एक्सप्लोरर

VIDEO: मोदी के भाषण के बाद भावुक हुए ISRO चीफ सिवन, पीएम ने गले लगाकर थपथपाई पीठ

पीएम मोदी और इसरो प्रमुख का ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर हर किसी की आंख नम हैं. हर कोई कह रहा है हमें इसरो पर गर्व है. अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है.

बैंगलुरू: 'चंद्रयान-2' की आज चांद पर लैंडिंग होनी थी, लेकिन लैंडर 'विक्रम' का चांद पर उतरते समय सतह से 2.1 किलोमीटर पहले इसरो से संपर्क टूट गया. इसके बाद इसरो केंद्र सहित पूरे देश में सन्नाटा पसर गया. हर कोई सन्न रह गया. इस दौरान पीएम मोदी भी कल रात से इसरो केंद्र मौजूद थे. संपर्क टूटने की खबर मिलने के बाद पीएम मोदी वैज्ञानिकों के बीच गए और उनका हौंसला बढ़ाया. आज सुबह 8 बजे पीएम मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया. इस दौरान इसरो प्रमुख के. सिवन भावुक हो गए.

भावुक हो गए मोदी और इसरो प्रमुख

पीएम मोदी राष्ट्र और वैज्ञानिकों को संबोधित करने के बाद इसरो केंद्र में घूमे और वहां मौजूद सभी वैज्ञानिकों से एक-एक करके मिले. इस दौरान पीएम मोदी जब इसरो केंद्र से अपनी गाड़ी की तरफ जा रहे थे, तभी इसरो प्रमुख के सिवन भावुक हो गए. इसके बाद पीएम मोदी ने उन्हें अपनी तरफ खींचकर गले लगा लिया और काफी देर तक उनकी पीठ थपथपाते रहे. इस दौरान पीएम मोदी भी भावुक नज़र आए.

पीएम मोदी ने बढ़ाया वैज्ञानिकों का हौसला, कहा- आप लोग पत्थर पर लकीर करने वाले हैं, ISRO पर देश को गर्व है

देखें- उस भावुक पल की वीडियो

पीएम मोदी और इसरो प्रमुख का ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर हर किसी की आंख नम हैं. हर कोई कह रहा है हमें इसरो पर गर्व है. अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है.

मां भारती के लिए अपना पूरा जीवन खपा देते हैं वैज्ञानिक- मोदी

इसरो के कंट्रोल सेंटर से देश को  संबोधित करते हुए कहा है कि देश को अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाते हुए कहा, '' आप वो लोग हैं जो मां भारती के लिए, उसकी जय के लिए जीते हैं. आप वो लोग हैं जो मां भारती के लिए जूझते हैं. आप वो लोग हैं जो मां भारती के लिए जज्बा रखते हैं. मां भारती का सर ऊंचा हो, इसके लिए पूरा जीवन खपा देते हैं.''

रुकावटों से हौसला और मजबूत होगा

पीएम मोदी ने कहा, '' रुकावटों से हौसला और मजबूत होगा. आज भले ही कुछ रुकावटें हाथ लगी हो लेकिन इससे हमारा हौसला कमजोर नहीं पड़ा है, बल्कि और मजबूत हुआ है. आज हमारे रास्ते में भले ही एक रुकावट आई हो, लेकिन इससे हम अपनी मंजिल के रास्ते से डिगे नहीं हैं. मैं आपके चेहरे की उदासी पढ़ पा रहा हूं.''

