एक्सप्लोरर

'जो लोग भगवान राम का निरादर कर रहे, वो संविधान निर्माताओं का कर रहे अपमान', बोले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

Vice President Jagdeep Dhankhar: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि जो लोग समाज को बांटना चाहते हैं, उन्हें समझाने की जरूरत है, क्योंकि वे भी अपने लोग हैं.

Vice President Jagdeep Dhankhar News: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार (13 जनवरी) को कहा कि राम राज्य का आदर्श भारत के संविधान में निहित है और संविधान निर्माताओं ने बहुत सोच समझकर मौलिक अधिकारों के ऊपर राम, लक्ष्मण, सीता का चित्र रखा है. उपराष्ट्रपति धनखड़ ने जयपुर में आयोजित नेशनल इलेक्ट्रो होम्योपैथी संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए यह बात कही. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे बहुत पीड़ा होती है जब कोई अज्ञानी इतिहास से अनभिज्ञ, यह हलफनामा दे देते हैं कि राम काल्पनिक हैं.’’

भगवान राम पर क्या बोले उपराष्ट्रपति?

उन्होंने कहा, ‘‘राम और राम राज्य का आदर्श भारत के संविधान में निहित है और संविधान के निर्माताओं ने इसको पराकाष्ठा पर रखा है.’’ सरकारी बयान के अनुसार अपने संबोधन में उपराष्ट्रपति ने बताया, "हमारे संविधान में बीस से ज्यादा चित्र हैं और उनमें मौलिक अधिकारों के ऊपर जो चित्र है उसमें राम, लक्ष्मण, सीता हैं, जो लोग भगवान राम का निरादर कर रहे हैं वास्तव में वह हमारे संविधान निर्माताओं का अनादर कर रहे हैं. हमारे संविधान निर्माताओं ने बहुत सोच समझकर विवेकपूर्ण तरीके से प्रभु राम के उन चित्रों को वहां रखा है."

'समाज बांटने वालों को समझाने की जरूरत'

बयान के अनुसार उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा, "समाज तभी स्वस्थ रहेगा जब समाज के सभी अंग एक साथ रहेंगे. हमारी संस्कृति यही कहती है सब मिलकर काम करो एकजुटता से रहो. जो लोग समाज को हिस्सों में बांटना चाहते हैं, तात्कालिक राजनीतिक फायदे के लिए जहर फैलाना चाहते हैं, वे ही 35 बनाम एक की बात करते हैं, 20 बनाम 10 की बात करते हैं.’’ 

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि ऐसे लोग समाज के दुश्मन नहीं, बल्कि खुद के भी दुश्मन हैं और उनका आचरण अमर्यादित ही नहीं, बल्कि घातक है.

उन्होंने कहा, ''मेरा आपसे अनुरोध है कि ऐसे तत्वों को सबक सिखाने की दरकार नहीं है, क्योंकि वह अपने हैं. उनको जागरूक करने की दरकार है, उनको समझाने की दरकार है, सही रास्ते पर लाने की दरकार है. यह काम संस्थागत तरीके से नहीं, अपने पड़ोस में होना चाहिए, अपने समाज में होना चाहिए, जिस वर्ग से हम जुड़े हुए हैं वहां होना चाहिए.''

राजस्थान के नए नेतृत्व पर जताया भरोसा

उपराष्ट्रपति ने कहा कि हम सबका परम कर्तव्य है कि समाज को जोड़ने का कार्य करें. बयान के अनुसार उपराष्ट्रपति ने राजस्थान के नए नेतृत्व के प्रति विश्वास जताया. उन्होंने भरोसा जताया कि नए नेतृत्व में राजस्थान प्रगति में देश का सर्वोच्च राज्य होगा. उपराष्ट्रपति ने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वे भारतीयता और राष्ट्रवाद के लिए प्रतिबद्ध रहें.

उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित सदैव सर्वोपरि रहना चाहिए. इस संदर्भ में उन्होंने लोगों को ऐसे तत्वों के विरुद्ध भी चेताया जो तात्कालिक राजनीतिक स्वार्थों के लिए समाज में बंटवारे और वैमनस्य के बीज डालते हैं, देश की उपलब्धियों को कमतर आंकते हैं और समाज में देश की प्रगति के बारे भ्रांतियां फैलाते हैं. 

उन्होंने किसानों से भी आग्रह किया कि वे अपने युवाओं को कृषि और कृषि संबंधित व्यवसाय अपनाने के लिए प्रोत्साहित करें. इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा भी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: Goa Murder Case: सूचना सेठ के पत‍ि ने पुलिस के सामने क‍िया बड़ा खुलासा, '5 हफ्ते से नहीं की थी बेटे से मुलाकात'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्ता का प्रभावी ढंग से..., PM मोदी की 45 सांसदों से मुलाकात, ब्रेकफास्ट पर दिया ये मंत्र
सत्ता का प्रभावी ढंग से..., PM मोदी की 45 सांसदों से मुलाकात, ब्रेकफास्ट पर दिया ये मंत्र
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Gen-Z से बोले राहुल गांधी
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Gen-Z से बोले राहुल गांधी
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Gen-Z को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Gen-Z को समझाया ‘सही मतलब’!
'जब अमित शाह बोलेंगे तो...', विपक्ष को किरेन रीजीजू ने दी सीधी चेतावनी
'जब अमित शाह बोलेंगे तो...', विपक्ष को किरेन रीजीजू ने दी सीधी चेतावनी

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
Embed widget