एक्सप्लोरर

सीएम योगी बोले- ‘ताजमहल हिंदुस्तान के मजदूरों के खून पसीने से बना, सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी’

आपको बता दें कि ताजमहल को लेकर ताजा विवाद बीजेपी विधायक संगीत सोम के एक बयान के बाद शुरू हुआ था. संगीत सोम ने ताजमहल को 'भारतीय संस्कृति पर एक धब्बा' बताया था, जिसके बाद विपक्ष लगातार बीजेपी पर आक्रामक हो रहा है.

लखनऊ: ताजमहल पर मचे बवाल के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज कहा है कि ताजमहल हिंदुस्तान के मजदूरों के खून पसीने से बना है, इसलिए इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी है. कहा जा रहा है कि सीएम योगी ताजमहल भी देखने जाएंगे. 'वनटंगियों' के साथ दिवाली मनाएंगे योगी आदित्यनाथ सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘’ताजमहल पर्यटन के मानचित्र पर रहेगा. मैं 26 अक्टूबर को आगरा जा रहा हूं और कई सौगात आगरा को दूंगा.’’ उन्होंने कहा कि अच्छा महंत ही अच्छा मुख्यमंत्री होता है. पूरे उत्तर प्रदेश का चौतरफा विकास किया जाएगा. क्या योगी आदित्यनाथ कहेंगे - वाह ताज ! अयोध्या को लेकर सीएम योगी आदित्याथ ने कहा कि हम अयोध्या को दुनिया के नक्शे पर लाएंगे. दुनिया भी अयोध्या को जानेगी और देखेगी.’’ उन्होंने कहा कि अयोध्या हमारी आस्था और विरासत का प्रतीक है. विवाद के बीच ताजमहल देखने जाएंगे योगी, ताज प्रोजेक्ट की समीक्षा करेंगे ताजमहल को लेकर क्या विवाद है? ताजमहल को लेकर ताजा विवाद बीजेपी विधायक संगीत सोम के बयान के बाद शुरू हुआ है. संगीत सोम ने ताजमहल को “भारतीय संस्कृति पर एक धब्बा” बताया है. उन्होंने कहा, ”हम किस इतिहास के बारे में बात कर रहे हैं? ताजमहल के निर्माता (शाहजहां) ने अपने पिता को कैद कर दिया था. वह हिंदुओं को समाप्त करना चाहता था. यदि ये लोग हमारे इतिहास का हिस्सा हैं, तो यह हमारे लिए बहुत दुख की बात है और हम इस इतिहास को बदल देंगे.” याद रहे कि शाहजहां ने नहीं, औरंगजेब ने अपने पिता शाहजहां को कैद किया था. संसद और राष्ट्रपति भवन गुलामी की निशानियां इन्हें भी गिरा दो: आजम खान संगीत सोम के बयान पर उनका नाम लिए बिना प्रतिक्रिया देते हुए आजम खान ने बीजेपी पर हमला बोला. आजम खान ने कहा, “मैं किसी को जवाब नहीं दे रहा हूं क्योंकि गोश्त के कारखाने चलाने वालों को राय देने का अधिकार नहीं है. इस पर मोदी और योगी जी फैसला करेंगे लेकिन मैं यह कहना चाहता हूं कि उन सभी इमारतों को गिरा देना चाहिए जिनसे कल के शासकों की बू आती है.” यहां पढ़ें पूरी खबर क्या लाल किले पर तिरंगा नहीं फहराएंगे मोदी?-ओवैसी संगीत सोम के बयान का AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भी विरोध किया है. ओवैसी ने कहा, ”ओवैसी ने कहा है कि लाल किला को भी गद्दार ने ही बनाया है तो क्या पीएम मोदी लाल किला पर तिरंगा नहीं फहराएंगे?”
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
तेलंगाना के शिव प्रताप शुक्ला, बंगाल में आरएन रवि... 9 राज्यों में बदले गए राज्यपाल और LG
तेलंगाना के शिव प्रताप शुक्ला, बंगाल में आरएन रवि... 9 राज्यों में बदले गए राज्यपाल और LG
641 करोड़ के साइबर फ्रॉड केस में दो CA अरेस्ट, दुबई तक फैला था मनी लॉन्ड्रिंग का नेटवर्क
641 करोड़ के साइबर फ्रॉड केस में दो CA अरेस्ट, दुबई तक फैला था मनी लॉन्ड्रिंग का नेटवर्क
हैदराबाद के टोली चौकी में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन इमारत से गिरकर तीन मजदूरों की मौत
हैदराबाद के टोली चौकी में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन इमारत से गिरकर तीन मजदूरों की मौत

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड ने कर दिया था 'खेला'; चेज हो जाते 254 रन
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड चेज कर देता 254 रन
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Strait of Hormuz: क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
Embed widget