एक्सप्लोरर

Om Prakash Chautala : आय से अधिक संपत्ति मामले में ओम प्रकाश चौटाला की सजा पर फैसला सुरक्षित, शुक्रवार को होगा एलान

Disproportionate Assets Case: अदालत में चौटाला के वकील ने कहा, 'चौटाला की उम्र 87 साल है. अभी 90% विकलांग है. बिना किसी मदद के हिल भी नही सकते. इन्हें अस्थमा हुआ है. पेसमेकर लगा हुआ है.

Disproportionate Assets Case: आय से अधिक संपत्ति के मामले में दोषी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला (Former CM of Haryana Om Prakash Chautala) की सजा पर दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत (Rouse Avenu Court) ने सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया. अदालत शुक्रवार दोपहर 2 बजे सजा पर फैसला सुनाएगी. गुरुवार दोपहर सुबह 10 बजे कोर्ट शुरू होने से पहले ही चौटाला अपनी सिक्योरिटी के साथ कोर्ट पहुँच गए थे. सजा पर बहे के दौरान ॐ प्रकाश चौटाला बीके वकील ने उनकी दिव्यांगता, खराब स्वास्थ्य और 87 साल की उम्र का हवाला देते हुए कम से कम सजा देने की अपील की. 

अदालत में चौटाला के वकील ने कहा, 'चौटाला की उम्र 87 साल है. अभी 90% विकलांग है. बिना किसी मदद के हिल भी नही सकते. इन्हें अस्थमा हुआ है. पेसमेकर लगा हुआ है. स्वास्थ्य संबंधी कई बीमारियां है. गुरुग्राम के मेदांता में इलाज चल रहा है.' चौटाला के वकील ने दलील दी कि जेबीटी भर्ती घोटाले में 10 साल की सजा काट चुके है. जितना समय वो जेल में रहे उसे भी इस मामले में कंसीडर करे.

चौटाला के वकील ने की कम से कम सजा देने की मांग
वकील ने बताया जेल में चौटाला के अच्छे व्यवहार को भी देखिए. इस केस में अदालत में भी उन्होंने कभी सुनवाई टालने के आग्रह नहीं किया. हमेशा अदालती प्रकिया में सहयोग दिया है. वहीं सीबीआई के वकील ने विरोध करते हुए सख्त से सख्त सजा की मांग की. सीबीआई के वकील ने कहा कि चौटाला जिस पद पर थे उसके बड़े मायने है. वे जनता द्वारा चुने गए नेता थे. एक चपरासी दस्तखत करता है तो कुछ नही होता लेकिन अगर एक शासक दस्तखत करता है तो बहुत कुछ बदल जाता है.

सीबीआई के वकील ने की सख्त सजा की मांग
सीबीआई ने कहा कि आप लीडर है आपके हर आदेश को लोग मानते हैं, अगर लीडर ही इस प्रकार के भ्रष्टाचार करेंगे तो समाज में इसका क्या प्रभाव पड़ेगा, कोर्ट को इस मामले में किसी भी तरह की नरमी नहीं बरतनी चाहिए. सीबीआई के वकील ने कहा भ्रष्टाचार समाज के लिए कैंसर के समान है, भ्रष्टाचार के मामले में कोर्ट को ऐसी सजा देनी चाहिए जिससे समाज में मिसाल दिया जा सके. CBI के वकील ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है, शासक को गैर कानूनी रूप से कुछ भी करने की आजादी नहीं है, कानून निर्माता जो कुछ कहते और करते हैं, जनता उसको फॉलो करती है, उनके ग़लत आचरण का असर उनपर भी पड़ता है.

शुक्रवार को अदालत करेगी सजा का एलान
CBI के वकील ने कहा कि कानून बनाने वाले ही अगर अपराध करेंगे तो उसका जनता पर क्या असर होगा,चौटाला को अधिकतम सज़ा दी जानी चहिये और अधिकतम करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया जाना चहिये. दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया. शुक्रवार दोपहर 2 बजे अदालत सजा पर फैसला सुनाएगी. 

यह भी पढ़ेंः

JMM के नेता सुप्रियो भट्टाचार्य बोले- 'हेमंत सोरेन का पूजा सिंघल मामले से कोई लेना देना नहीं'

Jharkhand Politics: झारखंड सरकार में कांग्रेस विधायक नाराज, 14 मई को करेंगे आलाकमान से मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक, हताशा में अपमान'
राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक, हताशा में अपमान'
Xप्लेन: क्या भारत से खत्म हो रही है छुआछूत? आंकड़े, कानून और जमीनी हकीकत
Xप्लेन: क्या भारत से खत्म हो रही है छुआछूत? आंकड़े, कानून और जमीनी हकीकत
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget