एक्सप्लोरर

Rain In India: जल प्रलय ने मचाया कोहराम! दिल्ली से केरल तक हाहाकार, कहीं फटा बादल तो कहीं पानी में बहे लोग

IMD Weather Update: मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ दिनों तक बारिश से राहत मिलने की संभावना नहीं है. भारी बारिश और बादल फटने की घटना से कई लोगों की मौत भी हो चुकी है.

Rain In India: उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में बीते 24 घंटों में हुई जोरदार बारिश से जलभराव के साथ-साथ जानमाल को भी नुकसान हुआ है. दिल्ली-एनसीआर में बुधवार (31 जुलाई 2024) को हुई बारिश में वीआईपी समेत कई इलाकों में पानी भर गया. इसका नतीजा ये हुआ कि देर रात तक कई इलाकों में जाम की स्थिति बनी रही.

दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब में भी बारिश के कारण कई लोगों की मौत भी हुई है. वहीं दक्षिण के राज्य केरल में बारिश से आई तबाही को लेकर मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने गुरुवार (1 जुलाई 2024) को एक बैठक बुलाई.

बारिश से दिल्ली का बड़ा हिस्सा जलमग्न

दिल्ली एनसीआर में तेज बारिश की वजह से गुरुवार को भी कई रास्तों पर यातायात का आवाजाही नहीं हो सकी. दिल्ली सरकार ने बारिश को लेकर सभी स्कूलों को बंद करने का ऐलान भी किया है. भारी बारिश से शहर का बड़ा हिस्सा जलमग्न हो गया, जिस वजह से नाले में डूबकर तीन लोगों की मौत हो गई. मौसम विभाग ने दिल्ली के लोगों को घर के अंदर रहने, खिड़कियां और दरवाजे बंद रखने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है.

बादल फटने से 5 की मौत कई लापता

हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की वजह से कई घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गयी. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना में करीब 50 व्यक्ति लापता हैं. भारी बारिश के कारण राज्य के कई मकान, पुल और सड़कें पानी में बह गई. हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में अगले 24 घंटों के लिए भारी बारिश, गरज के साथ छींटे और बिजली गिरने को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है.

Rain In India: जल प्रलय ने मचाया कोहराम! दिल्ली से केरल तक हाहाकार, कहीं फटा बादल तो कहीं पानी में बहे लोग

बारिश की वजह से यूपी में नदियां उफान पर

उत्तराखंड में भारी बारिश से क्षतिग्रस्त रास्तों को देखते हुए केदारनाथ यात्रा स्थगित कर दी गयी. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों में राज्य के अलग-अलग स्थानों पर बारिश से जुड़ी घटनाओं में 14 लोगों की मौत हो गई तो वहीं कई अन्य घायल भी हैं. उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश का कहर जारी है.

मूसलाधार बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी भर गया है तो वहीं कई नदियां उफान पर है. आजमगढ़, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र, लखनऊ, महराजगंज में भारी बारिश के बाद जलभराव की स्थिति देखी गई. मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर राज्य के 12 जिलों में अलर्ट जारी किया है.

Rain In India: जल प्रलय ने मचाया कोहराम! दिल्ली से केरल तक हाहाकार, कहीं फटा बादल तो कहीं पानी में बहे लोग

राजस्थान-पंजाब में सड़कें पानी से लबालब

राजस्थान में झमाझम बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन जगह-जगह जलजमाव की स्थिति बन गई. निचले इलाके के आस-पास के रास्तों पर सड़कें पानी से लबालब भर गई हैं, जिससे लोगों का आवाजाही में समस्याएं हो रही है. हरियाणा में लगातार मूसलाधार बारिश के कारण अंबाला में कई लोगों के घर में पानी घुस गया.

पंजाब के बठिंडा के निचले इलाकों में लगातार हो रही बारिश से कई फीट पानी जमा हो गया. यहां के प्रमुख इलाके जैसे माल रोड, अमरीक सिंह रोड, सिरकी बाजार, पावर हाउस रोड और मानसा रोड अंडर ब्रिज जलभराव की चपेट में है. 

Rain In India: जल प्रलय ने मचाया कोहराम! दिल्ली से केरल तक हाहाकार, कहीं फटा बादल तो कहीं पानी में बहे लोग

वायनाड में भारी बारिश से आई त्रासदी में 291 लोगों की मौत हो गई है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने घोषणा की है कि पिछले तीन दिनों से भूस्खलन में फंसे सभी जीवित लोगों को बचा लिया गया है. सेना, नौसेना और एनडीआरएफ सहित 1600 बचावकर्मियों को रेस्क्यू कार्य में लगाया गया था.

ये भी पढ़ें : Bharat Bhushan Arrested: कांग्रेस नेता भारत भूषण को ईडी ने किया गिरफ्तार, जानें किस मामले में लिया एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget