एक्सप्लोरर

Uttarakhand Tunnel Rescue: सुरंग की खुदाई पूरी, थोड़ी देर में बाहर आएंगे 41 मजदूर, इंतजार में खड़ीं एंबुलेंस | Top Points

Uttarkashi Tunnel Rescue Operation: उत्तराखंड की निर्माणाधीन सुरंग में फंसे 41 मजूदरों को बाहर निकालने के लिए चल रहा पिछले 17 दिनों से ऑपरेशन चल रहा था. चंद मिनट में सभी बाहर आ सकते हैं.

Uttarakhand Tunnel Rescue: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सुरंग हादसे में फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकालने के लिए चल रही खुदाई पूरी हो चुकी है. पिछले 17 दिनों से मजदूर यहां फंसे हुए थे. ऐसे में उन्हें बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा था. इस तरह 17 दिनों तक चले ऑपरेशन के बाद सुरंग खुल गई है. इस तरह थोड़ी देर में मजदूरों को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू होने वाली है. 

घटनास्थल पर मौजूद एबीपी न्यूज के रिपोर्टर के मुताबिक, सुरंग से मजदूरों को बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरआफ के एक-एक जवान भीतर जाएंगे. मजदूरों को सुरक्षित मेडिकल फैसिलिटी तक पहुंचाने के लिए एंबुलेंस पहुंच चुकी है. डॉक्टरों को भी सुरंग के भीतर भेजा गया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि मजदूरों को बाहर निकालने के लिए हो रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक के लेटेस्ट अपडेट्स क्या हैं. 

  • सुरंग के भीतर 7 से 8 बेड्स लगाए गए हैं. ऐसा इसलिए किया गया है, ताकि मजदूरों को बदलते तापमान में कोई दिक्कत नहीं हो. दरअसल, सुरंग के भीतर जहां मजदूर फंसे थे, वहां तापमान अलग था, जबकि बाहर का तापमान थोड़ा बदला हुआ है, जिसकी वजह से उन्हें दिक्कत नहीं हो. इसलिए बेड्स लगाए गए हैं.
  • सुरंग के एंट्री वाले हिस्से पर एनडीआरएफ के जवान मौजूद हैं. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पाइप को 55.3 मीटर तक भीतर डाल दिया गया है. इसमें एक और पाइप को जोड़ा जा रहा है. वेल्डिंग से जोड़ने के बाद ये पाइप मजदूरों तक पहुंच जाएगा. 
  • 'नेशनल हाइवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड' के मैनेजिंग डायरेक्टर महमूद अहमद ने कहा है कि आज एक और पाइप को वेल्डिंग कर जोड़ दिया जाएगा. फिर हम मलबे को बाहर निकालेंगे और पाइप को अंदर डालेंगे. वेल्डिंग में 1-2 घंटे लग सकते हैं. 
  • सुरंग के भीतर दो एंबुलेंस भेजी गई हैं. माना जा रहा है कि मजदूरों को इन एंबुलेंस में बैठाकर बाहर निकाला जाएगा. कुल मिलाकर 16 से 17 एंबुलेंस घटनास्थल पर मौजूद हैं. एनडीआरएफ के जवानों को स्ट्रेचर लेकर सुरंग के भीतर भी जाते हुए देखा गया है. 
  • उत्तरकाशी जिले में हुए हादसे में फंसे 41 मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन 17 दिन से चल रहा है. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के अलावा रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए भारतीय सेना के जवान भी घटनास्थल पर मौजूद हैं. 
  • 'नेशनल हाइवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड' के मैनेजिंग डायरेक्टर महमूद अहमद ने बताया है कि एसजेवीएनएल के जरिए वर्टिकल ड्रिलिंग पूरी कर दी गई है. कुल 86 मीटर में से 44 मीटर तक ड्रिलिंग पूरी हो चुकी है. टीएचडीसी ने आज 7वां विस्फोट किया. हमें 1.5 मीटर का और फायदा हुआ. 
  • महमूद अहमद ने बताया कि जहां तक हॉरिजॉन्टल ड्रिलिंग का सवाल है. सुरंग के भीतर की जा रही ड्रिलिंग 55.3 मीटर तक पूरी हो चुकी है. हम इसे मैन्युअली कर रहे हैं. इसके बाद हम मलबा बाहर निकालेंगे. शायद हमें 5 से 6 मीटर और खोदने की जरूरत पड़ेगी. अब हम छोटे लंबे पाइप लगा रहे हैं. शाम तक अच्छी खबर मिलेगी.
  • उत्तराखंड के सचिव और रेस्क्यू ऑपरेशन के नोडल अधिकारी नीरज खैरवाल ने कहा है कि अभी तक, हमने पाइप को 55.3 मीटर तक धकेल दिया है. बस थोड़ी सी दूरी बाकी है. यह 57-59 मीटर के बीच कहीं हो सकता है. अगर कोई और बाधा नहीं आई, तो इसमें कुछ घंटे और लग सकते हैं. 
  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. सीएम ने कहा है कि बाबा बौख नाग जी की असीम कृपा, करोड़ों देशवासियों की प्रार्थना एवं रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे सभी बचाव दलों के अथक परिश्रम के फलस्वरूप श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए टनल में पाइप डालने का कार्य पूरा हो चुका है. शीघ्र ही सभी श्रमिक भाइयों को बाहर निकाल लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: Uttarkashi Tunnel Rescue Operation: टनल तक पूरी हुई खुदाई, NDRF-SDRF के जवान जाएंगे अंदर, कुछ देर में बाहर निकलेंगे मजदूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा सांसद बर्क ने कच्चे तेल की कीमतों को लेकर उठाया सवाल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या दिया जवाब?
सपा सांसद बर्क ने कच्चे तेल की कीमतों को लेकर उठाया सवाल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या दिया जवाब?
अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी... राज्यसभा में तेलंगाना का प्रतिनिधित्व करेंगे ये नेता, निर्विरोध जीते
अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी... राज्यसभा में तेलंगाना का प्रतिनिधित्व करेंगे ये नेता, निर्विरोध जीते
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत में कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG का स्टॉक? सरकार ने बताया
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत में कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG का स्टॉक? सरकार ने बताया
'LPG का उत्पादन बढ़ाएं', रिफाइनरियों को सरकार का आदेश, रेस्तरां-होटल को सप्लाई के लिए बनाई कमेटी
'LPG का उत्पादन बढ़ाएं', रिफाइनरियों को सरकार का आदेश, रेस्तरां-होटल को सप्लाई के लिए बनाई कमेटी

वीडियोज

Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking
Chitra Tripathi: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका | Iran Israel War | Breaking | Janhit
Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Us-Iran War: ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
Embed widget