एक्सप्लोरर

Mamata Banerjee: दार्जिलिंग के दौरे में सीएम ममता बनर्जी ने बनाई पानी पुरी, वायरल हुआ वीडियो

Mamata Banerjee Trending News: दार्जिलिंग दौरे के दौरान पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को पानी पुरी बनाते देखा गया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Mamata Banerjee Viral Video: पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) ने लोगों से जुड़ने का अलग तरीका अपनाते हुए दार्जिलिंग (Darjeeling) के दौरे के दौरान मंगलवार 12 जुलाई को सड़क किनारे एक स्टॉल पर पानी पुरी (Pani Puri) बनाई और बच्चों और पर्यटकों को उसे परोसा. जिससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हुआ है, जिसमें तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) सुप्रीमो को खस्ता खोखली पूरी आलू के साथ भरकर इमली के पानी में डुबो कर लोगों को परोसते हुए देखा गया.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दार्जिलिंग में एक स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं की ओर से संचालित एक स्टॉल में पहुंची और ‘फुचका’ (पानी पुरी) बनाते नजर आई. इस दौरान उन्होंने बच्चों और पर्यटकों के लिए पानी पुरी बनाकर उसे परोसा. पश्चिम बंगाल में पानी पुरी को फुचका कहा जाता है.

पानी पुरी बनाती नजर आई सीएम ममता बनर्जी 

वीडियो को साझा करते हुए टीएमसी ने ट्वीट किया और लिखा, "हमारी माननीय अध्यक्ष ममता बनर्जी दार्जिलिंग में एसएचजी की ओर से संचालित खाने के स्टॉल ‘संडे हाट’ पहुंची. कड़ी मेहनत के लिए महिलाओं के प्रति अपनी प्रशंसा दिखाते हुए उन्होंने बंगाल की पसंदीदा फुचका की तैयारी में उनका साथ दिया और उत्साही बच्चों को स्वादिष्ट नाश्ता भी खिलाया."

पर्यटकों को परोसा पानी पुरी

ममता बनर्जी ने स्टॉल के मालिक से पर्यटकों में से एक के लिए फुचका परोसने को कहा क्योंकि वह "एक अतिथि के तौर पर आया था." टीएमसी प्रमुख मंगलवार को गोरखालैंड प्रादेशिक प्रशासन के नवनिर्वाचित बोर्ड सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए दार्जिलिंग के दौरे पर थीं. जहां बुधवार को उनका एक और कार्यक्रम है.

पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) ने अपनी पिछली दार्जिलिंग (Darjeeling) यात्रा के दौरान सड़क किनारे एक स्टॉल पर लोकप्रिय तिब्बती डिश ‘मोमो’ बनाया था. 2019 में, दीघा के समुद्री रिसॉर्ट शहर से कोलकाता (Kolkata) लौटते समय उन्होंने एक स्टॉल पर चाय (Tea) तैयार की और लोगों को परोसी थी.

इसे भी पढ़ेंः
IND vs ENG: भारत ने इंग्लैंड को वनडे सीरीज के पहले मैच में बुरी तरह हराया, रोहित-बुमराह ने दिलाई जीत

UK PM Race: कौन होगा ब्रिटेन का पीएम? प्रीति पटेल नहीं करेंगी दावेदारी, ऋषि सुनक ने 20 से अधिक सांसदों का समर्थन जुटाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेलवे स्टेशनों पर बढ़ती भीड़ कैसे होगी कंट्रोल ? केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा रोडमैप
रेलवे स्टेशनों पर बढ़ती भीड़ कैसे होगी कंट्रोल ? केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा रोडमैप
आंध्र प्रदेश की राजधानी बनेगी अमरावती, विधानसभा में बिल पास, केंद्र सरकार के अप्रूवल के बाद होगा ऐलान
आंध्र प्रदेश की राजधानी बनेगी अमरावती, विधानसभा में बिल पास, केंद्र सरकार के अप्रूवल के बाद होगा ऐलान
अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद सिद्दीकी को बड़ा झटका, अदालत ने खारिज कर दी जमानत याचिका, जानें क्या कहा?
अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन को बड़ा झटका, अदालत ने खारिज कर दी जमानत याचिका, जानें क्या कहा?
'भाजपा सरकार में यूपी विकास का सशक्त इंजन', जेवर एयरपोर्ट के पहले फेज का PM मोदी ने किया उद्घाटन
'भाजपा सरकार में यूपी विकास का सशक्त इंजन', जेवर एयरपोर्ट के पहले फेज का PM मोदी ने किया उद्घाटन

वीडियोज

Chitra Tripathi: लगातार हमले, फिर भी नहीं झुका ईरान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trump
Sandeep Charudhary: 29वें दिन भी जारी है जंग, दुनिया पर संकट भारी! | Seedha Sawal | World War 3
Middle East Crisis: ईरान में भीषण धमाके, दुनिया में बढ़ी टेंशन | Iran Israel America War | Khamenei
Saas Bahu Aur Saazish: दिशा की शादी रोकेगी अभीरा? | Yeh Rishta Kya Kehlata Hain

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के मिग-29 फाइटर जेट अब होंगे ASRAAM मिसाइलों से लैस, पाकिस्तान और चीन के JF-17 कहां टिकेंगे?
भारत के मिग-29 फाइटर जेट अब होंगे ASRAAM मिसाइलों से लैस, पाकिस्तान और चीन के JF-17 कहां टिकेंगे?
नीतीश कुमार के बाद अब कौन हो बिहार का CM? पूर्व सांसद आनंद मोहन ने इन दो नेताओं का लिया नाम
नीतीश कुमार के बाद अब कौन हो बिहार का CM? पूर्व सांसद आनंद मोहन ने इन दो नेताओं का लिया नाम
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
'रणवीर के अंदर हमेशा से ही आग थी', भूषण कुमार चाहते हैं रणवीर और आदित्य को मिले नेशनल अवॉर्ड
'रणवीर के अंदर हमेशा से ही आग थी', भूषण कुमार चाहते हैं रणवीर और आदित्य को मिले नेशनल अवॉर्ड
RCB vs SRH 1st Innings Highlights: पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
क्या ट्रंप-मोदी की बातचीत में एलन मस्क भी थे शामिल? सवाल पर विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
क्या ट्रंप-मोदी की बातचीत में एलन मस्क भी थे शामिल? सवाल पर विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
Video: वर्दी मिलने पर छोटे भाई ने किया बड़े भाई को सलाम, पासिंग आउट परेड का इमोशनल वीडियो वायरल
वर्दी मिलने पर छोटे भाई ने किया बड़े भाई को सलाम, पासिंग आउट परेड का इमोशनल वीडियो वायरल
UGC fake university list 2026: फर्जी विश्वविद्यालय से सावधान, यूजीसी की सख्त चेतावनी, इस संस्थान में दाखिला न लें
फर्जी विश्वविद्यालय से सावधान, यूजीसी की सख्त चेतावनी, इस संस्थान में दाखिला न लें
Embed widget