एक्सप्लोरर

'किसी गैर-मुस्लिम की नहीं होगी एंट्री', अमित शाह ने संसद में बताया वक्फ बोर्ड में क्या-क्या होंगे बदलाव?

Amit Shah On Waqf Amendment Bill 2025: अमित शाह ने कहा कि यह एक ऐसी संपत्ति का दान है, जो किसी व्यक्ति की ओर से धार्मिक या सामाजिक भलाई के लिए बिना वापस लेने के उद्देश्य से दी जाती है.

Waqf Amendment Bill 2025: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार (02 अप्रैल, 2025) को लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक के जरिए मुसलमानों को डराने के विपक्षी सांसदों के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उल्टा विपक्ष वोट बैंक के लिए भ्रम फैलाकर अल्पसंख्यकों को डरा रहा है. सदन में वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 पर जारी चर्चा में अमित शाह ने कहा, आज दोपहर 12 बजे से जो चर्चा चल रही है, उसे मैंने बारीकी से सुना है. मुझे लगता है कि या तो निर्दोष भाव से या राजनीतिक कारणों से कई सदस्यों के मन में ढेर सारी भ्रांतियां हैं और ढेर सारी भ्रांतियां सदन और आपके माध्यम से पूरे देश भर में फैलाने का प्रयास भी हुआ है. कुछ बातें विपक्षी सदस्यों ने यहां रखी हैं, जिन पर स्पष्टीकरण की जरूरत है.

अमित शाह ने बताया वक्फ का मतलब

उन्होंने कहा कि 'वक्फ' एक अरबी शब्द है, जिसका इतिहास कुछ हदीसों से जुड़ा हुआ है. इसका अर्थ आजकल चैरिटेबल एंडोमेंट के रूप में लिया जाता है. वक्फ का मतलब है, 'अल्लाह के नाम पर पवित्र संपत्तियों का दान देना'. इस शब्द का उपयोग सबसे पहले खलीफा उमर के समय में हुआ था और यदि आज के समय में इसे समझें तो यह एक ऐसी संपत्ति का दान है, जो किसी व्यक्ति की ओर से धार्मिक या सामाजिक भलाई के लिए बिना वापस लेने के उद्देश्य से दी जाती है. इस प्रक्रिया को 'वक्फ' कहा जाता है.

अमित शाह ने बताया वक्फ कब आया अस्तित्व में?

शाह ने कहा कि दान का महत्व बहुत है, लेकिन दान उसी चीज का किया जा सकता है, जो हमारी अपनी हो. सरकारी संपत्ति का दान कोई नहीं कर सकता और न ही किसी और की संपत्ति का दान किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि देश में वक्फ का अस्तित्व दिल्ली के सल्तनत काल के प्रारंभ में आया था और अंग्रेजों के समय में इसे धार्मिक दान अधिनियम के तहत चलाया गया. बाद में 1890 में चैरिटेबल प्रॉपर्टी एक्ट के तहत इसकी प्रक्रिया चली, फिर 1913 में मुसलमान वक्फ वैलिडेटिंग एक्ट अस्तित्व में आया. इसके बाद 1954 में इसे केंद्रीकरण के लिए बदला गया और 1995 में वक्फ अधिकरण और वक्फ बोर्डों की स्थापना हुई. उन्होंने जोर देते हुए कहा, वक्फ परिषद और वक्फ बोर्ड 1995 से अस्तित्व में आए हैं.

‘वक्फ में नहीं होगी गैर-मुस्लिम की एंट्री’

अमित शाह ने कहा कि यह पूरा जो विवाद चल रहा है, वह वक्फ में गैर-मुसलमानों के प्रवेश को लेकर है. उन्होंने बताया कि पहले यह प्रावधान था कि वक्फ में कोई गैर-इस्लामिक सदस्य नहीं हो सकता. इससे स्पष्ट है कि कोई भी चीज गैर-इस्लामिक नहीं हो सकती और धार्मिक संस्थाओं के संचालन में गैर-मुस्लिम सदस्य को रखने का कोई प्रावधान नहीं किया गया है और न ही हम कोई ऐसा प्रावधान करना चाहते हैं.

विपक्षी दलों की ओर से यह आरोप लगाए जाने पर कि मुसलमानों की संपत्ति या उनके समानता के अधिकारों को नुकसान पहुंचेगा, गृह मंत्री ने बताया कि 1995 से वक्फ बोर्ड और परिषद का गठन किया गया था और यह प्रक्रिया केवल संपत्ति के प्रशासन और नियमन से संबंधित है, न कि किसी धर्म के आस्थाओं में दखल देने का. उन्होंने यह भी कहा कि यह भ्रांति फैलाकर अल्पसंख्यकों को डराया जा रहा है, ताकि उनका वोट बैंक बनाया जा सके.

अमित शाह ने बताया वक्फ बोर्ड का क्या होगा काम?

अमित शाह ने यह भी स्पष्ट किया कि वक्फ बोर्ड का काम धार्मिक क्रियाकलापों को संचालित करना नहीं है. उनका कार्य केवल यह देखना है कि दान के लिए दी गई संपत्ति का प्रशासन ठीक से हो रहा है या नहीं. उन्होंने कहा, दान किसके लिए दिया गया है, क्या वह इस्लाम धर्म के लिए दिया गया है या गरीबों के उत्थान के लिए, इसका सही तरीके से उपयोग हो रहा है या नहीं, यह देखना हमारा काम है. वक्फ बोर्ड का गठन ट्रस्ट एक्ट के तहत हुआ है, जहां ट्रस्टी वह लोग होते हैं जो इस बोर्ड के संचालन को देखेंगे. वे किसी भी धर्म के हो सकते हैं, क्योंकि उनका काम धर्म का पालन करना नहीं, बल्कि कानून के हिसाब से ट्रस्ट का संचालन करना है.

अमित शाह ने इस संदर्भ में कहा कि वक्फ बोर्ड का उद्देश्य धार्मिक काम नहीं है, यह एक प्रशासनिक कार्य है. उन्होंने कहा कि इस्लाम के सिद्धांतों से वक्फ की उत्पत्ति हुई है, इसलिए यह बोर्ड इस्लाम के अनुयायी व्यक्तियों की ओर से संचालित किया जाता है. हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट किया कि बोर्ड धार्मिक नहीं है और इसमें ट्रस्टी किसी भी धर्म के हो सकते हैं. वक्फ का उद्देश्य प्रशासनिक है, धार्मिक नहीं.

ये भी पढ़ें: 'अपनी संपत्ति का दान कर सकते हैं, सरकारी जमीन का नहीं', वक्फ बिल पर क्या-क्या बोले अमित शाह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
जंग के बीच ईरान ने मांगी भारत से मदद! विदेश मंत्री एस जयशंकर ने किया बड़ा वादा, बोले - 'हम अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय....'
जंग के बीच ईरान ने मांगी भारत से मदद! विदेश मंत्री एस जयशंकर ने किया बड़ा वादा, बोले - 'हम अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय....'
LPG Cylinder Crisis: क्या 20-25 दिनों बाद खत्म हो जाएगी भारत में रसोई गैस...एलपीजी के भंडार का असल सच क्या है?
LPG Cylinder Crisis: क्या 20-25 दिनों बाद खत्म हो जाएगी भारत में रसोई गैस...एलपीजी के भंडार का असल सच क्या है?
Parliament Session 2026 Live: लोकसभा में विपक्ष ने काटा बवाल, सांसद प्ले कार्ड लेकर वेल में उतरे, रिजिजू बोले- 'नाटक कर रहे...'
लोकसभा में विपक्ष ने काटा बवाल, सांसद प्ले कार्ड लेकर वेल में उतरे, रिजिजू बोले- 'नाटक कर रहे...'

वीडियोज

LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump
Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu
Iran Israel US War: ईरान ने Dubai को फिर से दहलाया, आसमान में दिखा धुंए का गुबार!| Mojtaba Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला
ग्लैमर में वापस आते ही ममता कुलकर्णी ने भरी मांग....वीडियो देख लोग यकीन नहीं कर पा रहे
ग्लैमर में वापस आते ही ममता कुलकर्णी ने भरी मांग....वीडियो देख लोग यकीन नहीं कर पा रहे
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
Fruit Vs Juice: जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Embed widget