एक्सप्लोरर

जम्मू में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ स्थल की तरह सजाए गए कई इलाके, रामधुन में डूबे भक्त

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर श्रद्धालु उत्साहित हैं. जम्मू में भी विशेष तैयारियां देखी जा रही हैं. कई लोग गली-गली जाकर रामधुन भी कर रहे हैं.

Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्या में श्रीराम मंदिर के उद्घाटन से पहले जम्मू के कई इलाकों को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ स्थल की तरह सजाया जा रहा है, ताकि जो लोग 22 जनवरी को अयोध्या नहीं जा सकें तो उन्हें जम्मू में ही राममय माहौल मिले. इन इलाकों में भगवान श्रीराम के पोस्टर, बैनर और जगह-जगह झंडे लगाए जा रहे हैं.

जम्मू के ये इलाके में सुबह और शाम में रामधुन में लीन हो जाते हैं. कई श्रद्धालु हाथों में अलग-अलग वाद्य यंत्र लेकर रामधुन करते हुए निकल पड़ते हैं. ये श्रद्धालु गलियों में जाकर रामधुन गाते हैं, ऐसे में पूरा माहौल भक्तिमय नजर आता है.


जम्मू में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ स्थल की तरह सजाए गए कई इलाके, रामधुन में डूबे भक्त

अयोध्यामय हुआ जम्मू!

लोगों का दावा है कि 500 साल बाद ऐसा मौका आया है जब अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है. ऐसे में अयोध्या से 1200 किलोमीटर दूर जम्मू भी अयोध्यामय हो गया है.

अयोध्या हो गई समारोह की शुरुआत

अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए समारोह मंगलवार (16 जनवरी) को शुरू हो गया. मंदिर ट्रस्ट से जुड़े लोगों की ओर से कई अनुष्ठान हुए. सप्ताहभर चलने वाले ये अनुष्ठान नए मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के साथ संपन्न होंगे. राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने कहा, ‘‘अनुष्ठान शुरू हो गया है और 22 जनवरी तक जारी रहेगा. 11 पुजारी सभी ‘देवी-देवताओं’ का आह्वान करते हुए अनुष्ठान कर रहे हैं.’’

22 जनवरी तक चलने वाले अनुष्ठान में यजमान मंदिर ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा और उनकी पत्नी उषा मिश्रा हैं. 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी.

आजकल तो पूरा देश राममय है- पीएम मोदी

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पूरा देश भगवान राम की भक्ति में सराबोर है. मंगलवार को पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश में कहा, ''आजकल तो पूरा देश राममय है, रामजी की भक्ति में सराबोर है लेकिन प्रभु श्रीराम का जीवन विस्तार, उनकी प्रेरणा, आस्था, भक्ति के दायरे से कहीं ज्यादा है. प्रभु राम गवर्नेंस के, समाज जीवन में सुशासन के ऐसे प्रतीक हैं जो आपके  संस्थान के लिए भी बहुत बड़ी प्रेरणा बन सकते हैं.''

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी बोले, 'आजकल पूरा देश राममय, रामराज्य में जनता ही राजा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget