एक्सप्लोरर

अब UP कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने दिया इस्तीफा, गोवा और उत्तराखंड के पार्टी चीफ भी कर चुके हैं रिजाइन

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पांचों राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों से इस्तीफा मांगा था, जिससे कांग्रेस कमेटी का पुनर्गठन हो सके. 3 राज्यों के प्रदेश प्रमुखों ने अपने पदों से अब तक इस्तीफा दिया है.

उत्तर प्रदेश प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. इससे पहले उत्तराखंड कांग्रेस प्रमुख गणेश गोदियाल ने हालिया विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मंगलवार को पद से इस्तीफा दे दिया. वहीं इससे पहले आज ही गोवा कांग्रेस के चीफ गिरीश चोडनकर भी इस्तीफा दे चुके हैं. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पांचों राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों से इस्तीफा मांगा था, जिससे कांग्रेस कमेटी का पुनर्गठन हो सके. 3 राज्यों के प्रदेश प्रमुखों ने अपने पदों से अब तक इस्तीफा दे दिया है.

गोदियाल ने अपना इस्तीफा ट्वीट करते हुए कहा, ‘‘प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए आज मैंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है. मैं परिणाम के दिन ही इस्तीफा देना चाहता था पर हाईकमान के आदेश की प्रतीक्षा पर रुका था.’’ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के इस निर्देश के कुछ देर बाद ही उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अपने त्यागपत्र की घोषणा की. 

चोडनकर ने आज ही दिया इस्तीफा

वहीं आज ही गोवा कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश चोडनकर ने हाल ही में संपन्न राज्य विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी के खराब प्रदर्शन की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के गोवा डेस्क प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने मंगलवार को बताया कि चोडनकर ने अपना इस्तीफा एआईसीसी को भेज दिया है. हाल ही में 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा के लिए हुए चुनावों के दौरान चोडनकर कांग्रेस के प्रमुख थे.

सोनिया गांधी ने मांगे थे इस्तीफे

सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर की प्रदेश इकाइयों के अध्यक्षों को इस्तीफा देने के लिए कहा है ताकि प्रदेश कांग्रेस कमेटियों का पुनर्गठन किया जा सके.’’ सोनिया गांधी ने कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के दो दिनों बाद यह कदम उठाया है. रविवार को हुई कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में कांग्रेस नेताओं ने सोनिया गांधी के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए कहा था कि वह संगठनात्मक चुनाव पूरा होने तक पद पर बने रहें और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए जरूरी कदम उठाएं. 

राज्यों में ऐसा रहा कांग्रेस का प्रदर्शन

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार कर सामना करना पड़ा. उसे 70 सदस्यीय विधानसभा में सिर्फ 19 सीट मिलीं, जबकि भाजपा ने 47 सीट जीतकर सत्ता बरकरार रखी है. गोदियाल को भी श्रीनगर विधानसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा. पंजाब में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी और उसे सिर्फ 18 सीटें मिलीं. सिद्धू भी अमृतसर पूर्व से चुनाव हार गए. उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी वाड्रा के पूरी ताकत झोंकने के बावजूद कांग्रेस सिर्फ दो सीटों पर सिमट गई. पार्टी को गोवा में 11 और मणिपुर में सिर्फ पांच सीटों से संतोष करना पड़ा.

कब किसे बनाया गया प्रदेश अध्यक्ष

अजय कुमार लल्लू को अगस्त, 2019 में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी, सिद्धू को जुलाई, 2021 में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी, गोदियाल को जुलाई, 2021, चोडानकर को अप्रैल, 2018 में गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी और लोकेन सिंह को सितंबर, 2021 में मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था. सोनिया गांधी ने चुनावी राज्यों के अध्यक्षों के खिलाफ यह कार्रवाई उस वक्त की है जब पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कहा है कि गांधी परिवार को पार्टी नेतृत्व छोड़ देना चाहिए और किसी अन्य नेता को मौका देना चाहिए.

ये भी पढ़ें- Corona Vaccination: 12 से 14 साल के बच्चों को कल से लगेगा कोरोना टीका, जाने कैसे करें रजिस्ट्रेशन

ये भी पढ़ें- 'इंस्पेक्शन के वक्त अनजाने में पाकिस्तान पर गिरी भारत की मिसाइल', राज्यसभा में राजनाथ ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
'TMC नेताओं के लिए दरवाजे बंद, चाय पिलाने का…' भाजपा नेता का बड़ा बयान
'TMC नेताओं के लिए दरवाजे बंद, चाय पिलाने का…' भाजपा नेता का बड़ा बयान
सीजेपी के प्रोटेस्ट में हंगामा करने की कोशिश, दिल्ली पुलिस ने 6 लोगों को किया अरेस्ट
सीजेपी के प्रोटेस्ट में हंगामा करने की कोशिश, दिल्ली पुलिस ने 6 लोगों को किया अरेस्ट
'धमकियों के कारण घर...', कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म होते ही आया अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
'धमकियों के कारण घर...', CJP का प्रदर्शन खत्म, अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा

वीडियोज

YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल
TVF ने MLM स्कैम पर बनाई दमदार सीरीज, 'The Pyramid Scheme' ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
पीएम की इतनी कड़ी सुरक्षा, फिर भी कैसे कर दी गई राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की हत्या? 78 सालों कैसे बदला सिक्योरिटी सिस्टम
पीएम की इतनी कड़ी सुरक्षा, फिर भी कैसे कर दी गई राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की हत्या? 78 सालों कैसे बदला सिक्योरिटी सिस्टम
Video: कनाडा में भारतीय युवक से सरेआम बदतमीजी! मॉर्निंग वॉक के दौरान बुजुर्ग महिला ने किए भद्दे कमेंट्स
कनाडा में भारतीय युवक से सरेआम बदतमीजी! मॉर्निंग वॉक के दौरान बुजुर्ग महिला ने किए भद्दे कमेंट्स
Embed widget