यह भी पढ़ें-

चंद्रयान-2: लैंडिंग देखने आए छात्रों से बोले मोदी- ऊंचा सोचिए, निराशा को कभी अपनी राह में न आने दें

Chandrayaan-2: राष्ट्रपति, पीएम मोदी, अमित शाह और राहुल समेत कई बड़े नेताओं ने बढ़ाया वैज्ञानिकों का हौसला

Chandrayaan-2: लैंडर से टूटा इसरो का संपर्क, बॉलीवुड हस्तियों ने कहा-इसरो पर गर्व है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक तरफ सीजफायर की गुजारिश का दावा करते रहे ट्रंप, दूसरी तरफ ईरान ने दिया ये बड़ा बयान
एक तरफ सीजफायर की गुजारिश का दावा करते रहे ट्रंप, दूसरी तरफ ईरान ने दिया ये बड़ा बयान
Middle East Crisis: हवाई सफर हुआ महंगा, IndiGo ने फिर बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, 10000 तक बढ़े टिकट के दाम
हवाई सफर हुआ महंगा, IndiGo ने फिर बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, 10000 तक बढ़े टिकट के दाम
'हम पाकिस्तान पर अटैक करने ही वाले थे, तब तक...', ऑपरेशन सिंदूर को लेकर नेवी चीफ का बड़ा खुलासा 
'हम पाकिस्तान पर अटैक करने ही वाले थे, तब तक...', ऑपरेशन सिंदूर को लेकर नेवी चीफ का बड़ा खुलासा 
'ईरान में हो गया सत्ता परिवर्तन, अब वापस जाएगी US आर्मी', ट्रंप का ऐलान- जरूरत पड़ी तो फिर आएंगे
'ईरान में हो गया सत्ता परिवर्तन, अब वापस जाएगी US आर्मी', ट्रंप का ऐलान- जरूरत पड़ी तो फिर आएंगे

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Trump Surrender: महायुद्ध का मैदान छोड़.. भागने को मजबूर ट्रंप? | Iran Israel War Update | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
VIDEO: चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर हैंड ग्रेनेड हमला, सुखजिंदर सिंह बब्बर नाम के शख्स ने ली जिम्मेदारी
VIDEO: चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर हैंड ग्रेनेड हमला, सुखजिंदर सिंह बब्बर नाम के शख्स ने ली जिम्मेदारी
LSG vs DC: दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन-आउट हुए ऋषभ पंत, मैदान पर दिखा गुस्सा; बतौर ओपनर रहे फ्लॉप
दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन-आउट हुए ऋषभ पंत, मैदान पर दिखा गुस्सा; बतौर ओपनर रहे फ्लॉप
'हम पाकिस्तान पर अटैक करने ही वाले थे, तब तक...', ऑपरेशन सिंदूर को लेकर नेवी चीफ का बड़ा खुलासा 
'हम पाकिस्तान पर अटैक करने ही वाले थे, तब तक...', ऑपरेशन सिंदूर को लेकर नेवी चीफ का बड़ा खुलासा 
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
रहमान डकैत की हेयर बिग को सेट करते दिखे अक्षय खन्ना, बिहाइंड द सीन वीडियो वायरल
रहमान डकैत की हेयर बिग को सेट करते दिखे अक्षय खन्ना, बिहाइंड द सीन वीडियो वायरल
Middle East Crisis: हवाई सफर हुआ महंगा, IndiGo ने फिर बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, 10000 तक बढ़े टिकट के दाम
हवाई सफर हुआ महंगा, IndiGo ने फिर बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, 10000 तक बढ़े टिकट के दाम
Muslim Chaturvedi: कौन होते हैं चतुर्वेदी मुस्लिम, क्या हिंदुओं की तरह इन्हें भी मानते हैं चारों वेदों का ज्ञाता?
कौन होते हैं चतुर्वेदी मुस्लिम, क्या हिंदुओं की तरह इन्हें भी मानते हैं चारों वेदों का ज्ञाता?
Fatty Liver Without Alcohol: बिना शराब छुए भी बीमार हो सकता है आपका लिवर, जानें क्या है 'साइलेंट किलर' फैटी लिवर
बिना शराब छुए भी बीमार हो सकता है आपका लिवर, जानें क्या है 'साइलेंट किलर' फैटी लिवर
Embed widget