एक्सप्लोरर

वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ बिहार, बंगाल और मध्य प्रदेश में आज सड़कों पर लोग, जानें कौन कर रहा हल्लाबोल

वक्फ संशोधन कानून 2025 के खिलाफ बिहार, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में विरोध तेज हो गया है, मुस्लिम संगठनों और विपक्षी दलों ने इसे संविधान और धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ बताया है.

वक्फ संशोधन विधेयक 2025 लोकसभा और राज्यसभा से पास हो गया है. इसके पास होने के बाद से ही देश के अलग अलग हिस्सों में हिंसा देखने को मिल रही है. बिहार, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में इस विधेयक के विरोध में प्रदर्शन तेज हो गए हैं. मुस्लिम संगठनों और विपक्षी दलों ने इस विधेयक को संविधान और धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ बताते हुए अलग-अलग मंचों पर विरोध जताया है.

बिहार में विरोध

बिहार विधानसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पर विपक्षी विधायकों ने जोरदार हंगामा किया. राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), कांग्रेस और वाम दलों के विधायकों ने इस बिल को असंवैधानिक बताते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है. विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वक्फ की संपत्तियों का उपयोग स्कूल, कॉलेज और सरकारी इमारतों के निर्माण में कर चुके हैं, लेकिन अब इस बिल पर चुप्पी साधे हुए हैं.

इसी क्रम में, पटना में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक में बिहार, उड़ीसा, झारखंड और पश्चिम बंगाल के प्रतिनिधियों ने वक्फ संशोधन विधेयक को वापस लेने की मांग की. उन्होंने इसे मुसलमानों के मौलिक और धार्मिक अधिकारों का उल्लंघन करार दिया. 

पश्चिम बंगाल में विरोध

बीते दिनों पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प देखने को मिल रही है. वहीं 9 अप्रैल को प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ी में आग लगा दी. इस राज्य में ऐसी तनाव की स्थिति देखते हुए सीएम ममत बनर्जी ने ऐलान किया है कि वो राज्य में इस अधिनियम को लागू नहीं करेंगी.

इस राज्य में आज मुस्लिम संगठनों ने कई अलग अलग बैठकें आयोजित की है. जिसमें इस विधेयक के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी. प्रदर्शनकारियों ने इसे संविधान और धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की है. 

मध्य प्रदेश में विरोध

मध्य प्रदेश में भी वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी हैं. मुस्लिम संगठनों और विपक्षी दलों ने राज्य सरकार से इस विधेयक पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है. प्रदर्शनकारियों ने इसे मुसलमानों के अधिकारों पर हमला बताते हुए इसे वापस लेने की अपील की है.

भोपाल में वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ आज बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य आरिफ मसूद नेतृत्व करेंगे. यह प्रदर्शन वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर सरकारी नियंत्रण बढ़ाने के खिलाफ है, जिसे कई मुस्लिम संगठनों और विपक्षी दल असंवैधानिक मानते हैं. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इस कानून से मुसलमानों की धार्मिक स्वतंत्रता और संपत्ति अधिकारों का उल्लंघन होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अमेरिका भारत के पोर्ट्स से ईरान पर दाग रहा मिसाइलें...', दावे पर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, अफवाह में कितना सच?
'अमेरिका भारत के पोर्ट्स से ईरान पर दाग रहा मिसाइलें...', दावे पर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, अफवाह में कितना सच?
US-Israel Attack Iran: ईरान-अमेरिका की जंग में भारत का हो गया बड़ा नुकसान! खाड़ी जा रहे 1000 कंटेनर पोर्ट पर फंसे
ईरान-अमेरिका की जंग में भारत का हो गया बड़ा नुकसान! खाड़ी जा रहे 1000 कंटेनर पोर्ट पर फंसे
तेलंगाना के नलगोंडा में दर्दनाक हादसा, भीड़ की धक्का-मुक्की से आग में गिरकर घायल हुए श्रद्धालु, मंदिर कमेटी पर केस दर्ज
तेलंगाना के नलगोंडा में दर्दनाक हादसा, भीड़ की धक्का-मुक्की से आग में गिरकर घायल हुए श्रद्धालु
तमिलनाडु में फिर साथ चुनाव लड़ेंगे DMK-कांग्रेस, फॉर्मूला तय, किसे-कितनी मिलेंगी सीटें?
तमिलनाडु में फिर साथ चुनाव लड़ेंगे DMK-कांग्रेस, फॉर्मूला तय, किसे-कितनी मिलेंगी सीटें?

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Military Strike: भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप को अमेरिका ने डुबोया, 87 लोगों की मौत, सबमरीन से लगाया निशाना
भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप को अमेरिका ने डुबोया, 87 लोगों की मौत, सबमरीन से लगाया निशाना
UP Weather: यूपी में तीखे हुए गर्मी के तेवर, बांदा में 35 डिग्री के पार पहुंचा पारा, अब और बढ़ेगा तापमान
यूपी में तीखे हुए गर्मी के तेवर, बांदा में 35 डिग्री के पार पहुंचा पारा, अब और बढ़ेगा तापमान
US-Israel Attack Iran: ईरान-अमेरिका की जंग में भारत का हो गया बड़ा नुकसान! खाड़ी जा रहे 1000 कंटेनर पोर्ट पर फंसे
ईरान-अमेरिका की जंग में भारत का हो गया बड़ा नुकसान! खाड़ी जा रहे 1000 कंटेनर पोर्ट पर फंसे
फिन एलन ने जड़ा टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक, जानें टॉप-5 लिस्ट में कौन-कौन बल्लेबाज?
फिन एलन ने जड़ा टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक, जानें टॉप-5 लिस्ट में कौन-कौन बल्लेबाज?
100 करोड़ ओपनिंग के असली किंग हैं प्रभास, ये 6 फिल्में हैं सबूत, स्पिरिट बॉक्स ऑफिस पर क्या करेगी धमाल?
100 करोड़ ओपनिंग के असली किंग हैं प्रभास, ये 6 फिल्में हैं सबूत, स्पिरिट बॉक्स ऑफिस पर क्या करेगी धमाल?
US Israel Iran Strike: इधर जंग उधर भारत को 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, जानें कितने दिन का बचा है इंडिया के पास स्टॉक
इधर जंग उधर भारत को 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, जानें कितने दिन का बचा है इंडिया के पास स्टॉक
MacBook Neo: आईफोन वाले प्रोसेसर के साथ ऐप्पल का सबसे सस्ता लैपटॉप हुआ लॉन्च, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
MacBook Neo: आईफोन वाले प्रोसेसर के साथ ऐप्पल का सबसे सस्ता लैपटॉप हुआ लॉन्च, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
वो अय्याश राजा जिसकी थीं 360 रानियां और 83 बच्चे, हर रात सोने के लिए तय करता था नए नियम
वो अय्याश राजा जिसकी थीं 360 रानियां और 83 बच्चे, हर रात सोने के लिए तय करता था नए नियम
Embed widget