एक्सप्लोरर

Bengal Election Results 2021: विपक्ष का सबसे बड़ा चेहरा बनीं Mamata Banerjee, बंगाल में जादू बरकरार, जानिए TMC की जीत के मायने

West Bengal Election Results 2021: ताजा रुझानों में पश्चिम बंगाल में टीएमसी बंपर सीटों पर जीत के साथ सरकार बनाती नज़र आ रही है. वहीं बीजेपी 90 सीटों के अंदर ही सिमट गई है. यहां ममता बनर्जी एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं. आपको बताते हैं कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी की इस जीत का मतलब क्या है

आज पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती हो रही है. दोपहर एक बजे तक आए ताजा रुझानों में पश्चिम बंगाल में टीएमसी बंपर सीटों पर जीत के साथ सरकार बनाती नज़र आ रही है. वहीं बीजेपी 90 सीटों के अंदर ही सिमट गई है. यहां ममता बनर्जी एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं. आपको बताते हैं कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी की इस जीत का मतलब क्या है

दीदी का जादू बरकरार

पश्चिम बंगाल में टीएमसी की जीत का मतलब ये है  कि सूबे में दीदी का जादू बरकरार है. इस जीत के बाद अब ममता बनर्जी तीसरी बार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगी. 2016 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने 211 सीटों पर जीत दर्ज की थी. इस बार भी टीएमसी इस आंकड़ें के आस-पास पहुंच गई है. इसका मतलब यही है कि पश्चिम बंगाल की जनता को दीदी का काम पसंद आया है और उन्होंने फिर से उन्हें जीत का सेहरा पहनाया है.

विपक्ष का सबसे बड़ा चेहरा बनीं ममता बनर्जी

टीएमसी की जीत के बाद ममता बनर्जी अब मोदी के खिलाफ सबसे बड़ा चेहरा हैं. उन्होंने अकेले दम पर इस विधानसभा चुनाव में सभी को पछाड़ दिया है. ममता के खिलाफ खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, योगी आदित्यनाथ जैसे सभी बड़े चेहरों ने चुनाव प्रचार किया. सभी ने जमकर उन्होंने पर हमले भी किए लेकिन दीदी हार नहीं मानीं. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि दीदी ने खुद के दम पर सभी को इस चुनावी मैदान में मात दे दी है.

नंदीग्राम सीट पर लिया रिस्क

ममता बनर्जी ने रिस्क लेते हुए सिर्फ एक ही सीट नंदीग्राम पर चुनाव लड़ीं. ऐसा होता है कि बड़े नेता सुरक्षित और दो सीटों से चुनाव लड़ते हैं. खुद लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी ने दो सीटों पर चुनाव लड़ा. लेकिन ममता बनर्जी ने ऐसा नहीं किया उन्होंने एक ही सीट पर चुनाव लड़ने का फैसला किया. इस सीट पर उनके खिलाफ बीजेपी ने एक्स-टीएमसी नेता शुभेंदु अधिकारी को मैदान में उतारा.

कोरोना पर दीदी ने आक्रामक रुख अपनाया

जिस समय पीएम मोदी सहित बीजेपी के सभी कद्दावर नेता पश्चिम बंगाल में चुनावी प्रचार कर रहे थे, उस दौरान देश में हर तरफ कोरोना महामारी तेजी से फैल रही थी. कोरोना के केस लगातार बढ़ते गए, ऑक्सीजन, वेटिंलेटर की कमी से हर तरफ अफरातफरी मची थी. इस मुद्दे पर ममता बनर्जी ने आक्रामक रुख अपनाया. उन्होंने पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. टीएमसी की ये जीत इस तरफ भी इशारा करती है कि लोगों में महामारी से ठीक से ना निपटने को लेकर भी बीजेपी से नाराजगी है. चुनावी रैलियों में ममता बनर्जी ने आम जनता के मुद्दे को उठाया. 

चोट को राजनीतिक प्रतीक बनाकर प्रचार करती रहीं

राजनीति में प्रतीकों के बहुत मायने होते है. एक रैली के दौरान जब ममता बनर्जी को चोट लगी तो इसका आरोप उन्होंने बीजेपी पर लगाया. इसके बाद वो इसे राजनीतिक प्रतीक बनाकर चुनावी रैलिया करती रहीं. ममता बनर्जी के पैर में प्लास्टर लगा था और वो Wheel-Chair पर बैठकर हमेशा मैदान में डटीं रहीं. इस दौरान वो देश के सबसे बड़े नेता को चुनौती देती हीं. ऐसे में बंगाल में उनकी पहुंच और भी ज्यादा बनी रही.


Bengal Election Results 2021: विपक्ष का सबसे बड़ा चेहरा बनीं Mamata Banerjee, बंगाल में जादू बरकरार, जानिए TMC की जीत के मायने

292 विधानसभा सीटों पर जारी है मतगणना
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में 294 सीटें हैं और 292 पर वोटिंग हुई थी. आज सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है. बंगाल की दो सीटों शमशेरगंज और जंगीपुर पर चुनाव नहीं हुआ था क्योंकि शमशेरगंज सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार और जंगीपुर सीट से आरएसपी उम्मीदवार का निधन हो गया था.

2016 में भी किसे कितनी सीटें
फिलहाल पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार है. टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी सत्ता पर आसीन हैं. 2016 विधानसभा चुनाव में भी टीएमसी ने सबसे ज्यादा 211 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी. वहीं कांग्रेस ने 44, लेफ्ट ने 26 और बीजेपी ने मात्र तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी. जबकि अन्य ने दस सीटों पर जीत हासिल की थी. यहां बहुमत के लिए 148 सीटें चाहिए.

यह भी पढ़ें-

West Bengal Election Results 2021 Live Updates

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम- पल पल की अपडेट पढ़ें

West Bengal Election Results: ममता बनर्जी के लिए नतीजों के क्या हैं मायने?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget