संबोधन में परमहंस ने कहा कि पाकिस्तानी क्रियाकलापों के विरोध में पाकिस्तानी झण्डे को हम जलाने जा रहे थे, लेकिन प्रशासन के लोगों ने कहा कि आचार्य जी यह इतना गंदा है कि आप के हाथों में शोभा नहीं देता.

महंत परमहंस ने पीएम मोदी की तारीफ की

महंत परमहंस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देश में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्‍मृति दिवस का आयोजन किया जा रहा है. जम्‍मू-कश्‍मीर से धारा 370 एवं 35 ए हटाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को देते हुए उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्‍व में राष्‍ट्रहित में बड़े-बड़े कार्य हुए हैं और अब फिर से भारत देश अखण्ड होकर हिन्दू राष्ट्र बनेगा.

आतंकियों को पनाह दे रहा पाकिस्तान- महंत

महंत जगद्गुरू परमहंस आचार्य (Mahant Paramhans Acharya) ने कहा कि पाकिस्तान (Pakistan) के भारत से अलग होने के बाद उनकी गतिविधियां अमानवीय रहीं और लगातार वहां आतंकवादियों (Terrorists) को पनाह दिया जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि बहुत जल्द देश अखण्ड होगा क्योंकि जो भाग भारत से अलग हुआ था वो आतंकियो का अड्डा बन चुका है. वहां भुखमरी मची हुई है, लोग भूखों मर रहे हैं. वहां की जनता और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के लोग भी चाह रहे है कि भारत में पाक का विलय हो जाए. परमहंस ने कहा कि पाकिस्तान को आतंकिस्तान कहा जाए तो गलत नहीं होगा.

ये भी पढ़ें:

Ayodhya News: राम मंदिर निर्माण के 2 साल पूरे, जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर की ये बड़ी मांग

Pakistan News: इमरान खान बोले- नवाज शरीफ का रास्ता साफ करने के लिए मुझे साजिशन सत्ता से हटाया गया

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Iran War: क्या अमेरिका ने भारत से मांगी सैन्य मदद? विदेश मंत्रालय ने फैक्ट चेक कर बताया पूरा सच
क्या अमेरिका ने भारत से मांगी सैन्य मदद? विदेश मंत्रालय ने फैक्ट चेक कर बताया पूरा सच
ईरान से तेल खरीद सकता है भारत, जंग के बीच बड़ी राहत, अमेरिका ने क्यों लिया यू-टर्न?
ईरान से तेल खरीद सकता है भारत, जंग के बीच बड़ी राहत, अमेरिका ने क्यों लिया यू-टर्न?
ईरान युद्ध को लेकर ओवैसी ने PM मोदी को घेरा, दिल्ली के उत्तम नगर विवाद पर जानें क्या कहा
ईरान युद्ध को लेकर ओवैसी ने PM मोदी को घेरा, दिल्ली के उत्तम नगर विवाद पर जानें क्या कहा
Asaduddin Owaisi: 'ईद मनाने के लिए हाई कोर्ट जाना पड़ा...' ओवैसी ने सरकार पर कसा तंज, जानें क्या-क्या कहा
'ईद मनाने के लिए हाई कोर्ट जाना पड़ा...' ओवैसी ने सरकार पर कसा तंज, जानें क्या-क्या कहा

वीडियोज

“बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा, लेकिन ध्रुव राठी के बयान से छिड़ा नया विवाद”
Sansani: बारूदी भूल-भुलैया में फंस गया अमेरिका ? | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
बहुत हुआ...अब शुरू होगा परमाणु युद्ध?
महायुद्ध की जंग हुई तेज !
ईरान युद्ध के कहर से दुनिया पर फूटा 'महंगाई बम'?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Mamata Banerjee: ईद के मौके पर सियासी वार! ममता बनर्जी ने BJP पर बोला हमला, कहा-'हम अपने हक की लड़ाई...'
ईद के मौके पर सियासी वार! ममता ने BJP पर बोला हमला, कहा- 'हम अपने हक की लड़ाई...'
Rajasthan News: जयपुर में ईद पर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, नमाजियों पर बरसाए फूल, दिया भाईचारे का संदेश
जयपुर में ईद पर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, नमाजियों पर बरसाए फूल, दिया भाईचारे का संदेश
अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में किसी को नहीं मिलेगा आराम, बीसीसीआई ने जारी किया निर्देश
अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में किसी को नहीं मिलेगा आराम, बीसीसीआई ने जारी किया निर्देश
Friday Box Office Collection: फ्राइडे को 'धुरंधर 2' के आगे छूटे 'उस्ताद भगत सिंह' के पसीने, जानें- बाकी फिल्मों का कैसा रहा हाल?
फ्राइडे को 'धुरंधर 2' के आगे छूटे 'उस्ताद भगत सिंह' के पसीने, जानें- बाकी फिल्मों का कैसा रहा हाल?
ईरान में अब तक 2000 लोगों की मौत, अमेरिका-इजरायल पर भड़का तेहरान, जानें क्या कहा
ईरान में अब तक 2000 लोगों की मौत, अमेरिका-इजरायल पर भड़का तेहरान, जानें क्या कहा
US Military In Middle East: ईरान जंग के बीच अमेरिकी मरीन की एंट्री, जानें कैसे USS पोर्टलैंड और बॉक्सर बदल सकते हैं युद्ध की तस्वीर
ईरान जंग के बीच अमेरिकी मरीन की एंट्री, जानें कैसे USS पोर्टलैंड और बॉक्सर बदल सकते हैं युद्ध की तस्वीर
नवरात्रि के व्रत में भरपूर एनर्जी चाहिए तो शाम को खाएं ये डिश, दिनभर रहेंगे तरोजाता
नवरात्रि के व्रत में भरपूर एनर्जी चाहिए तो शाम को खाएं ये डिश, दिनभर रहेंगे तरोजाता
ट्रेन में खाना खाने से पहले जरूर कर लेना ये काम, पता चल जाएगा बासी है या ताजा!
ट्रेन में खाना खाने से पहले जरूर कर लेना ये काम, पता चल जाएगा बासी है या ताजा!
Embed widget