एक्सप्लोरर

UP CM Yogi Adityanath: प्रबुद्ध सम्मेलन में बोले सीएम योगी, 'ट्रांसफर-पोस्टिंग से दूर रहें विधायक'

UP CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी जवाबदेही जनता के प्रति होनी चाहिये. एक जनप्रतिनिधि अपना जीवन जनता के लिये समर्पित कर दे.

UP CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) ने विधायकों (MLAs) को अधिकारियों की ट्रांसफर व पोस्टिंग (Transfer-Posting) के चक्कर में न पड़ने की सलाह देते हुए कहा कि इससे जनता के बीच आपकी छवि खराब होगी. नव निर्वाचित विधायकों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम के अंतिम दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनप्रतिनिधियों को सार्वजनिक जीवन में शुचिता का पाठ पढ़ाया. उन्होंने विधायकों को ठेके पट्टे से दूर रहकर जनता की सेवा में जुटने की नसीहत दी. 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी जवाबदेही जनता के प्रति होनी चाहिये. एक जनप्रतिनिधि अपना जीवन जनता के लिये समर्पित कर दे. नकारात्मकता जनप्रतिनिधि के लिए खतरनाक है. जनता भी फिर इसी भाव के साथ आपको लेती है. ठेके पट्टे व ट्रांसफर पोस्टिंग से विधायक दूर रहें. राजनेता अब अविश्वास का प्रतीक बन गया. इसे विधानसभा में अपने आचरण व मुद्दों चर्चा के जरिये दूर किया जा सकता है.

सोमवार से गुरुवार तक लखनऊ में रहेंगे सभी मंत्री
मुख्यमंत्री ने विधायकों से जनता से सीधा संवाद रखने पर जोर देते हुए कहा कि सरकार ने तय किया है कि मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्री सोमवार से बृहस्पतिवार तक लखनऊ में रहेंगे और शुक्रवार से रविवार तक फील्ड में जाकर जनता के बीच रहकर काम करेंगे. इससे जनता की समस्याओं को समझने में आसानी होगी. उन्होंने विपक्ष के विधायको से भी खास तौर पर अपील करते हुए कहा कि विकास को लेकर राजनीति को आड़े नहीं आने देना चाहिए. सरकार कि योजनाएं जनता के लिए बनती है इसलिए योजनाओं का लाभ जनता को दिलाने में सकारात्मक सोच के साथ काम करें.

ठेके, पट्टे और ट्रांसफर-पोस्टिंग से दूर रहें विधायक
मुख्यमंत्री ने कहा कि सांसद होने के नाते गोरखपुर के अस्पताल के वार्ड की दयनीय हालत देखी थी. तब हमने वहां जरूरी व्यवस्था कराई. संसद में स्पीकर से इस जेई से बच्चों की मौत के मुद्दे को उठाने की कई कोशिश के बाद अनुमति मिली. ठेके पट्टे से अनुराग रखने वाले नेता नीचे खिसकते जाते हैं. अगर जाति की राजनीति होती तो सुरेश खन्ना व सतीश महाना कैसे जीतते. कई सदस्य जनता के प्रति तटस्थता रखते हैं. ठेके पट्टे व ट्रांसफर पोस्टिंग से विधायक दूर रहें.

अधिकारियों से झगड़ा ना करें विधायक
विधानसभा के सदस्यों के लिए आयोजित प्रबोधन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि अधिकारियों की आदत काम को उलझाने और फाइलों को लटकाने व टरकाने की होती है. मंत्री और मुख्यमंत्री के हाथ में कुछ भी नहीं है. सब कुछ अधिकारी के हाथ में है लेकिन उनसे काम कराने की जिम्मेदारी मंत्रियों की है. इसलिए आपको अधिकारियों से बहुत होशियारी से काम कराना चाहिए. उनसे झगड़ा नहीं करना है. नहीं तो आपका काम नहीं होगा. उनके साथ शांति के साथ चर्चा कर फाइल निपटाइए. उन्होंने विधायकों और मंत्रियों को अपने बेटे-बेटियों रिश्तेदारों को दूर रखने की नसीहत दी. कहा कि इससे आपकी छवि खराब होती है. टेंडर किसको देना है, इसमें मत पड़िए. रोटी दाल खाइए लेकिन शान से.

यह भी पढ़ेंः

Delhi University में बोले अमित शाह, कहा- 'कश्मीर से 370 हटने के बाद किसी की कंकड़ चलाने की भी हिम्मत नहीं'

Terror Funding: टेरर फंडिंग मामले में यासीन मलिक दोषी करार, उम्र कैद तक की हो सकती है सजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'मुगलों के राज में सोने की चिड़िया कहलाता था भारत...', मणिशंकर अय्यर के बयान पर बवाल
'मुगलों के राज में सोने की चिड़िया कहलाता था भारत...', मणिशंकर अय्यर के बयान पर बवाल
असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, सहयोगी दलों को दी 15 सीटें
असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, सहयोगी दलों को दी 15 सीटें
अब एक ही घर में PNG और LPG नहीं चलेंगे साथ-साथ, सरकार ने लगाई रोक, आसान शब्दों में समझें माजरा
अब एक ही घर में PNG और LPG नहीं चलेंगे साथ-साथ, सरकार ने लगाई रोक, आसान शब्दों में समझें माजरा
मधुमक्खियों के हमले से नहीं डिगा इरादा, बंडी संजय की पदयात्रा में ड्रोन से छत्ता टूटा, मंत्री ने जारी रखी यात्रा
मधुमक्खियों के हमले से नहीं डिगा इरादा, बंडी संजय की पदयात्रा में ड्रोन से छत्ता टूटा, मंत्री ने जारी रखी यात्रा

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War: ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज किसके लिए खोलकर रखने का किया ऐलान? कर दिया साफ, क्या भारत का नाम शामिल, जानें
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट किसके लिए खोलकर रखने का किया ऐलान? कर दिया साफ, क्या भारत का नाम शामिल?
अमेरिका-ईरान के बीच क्या महीनों चलेगा युद्ध? ये खास द्वीप तय कर सकता है भविष्य, समझें कारण
अमेरिका-ईरान के बीच क्या महीनों चलेगा युद्ध? ये खास द्वीप तय कर सकता है भविष्य, समझें कारण
UP Weather: यूपी में बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश, लखनऊ में छाए बादल, IMD ने दी चेतावनी
यूपी में बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश, लखनऊ में छाए बादल, IMD ने दी चेतावनी
The Kerala Story 2 BO: 'द केरला स्टोरी 2' की 16वें दिन भी नहीं थम रही कमाई, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका
'द केरला स्टोरी 2' की 16वें दिन भी नहीं थम रही कमाई, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Formula 1 Standings 2026: चाइनीज ग्रांड प्रिक्स स्प्रिंट के बाद F1 2026 ड्राइवर्स चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल, कौन आगे?
चाइनीज ग्रांड प्रिक्स स्प्रिंट के बाद F1 2026 ड्राइवर्स चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल, कौन आगे?
RPF तुम लट्ठ बजाओ हम तुम्हारे साथ हैं
RPF तुम लट्ठ बजाओ हम तुम्हारे साथ हैं" मुंबई लोकल में छपरियों को स्टंट करता देख भड़के यूजर्स
बिगड़ रहा है आपका भी फोकस, एक्सपर्ट से जानें कैसे लगाएं एक जगह पर ध्यान?
बिगड़ रहा है आपका भी फोकस, एक्सपर्ट से जानें कैसे लगाएं एक जगह पर ध्यान?
Embed widget