एक्सप्लोरर

ताजमहल का दीदार करेंगे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, स्वागत के लिए सीएम योगी रहेंगे मौजूद, जानें कैसी हैं तैयारियां

जेडी वेंस के आगरा दौरे के दौरान रास्ते में 5 हजार स्कूली बच्चे सड़क के दोनों तरफ भारत और अमेरिका का राष्ट्र ध्वज लेकर स्वागत करेंगे. खेरिया एयरपोर्ट से लेकर ताजमहल तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी.

भारत दौरे पर आए अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस बुधवार (23 अप्रैल, 2025) को आगरा जाएंगे, जहां वो ताजमहल का दीदार करेंगे. उनके दौरे को लेकर सेंट आर्ट से आकृतियां तैयारी की गई हैं, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेडी वेंस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आकृतियां इसमें शामिल हैं.

अमेरिकी उपराष्ट्रपति की अगुवाई आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे. जेडी वेंस के आगरा आगमन को लेकर शहर को सजाया जा रहा है और जिस रूट से काफिला निकलेगा उस रूट पर बॉल पेंटिंग की जा रही है. ताजनगरी में अमेरिका के उपराष्ट्रपति का भव्य स्वागत होगा. 24 फरवरी 2020 को करीब पांच साल पहले आगरा आए डोनाल्ड ट्रंप की तरह ही जेडी वेंस का भी स्वागत होगा, जिसमें खेरिया एयरपोर्ट से शिल्पग्राम पार्किंग तक रास्ते में सड़क किनारे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे. 

'ताजमहल में आम पर्यटकों की एंट्री बैन रहेगी'
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस परिवार सहित ताजमहल का दीदार करेंगे. इस दौरान ताजमहल में दोपहर 12 बजे तक आम पर्यटकों की एंट्री बैन रहेगी. खेरिया एयरपोर्ट से ताजमहल तक 12 किमी के रास्ते में 15 स्थानों पर लोक कलाकार सांस्कृतिक मंच से प्रस्तुतियां देंगे, जिसमें भारतीय कला और संस्कृति की झलक दिखाई देगी. 

'5 हजार स्कूली बच्चे करेंगे स्वागत'
जेडी वेंस के आगरा दौरे के दौरान रास्ते में 5 हजार स्कूली बच्चे सड़क के दोनों तरफ भारत और अमेरिका का राष्ट्र ध्वज लेकर स्वागत करेंगे. खेरिया एयरपोर्ट से लेकर ताजमहल तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी, जिसे लेकर पुलिस के आलाधिकारियों ने पूरी तैयारी की है. जयपुर से अमेरिका के उपराष्ट्रपति 23 अप्रैल को आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां पर भारतीय लोककला, संस्कृति और मयूर नृत्य के साथ जेम्स डेविड वेंस का स्वागत किया जाएगा. 

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि वीवीआईपी विजिट को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी. डीसीपी और एसीपी स्तर के अधिकारी मॉनिटरिंग करेंगे. इसको लेकर पुलिस ने एयरपोर्ट से ताजमहल तक सुरक्षा तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. सुरक्षा को लेकर एयरपोर्ट के अधिकारियों और ताजमहल में एएसआई, सीआईएसएफ के अधिकारियों के साथ भी बात की गई है. जिस रूट से अमेरिका के उपराष्ट्रपति का काफिला निकलेगा उस रूट पर सुरक्षा कड़ी रहेगी.

ये भी पढ़ें:

प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद खुश हुआ अमेरिका, जानें कैसे टैरिफ पर बन गई बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget