एक्सप्लोरर

समय से नहीं उड़ सकी मुंबई से वियतनाम जाने वाली फ्लाइट, एयरपोर्ट पर घंटों फंसे रहे 300 से ज्यादा पैसेंजर

Mumbai-Vietnam Flight : रात 11 बजे से फ्लाइट में बैठे यात्री घंटो बाद फ्लाइट से तब बाहर निकल सके जब उन्होंने प्लेन के मूव नहीं करने पर हंगामा शुरू कर दिया इसके बाद फ्लाइट रि-शेड्यूल कर दी गई.

Mumbai-Vietnam Flight Re-Schedule: बीती रात मुंबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मुंबई से वियतनाम जाने वाली फ्लाइट के 300 से ज्यादा यात्री उस समय परेशान हो गये जब उनकी फ्लाइट तय समय पर नहीं उड़ सकी. यात्री लगातार फ्लाइट में बैठने के बाद  प्लेन के टेक ऑफ करने का इंतजार करते रहे लेकिन प्लेन पोर्ट पर ही खड़ा रहा. 

यात्रियों ने शिकायत करते हुए कहा, उनके फ्लाइट में बैठने के बाद उनको उतरना पड़ा और इस दौरान प्लेन स्टॉफ ने एसी भी नहीं चलाया. वियतनाम जाने वाली वियतजेट एयर की फ्लाइट बिना किसी प्री-इंफार्मेशन के अचानक घंटों रीशेड्यूल हो गई. 

क्यों समय से नहीं उड़ सकी फ्लाइट? 
रात 11 बजे से फ्लाइट में बैठे यात्री घंटो बाद फ्लाइट से तब बाहर निकल सके जब उन्होंने प्लेन के मूव नहीं करने पर हंगामा शुरू कर दिया. एयरलाइन ने यात्रियों के फ्लाइट को रिशेड्यूल करके शुक्रवार शाम 4 बजे कर दिया और उनको एयरपोर्ट से वापस निकलने की अनुमति भी दे दी. फ्लाइट में टेक्निकल फाल्ट लाइन के बीच लोग 10-12  घंटे तक फ्लाइट और एयरपोर्ट पर फंसे रहे थे.

यात्रियों ने की उड्डयन मंत्री से शिकायत
प्लेन में बैठे यात्रियों ने उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से इस बात की ट्विटर के जरिए शिकायत की. यात्री ने अपनी शिकायत में एयरलाइन का लाइसेंस रद्द करने की मांग कर डाली. यात्री ने इस मामले में पीएम मोदी को भी टैग किया. उसने यह भी बताया कि 3 घंटे से अधिक समय तक प्लेन में बैठे रहने के बावजूद प्लेन स्टॉफ ने उनको किसी तरह की कोई भी मदद नही की. 

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फंसे 100 से अधिक यात्रियों ने शिकायत की कि एयरलाइन ने उनको पीने का पानी तक नहीं दिया, उन्होंने कहा, उनके साथ कुछ बच्चे भी सफर कर रहे थे उनके साथ वो सबसे अधिक प्रभावित हुए और उनमें से कुछ बेहोश भी हो गये.

Satyendra Jain Bail: सत्येंद्र जैन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, बीमारी के चलते मिली 6 हफ्ते की अंतरिम जमानत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना के शिव प्रताप शुक्ला, बंगाल में आरएन रवि... 9 राज्यों में बदले गए राज्यपाल और LG
तेलंगाना के शिव प्रताप शुक्ला, बंगाल में आरएन रवि... 9 राज्यों में बदले गए राज्यपाल और LG
भारतीय वायुसेना का Su-30MKI फाइटर जेट लापता, रडार से संपर्क टूटा, रक्षा मंत्रालय ने क्या बताया?
भारतीय वायुसेना का Su-30MKI फाइटर जेट लापता, रडार से संपर्क टूटा, रक्षा मंत्रालय ने क्या बताया?
'अमेरिका-इजरायल ने दुनिया को युद्ध की आग में झोंका, अब उसकी आंच भारत...', मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग पर भड़के इमरान मसूद
'दुनिया को युद्ध की आग में झोंका, उसकी आंच भारत...', मिडिल ईस्ट में जंग पर भड़के इमरान मसूद
तेलंगाना में बड़ा रेल हादसा टला, इस्सार एक्सप्रेस का इंजन पहिया टूटा, रातभर पटरी पर खड़ी रही ट्रेन
तेलंगाना में बड़ा रेल हादसा टला, इस्सार एक्सप्रेस का इंजन पहिया टूटा, रातभर पटरी पर खड़ी रही ट्रेन

वीडियोज

Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU
Chitra Tripathi: बेटे के लिए नीतीश का 'रिटायरमेंट प्लान'? | Big Breaking | Nitish Kumar | Bihar CM

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान, अमेरिका से लेकर कुवैत, ओमान तक... मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग में अब तक किस देश के कितने लोगों की हुई मौत?
ईरान, US से कुवैत, ओमान तक... मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग में किस देश के कितने लोगों की हुई मौत?
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं? जानें A टू Z डिटेल्स
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं?
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Strait of Hormuz: क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
Embed widget