एक्सप्लोरर

Virus Infection: अब चूहों और बंदरों से फैल सकता है जानलेवा संक्रमण, जानें विशेषज्ञों ने क्या चेतावनी दी है

Virus Infection: चूहों की कुछ प्रजातियां जो बार-बार सार्स वायरस के संपर्क में आ रही थी उनके शरीर में वायरस प्रतिरोध का एक निश्चित स्तर विकसित होने की संभावना पैदा हुई. 

Virus Infection: पिछले दो सालों में कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया की दिशा और दशा बदलकर रख दी है. हालांकि धीरे धीरे कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी आई है और कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या भी स्थिर हुई है. लेकिन इस बीच विशेषज्ञों ने इस जानलेवा वायरस को फैलने की ऐसी चेतावनी दी है जिसे सुनकर आपके भी के कान खड़े हो जाएंगे.

प्रिंसटन यूनिवर्सिटी (University) के रिसर्चर्स मॉलिक्यूलर बायोलॉजिस्ट (Molecular Biologist) सीन किंग (Sean King) और कंप्यूटर साइंटिस्ट मोना सिंह (Mona Singh) ने अलग अलग मैमल स्पेसिज खासकर उन जीवों पर स्टडी की जो सार्स जैसे वायरस को आसानी से फैला सकते हैं. अपनी स्टडी में उन्होंने पाया कि चूहों की कुछ प्रजातियां जो बार-बार सार्स (SARS) वायरस के संपर्क में आ रही थी उनके शरीर में वायरस प्रतिरोध का एक निश्चित स्तर विकसित होने की संभावना पैदा हुई. 

पीएलओएस कम्प्यूटेशनल बायोलॉजी (PLOS Computational Biology) जर्नल प्रकाशित की गई इस स्टडी में कहा गया है कि चूहों को जेनेटिक तौर पर बार बार सार्स वायरस से संक्रमित होते देखा गया है. विशेषज्ञों का मानना है कि बार बार संक्रमित होने के कारण चूहों के शरीर में प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो गई है. प्रोफेसर मोना सिंह और रिसर्च में डॉ. किंग ने बताया कि उन्होंने एसीई2 रिसेप्टर्स की स्टडी की है. बता दें कि इसमें सार्स जैसे वायरस स्तनधारियों के सेल्स में प्रवेश करते है. उन्होंने कहा कि टीम ने स्टडी के दौरान पाया कि इंसानी शरीर या अन्य स्तनधारी जीव में, जिन्हें पहले से सार्स से संक्रमित होने वाले जीव के रूप में नहीं माना जाता है. उनमें एसीई 2 रिसेप्टर्स (ACE 2 receptors) होने के बहुत कम सबूत हैं. दोनों के जीनोमिक विश्लेषण में हालांकि चूहों के बीच एसीई 2 का तेजी से विकास देखा गया है.

ब्राजील के रिसर्चर्स ने किया खुलासा

वहीं ब्राजील के रिसर्चर्स ने अपने एक स्टडी में आशंका जताई है कि एक खतरनाम महामारी अमेजन जंगलों में मौजूद बैक्टीरिया और वायरस से भी फैल सकता है. वह वा.रस और बैक्टिरिया चूहों और बंदरों के जरिये इंसानी शरीर तक आसानी से पहुंच सकता है. उन्होंने बताया कि हाल ही में  यूनिवर्सिटी के बायोलॉजिस्ट मार्सेलो गोर्डो और उनकी टीम को कूलर में तीन पाइड टैमेरिन बंदरो की सड़ी हुई लाश मिली थी. उन्होंने कहा कि किसी ने काफी पहले ही इस कूलर की बिजली सप्लाई को बंद कर दिया था जिसके कारण बंदरों के शव अंदर ही सड़ गए. मार्सेलो और उनकी टीम ने बंदरों से सैंपल लिए. बंदरों के सैंपल से पैरासिटिक वॉर्म्स (parasitic worms), वायरस और अन्य संक्रामक एजेंट्स की खोज की. उन्होंने बताया कि बंदरों और चूहों को इंसानी शरीर से दूर रखना ही कई जानलेवा संक्रमण से बचा सकता है. 

ये भी पढ़ें: 

UP Elections 2022: यूपी दौरे के दूसरे दिन आज जेपी नड्डा कानपुर में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में होंगे शामिल, योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे मौजूद

UP Assembly Election 2022: किसानों को साधने में जुटी BJP, आज किसान मोर्चा बागपत जिले में निकालेगी ट्रैक्टर रैली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव लाए तो हमसे नहीं पूछा..', AIMIM चीफ ओवैसी ने कांग्रेस पर निकाली भड़ास
'स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव लाए तो हमसे नहीं पूछा..', AIMIM चीफ ओवैसी ने कांग्रेस पर निकाली भड़ास
असम में फखरुद्दीन अली अहमद मेडिकल कॉलेज का नाम बदला, हिमंत बिस्वा सरमा पर भड़की कांग्रेस, कहा- मुसलमानों से नफरत...
असम में फखरुद्दीन अली अहमद मेडिकल कॉलेज का नाम बदला, CM हिमंत बिस्वा पर भड़की कांग्रेस
'DMK अपने भ्रष्टाचार मॉडल के लिए बदनाम', तमिलनाडु में PM मोदी का स्टालिन पर अटैक!
'DMK अपने भ्रष्टाचार मॉडल के लिए बदनाम', तमिलनाडु में PM मोदी का स्टालिन पर अटैक!
'अविश्वास प्रस्ताव राहुल गांधी पर नहीं था', अमित शाह के भाषण पर भड़कीं प्रियंका गांधी
'अविश्वास प्रस्ताव राहुल गांधी पर नहीं था', अमित शाह के भाषण पर भड़कीं प्रियंका गांधी

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget