एक्सप्लोरर

'जो पार्टियां करेंगी समर्थन, भुगतना पड़ेगा खामियाजा', वक्फ बिल पर मौलाना काब रशीदी की चेतावनी

Waqf Amendment Bill: मौलाना काब रशीदी ने कहा कि टीडीपी, एलजेपी, जेडीयू जैसी पार्टियां मुसलमानों के वोट से जीत दर्ज करती हैं. उन्होंने कहा कि बिल को सपोर्ट करने वाली पार्टियों का बायकॉट करेंगे.

Waqf Amendment Bill: केंद्र सरकार वक्फ संशोधन विधेयक को बुधवार (2 अप्रैल 2025) लोकसभा में पेश करेगी. राज्यसभा में इस पर  गुरुवार (3 अप्रैल) को चर्चा होने की उम्मीद है. एनडीए में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बाद चार सबसे बड़े दलों तेलुगु देशम पार्टी (TDP), जनता दल-यूनाइटेड (जेडीयू), शिवसेना और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अपने सांसदों को व्हिप जारी कर सरकार के रुख का समर्थन करने को कहा है. इस पर मौलाना काब रशीदी ने चेतावनी जारी की है.

वक्फ बिल पर मौलाना काब रशीदी की चेतावनी

जमीयत उलेमा-ए- हिंद उत्तर प्रदेश के कानूनी सलाहकार मौलाना काब रशीदी ने कहा, "भारत का मुसलमान एक मत यह कह रहा है कि यह बिस उनके खिलाफ है और टीडीपी, एलजेपी, जेडीयू जैसी पार्टियां जिनको मुसलमानों के वोटों से जीत मिली, वे कहते हैं कि ये मुसलमानों के फेवर में है." उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ये पार्टियां (एनडीए के घटक दल) वक्फ बिल का समर्थन करती है तो फिर कल को मुसलमान ये तय करेगा कि उनके साथ क्या करना है. 

'सपोर्ट करने वाली पार्टियों का करेंगे बायकॉट'

मौलाना काब रशीदी ने कहा, "यह लोकतांत्रिक देश है. अगर आप हमारे अधिकारियों की रक्षा नहीं कर सकते हैं तो मेरे पास विकल्प मौजूद हैं. मैं किसी और को चुनकर आगे भेज सकता हूं, जिसपर मैं ये विश्वास करता हूं कि मेरे संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करेगा. जमीयत उलेमा-ए- हिंद ऐसे दलों का बायकॉट कराएगा. भारत का मुसलमान कम से कम इतना बेवकूफ तो है नहीं कि वह आपकी टोपी में अपने धर्म को बेच देगा तो हम ऐसे दलों का सड़क पर विरोध करेंगे."

एआईएमपीएलबी ने देश की पार्टियों से की अपील

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) ने बीजेपी के सहयोगी दलों समेत सभी धर्मनिरपेक्ष राजनीतिक दलों और सांसदों से अपील की कि वे वक्फ विधेयक का कड़ा विरोध करें और किसी भी हालत में इसके पक्ष में मतदान न करें. एआईएमपीएलबी के अध्यक्ष मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी ने कहा कि यह विधेयक न केवल भेदभाव और अन्याय पर आधारित है, बल्कि संविधान के अनुच्छेद 14, 25 और 26 के तहत मौलिक अधिकारों के प्रावधानों के भी खिलाफ है.

ये भी पढ़ें : 'संसद में 2 अप्रैल को मौजूद रहें सभी MP', वक्फ बिल को लेकर BJP ने जारी किया व्हिप; कांग्रेस ने बुलाई विपक्ष की बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या ममता बनर्जी ने यूसुफ पठान से बहरामपुर सीट छोड़ने को कहा? पूर्व क्रिकेटर ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई
क्या ममता बनर्जी ने यूसुफ पठान से बहरामपुर सीट छोड़ने को कहा? पूर्व क्रिकेटर ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई
परिमल नथवानी की एंट्री से झारखंड राज्यसभा चुनाव में बढ़ी हलचल, दूसरी सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला
परिमल नथवानी की एंट्री से झारखंड राज्यसभा चुनाव में बढ़ी हलचल, दूसरी सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
बांग्लादेशी घुसपैठियों पर लगाम लगाने के लिए गृहमंत्री शाह का मास्टर प्लान, ऐसे लगेगी रोक
बांग्लादेशी घुसपैठियों पर लगाम लगाने के लिए गृहमंत्री शाह का मास्टर प्लान, ऐसे लगेगी रोक

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिमल नथवानी की एंट्री से झारखंड राज्यसभा चुनाव में बढ़ी हलचल, दूसरी सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला
परिमल नथवानी की एंट्री से झारखंड राज्यसभा चुनाव में बढ़ी हलचल, दूसरी सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अन्नामलाई ने लॉन्च किया नया संगठन तो थलापति विजय की पार्टी की आया रिएक्शन, कहा- 'BJP की पुरानी फिल्म...'
अन्नामलाई ने लॉन्च किया नया संगठन तो थलापति विजय की पार्टी की आया रिएक्शन, कहा- 'BJP की पुरानी फिल्म...'
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
LPG Cylinder New Rate: दिल्ली में 942, तो पटना में 1031 से ऊपर पहुंची कीमत, जानें आपके शहर में घरेलू सिलेंडर का नया रेट
दिल्ली में 942, तो पटना में 1031 से ऊपर पहुंची कीमत, जानें आपके शहर में घरेलू सिलेंडर का नया रेट
घर में दम घुटता है साहब! मुंबई में बोरी बिछाकर खुले मैदान में सोने को मजबूर हुए मजदूर, वायरल वीडियो ने झकझोरा
घर में दम घुटता है साहब! मुंबई में बोरी बिछाकर खुले मैदान में सोने को मजबूर हुए मजदूर
अब डॉक्टर नहीं, AI बताएगा आपकी सेहत का हाल! Instagram-WhatsApp पर Meta ला रहा बड़ा अपडेट
अब डॉक्टर नहीं, AI बताएगा आपकी सेहत का हाल! Instagram-WhatsApp पर Meta ला रहा बड़ा अपडेट
Embed widget