एक्सप्लोरर

Hooghly Violence Row: 'गुंडों और ठगों को कुचल दिया जाएगा...', हुगली हिंसा के बाद भड़के बंगाल के गवर्नर

C V Anand Bose On Hooghly Violence: पश्चिम बंगाल के हुगली में हिंसा की घटना सामने आई. इस दौरान पथराव और आगजनी की गई. हिंसा के बाद यहां इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है.

West Bengal Violence: पश्चिम बंगाल के हावड़ा में रामनवमी के दिन हुई हिंसा के ठीक 3 दिन बाद रविवार (2 अप्रैल) को हुगली में हिंसा की घटना सामने आई. इसके बाद राज्य में माहौल और खराब हो गया है. इस बीच अब राज्यपाल सीवी आनंद बोस (C V Anand Bose) का बयान सामने आया है. उन्होंने कड़े शब्दों में घटना की निंदा करते हुए कहा कि राज्य में गुंडागर्दी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. गुंडों और ठगों को लोहे के हाथ से कुचल दिया जाएगा. 

आनंद बोस ने कहा कि लोकतंत्र को पटरी से नहीं उतारा जा सकता. राज्य इस आगजनी और लूटपाट को समाप्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित है. उन्होंने कहा कि कानून तोड़ने वालों को जल्द ही एहसास हो जाएगा कि वे आग से खेल रहे हैं. जल्द से जल्द आरोपियों को खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. 

शोभायात्रा में दिलीप घोष भी हुए थे शामिल 

रामनवमी पर निकाली गई शोभायात्रा में बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष भी शामिल हुए थे. उनके वहां से जाने के बाद कुछ ही देर बाद दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई और कई लोग घायल हो गए. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि हिंसा में पुरसुराह के बीजेपी विधायक बिमन घोष भी घायल हुए हैं. 

बीजेपी और टीएमसी के बीच बयानबाजी

हावड़ा के बाद अब हुगली में हुई इस घटना के बाद बीजेपी-टीएमसी में फिर से वार-पलटवार का सिलसिला शुरू हो गया है. एक तरफ बीजेपी इसे राज्य सरकार की नाकामी बता रही है तो दूसरी तरफ टीएमसी ने हिंसा के पीछे बीजेपी का हाथ बताया है. टीएमसी का कहना है कि बीजेपी ऐसी हिंसाओं को जानकर भड़का रही है, ताकि वह हिंदू कार्ड खेल सके. 

राज्य सरकार ने बंद की इंटरनेट सेवा 

शोभायात्रा के दौरान हुई झड़पों के बाद हुगली जिले में 3 अप्रैल रात 10 बजे तक के लिए राज्य सरकार ने इंटरनेट सेवा बंद कर दी. हुगली के हिंसाग्रस्त इलाके में धारा 144 लागू की गई. इसी बीच पश्चिम बंगाल के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने राज्य में रामनवमी पर हुई हिंसा पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा और तत्काल मदद का अनुरोध किया. 

ये भी पढ़ें: 

Ram Navami Clash In Jharkhand: रामनवमी के जुलूस में फुल वॉल्यूम में बज रहा था डीजे, पुलिस ने टोका और फिर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
BJP छोड़ने के बाद अब क्या करेंगे शहजाद पूनावाला? खुद बताया प्लान
BJP छोड़ने के बाद अब क्या करेंगे शहजाद पूनावाला? खुद बताया प्लान
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'छात्रों से व्यक्तिगत तौर पर मिलें'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget