एक्सप्लोरर

Gujarat: गुजरात के वडोदरा में रामनवमी पर तनाव, शोभायात्रा पर उपद्रवियों ने किया पथराव, पुलिस बल तैनात

Gujarat Police: वडोदरा में रामनवमी की शोभायात्रा पर कुछ शरारती तत्वों के पत्थरबाजी करने से वहां तनाव का माहौल बन गया. हालांकि मौके पर पहुंच कर पुलिस ने स्थिति को काबू में कर लिया.

Vadodara Clash On Ram Navami: गुजरात के वडोदरा में गुरुवार (30 मार्च) को रामनवमी पर कुछ असामाजिक तत्वों ने शोभायात्रा पर पथराव किया. इसके बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल पैदा हो गया. घटना की गंभीरता को देखते हुए पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पिछले साल भी रामनवमी पर देश के कई हिस्सों में हिंसक झड़पें हुई थीं. बीते साल भी वडोदरा में रामनवमी पर इसी तरह की घटना को अंजाम दिया गया था. इस बार भी कुछ शरारती तत्वों ने ने माहौल खराब करने का काम किया है. 

जानकारी के मुताबिक पथराव उस समय हुआ जब राम जी की सवारी भुतली झांपा क्षेत्र से गुजर रही थी. कुछ लोगों ने शोभायात्रा पर पत्थर फेंके, इससे दुपहिया वाहनों को नुकसान हुआ है. वहीं पथराव के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी. पुलिस पथराव करने वालों की पहचान के लिए घटनास्थल पर लगे CCTV कैमरों को खंगाल रही है.

घटना पर क्या बोले वडोदरा के DCP?

घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात होने की वजह से अब पूरे इलाके में शांति है. घटना के बाद वडोदरा के डीसीपी यशपाल जगनिया ने कहा, "सिटी थाना क्षेत्र में एक मस्जिद के सामने दो गुटों के बीच टकराव हुआ था, लेकिन कोई तोड़-फोड़ या हिंसा नहीं हुई है." उन्होंने कहा, "मस्जिद के सामने से जब यात्रा निकल रही थी तब कुछ लोग एकत्रित हो गए थे, लेकिन उन्हें समझा कर वापस भेज दिया गया. इलाके में शांति है, शोभायात्रा आगे निकल चुकी है."

जहांगीरपुरी में भी तनाव की खबर

वहीं दिल्ली के जहांगीरपुरी में करीब एक साल बाद एक बार फिर तनाव बढ़ने की खबर सामने आ रही है. रामनवमी के मौके पर यह स्थिति उत्पन्न हुई है. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की ओर से हर साल की तरह इस बार रामनवमी पर जुलूस नहीं निकालने देने की वजह से यह स्थिति उठ खड़ी हुई है. पुलिस की इजाजत के बगैर कुछ संगठन रामनवमी पर जुलूस निकालने पर अड़ गए हैं.

ये भी पढ़ें-नेता और टीवी चैनल हेट स्पीच के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार, जानिए सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा कब-कब कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग न करें..', पेट्रोलियम मंत्रालय की जनता से अपील; राज्य सरकार को दिया जाएगा एक्स्ट्रा केरोसिन
'गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग न करें..', पेट्रोलियम मंत्रालय की जनता से अपील; राज्य सरकार को दिया जाएगा एक्स्ट्रा केरोसिन
PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, हालात पर जताई चिंता, कहा- बातचीत और डिप्लोमेसी से हो सामाधान
PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, हालात पर जताई चिंता, कहा- 'बातचीत से हो सामाधान'
PFI आपराधिक साजिश मामलाः NIA ने पटना के स्पेशल कोर्ट में दो और आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
PFI आपराधिक साजिश मामलाः NIA ने पटना के स्पेशल कोर्ट में दो और आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget