एक्सप्लोरर

लाइव स्ट्रीमिंग की मांग पर अड़े रहे डॉक्टर, बातचीत फिर फेल, ममता बोलीं- इस तरह मेरा अपमान नहीं कर सकते

Junior Doctor Delegation Met CM Mamata: डॉक्टरों ने सीएम को लिखे एक ईमेल में कहा कि वे पिछले 35 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं और अपनी पांच मांगों के लिए सड़कों पर उतरे हैं. 

West Bengal Junior Doctor Front Delegation Met CM Mamata: पश्चिम बंगाल में हड़ताल कर रहे डॉक्टरों और सीएम ममता बनर्जी के बीच बैठक दूसरी बार फेल हो गई. ये डॉक्टर आरजी कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में जूनियर डॉक्टर से रेप और मर्डर के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं. इससे पहले गुरुवार को पश्चिम बंगाल सरकार ने डॉक्टरों की बैठक बुलाई थी. ममता बनर्जी इंतजार करती रहीं और डॉक्टर नहीं पहुंचे.

आंदोलन कर रहे डॉक्टरों ने शनिवार को पश्चिम बंगाल सरकार को ईमेल भेजकर बैठक बुलाने की मांग की थी. इसके बाद ममता सरकार की ओर से 6 बजे बैठक का समय दिया गया था. इसके बाद जूनियर डॉक्टरों का समूह बैठक के लिए सीएम आवास पहुंचा. लेकिन बैठक की लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर बैठक शुरू नहीं हो सकी. डॉक्टरों की मांग है कि बैठक की लाइव स्ट्रीमिंग की जाए. जबिक ममता बनर्जी ने कहा कि मामला कोर्ट में है, इसलिए बैठक की लाइव स्ट्रीमिंग नहीं कर सकते. 

ममता बोलीं- आप इस तरह मेरा अपमान नहीं कर सकते

ममता बनर्जी ने डॉक्टरों को मनाने की कोशिश की. ममता ने कहा, हम कई दिनों से इस गतिरोध को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं, कृप्या बातचीत करिए. डॉक्टर जब अपनी मांग पर अड़े रहे तो ममता बनर्जी ने कहा, आप इस तरह मेरा अपमान नहीं कर सकते.

Live Updates:

- डॉक्टरों ने पश्चिम बंगाल सरकार को ईमेल भेजकर बैठक के लिए समय मांगा. इसमें डॉक्टरों ने अपनी मांगों को भी रखा.
- पश्चिम बंगाल सरकार ने सीएम आवास पर शाम 6 बजे मीटिंग का समय तय किया.
- आंदोलन कर रहे जूनियर डॉक्टरों का एक समूह बैठक के लिए सीएम आवास पहुंचा.
- डॉक्टरों ने बैठक की लाइव स्ट्रीमिंग की मांग रखी.
- ममता बनर्जी ने बिना लाइव स्ट्रीमिंग बैठक की बात कही.
- उन्होंने कहा, ये मामला कोर्ट में है, ऐसे में हम इस बैठक की लाइव स्ट्रीमिंग नहीं कर सकते.
- ममता ने कहा, हम कई दिनों से इस गतिरोध को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं, कृप्या बातचीत करिए.
- ममता बनर्जी ने इस दौरान कहा कि आप इस तरह मेरा अपमान नहीं कर सकते.

इससे पहले डॉक्टरों ने पश्चिम बंगाल सरकार को ईमेल भेज कर बैठक के लिए समय मांगा था. इससे पहले गुरुवार को पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा बुलाई गई बैठक में डॉक्टर नहीं पहुंचे, जबकि ममता बनर्जी इंतजार करती रही थीं. इसके बाद बातचीत फेल हो गई थी. 

डॉक्टरों ने ईमेल में क्या कहा?

डॉक्टरों ने सीएम को लिखे एक ईमेल में लिखा था कि वे पिछले 35 दिनों से आंदोलनरत हैं और अपनी पांच मांगों के लिए सड़कों पर उतरे हैं.  वेस्ट बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट ने सरकार से बातचीत को लेकर चार शर्ते रखी हैं. उनकी अव्वल मांग थी कि आंदोलन में 26 प्रतिनिधियों की जगह उनकी संख्या बढ़ाकर 30 कर दी जाए, हालांकि डिलीगेशन में कितने लोग हैं इसकी जानकारी साफ नहीं है. इसके अलावा शर्त है कि बैठक में शामिल होने के बाद डॉक्टरों पर काम पर लौटने का दबाव नहीं बनाया जाएगा.

वहीं तीसरी मांग है कि बैठक का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा (इस पर भी स्पष्टता नहीं है) और आखिरी मांग है कि सरकार के साथ बातचीत सिर्फ उन पांच मांगों पर केंद्रित रहेगी जो पहले बताई जा चुकी है. 

पीड़िता की मां ने सीएम को लेकर क्या कहा?

आरजी कर अस्पताल की पीड़िता की मां ने सीएम ममता बनर्जी को लेकर कहा, "केवल यह कहने के बजाय कि जो भी दोषी पाया जाएगा उसे दंडित किया जाएगा, उन्हें और ज्यादा स्पष्ट होना चाहिए था. घटनास्थल पर सबूतों को नष्ट करने और केवल एक व्यक्ति की गिरफ्तारी को ध्यान में रखते हुए, हम उम्मीद कर रहे थे कि सीएम इस मामले में ज्यादा स्पष्टता दिखाएंगी."

पीड़िता की मां ने हालांकि उम्मीद जताई है कि मुख्यमंत्री और आंदोलनकारी डॉक्टरों के बीच बातचीत का नतीजा निकलेगा.

ये भी पढ़ें:

'ये सब ममता बनर्जी की चालाकियां हैं', हड़ताल कर रहे डॉक्टरों से ममता की मुलाकात पर बोले अधीर रंजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘फौरन कम करें तनाव’, ईरान-इजरायल के ताजा मिलिट्री एक्शन से मिडिल ईस्ट में हड़कंप, भारत ने जारी की एडवाइजरी
‘फौरन कम करें तनाव’, ईरान-इजरायल के ताजा मिलिट्री एक्शन से मिडिल ईस्ट में हड़कंप, भारत ने जारी की एडवाइजरी
Assam Government: असम में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, CM हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने पास रखे अहम मंत्रालय
असम में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, CM हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने पास रखे अहम मंत्रालय,जानें किसको क्या मिला?
INDIA Bloc Meeting LIVE: इंडिया गठबंधन के 25 दलों की बैठक, 5 मुद्दों पर बनी सहमति, खरगे बोले- शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा
LIVE: इंडिया गठबंधन के 25 दलों की बैठक, 5 मुद्दों पर बनी सहमति, खरगे बोले- शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा
INDIA Bloc Meeting: 5 मुद्दों पर सहमति, शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग... इंडिया ब्लॉक की बैठक के बाद क्या बोले खरगे
5 मुद्दों पर सहमति, शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग... इंडिया ब्लॉक की बैठक के बाद क्या बोले खरगे

वीडियोज

YRKKH:😯Armaan और Abhira की नई शुरुआत, मुश्किलों के बीच टेम्पो में बसाया अपना संसार #sbs
Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', हॉर्मुज में अमेरिकी नेवी का घातक अटैक, संकट में 24 भारतीयों की जान!
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', US नेवी का घातक अटैक, संकट में 24 भारतीयों की जान!
UP Politics: इमरान मसूद का सपा चीफ अखिलेश यादव पर बड़ा बयान, कहा- वो हवा में बात...
UP Politics: इमरान मसूद का सपा चीफ अखिलेश यादव पर बड़ा बयान, कहा- वो हवा में बात...
INDIA Bloc Meeting LIVE: इंडिया गठबंधन के 25 दलों की बैठक, 5 मुद्दों पर बनी सहमति, खरगे बोले- शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा
LIVE: इंडिया गठबंधन के 25 दलों की बैठक, 5 मुद्दों पर बनी सहमति, खरगे बोले- शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा
कितने अमीर हैं मानव सुथार, BCCI से कितनी सैलरी मिलती है? IPL से करते हैं लाखों की कमाई
कितने अमीर हैं मानव सुथार, BCCI से कितनी सैलरी मिलती है? IPL से करते हैं लाखों की कमाई
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office: वरुण धवन की फिल्म हिट या फ्लॉप? जानें- तीन दिनों में बजट का कितना वसूल किया
'है जवानी तो इश्क होना है' हिट या फ्लॉप? जानें- तीन दिनों में बजट का कितना वसूल किया
INDIA Bloc Meeting: ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
BSNL सिम KYC के नाम पर आ रहा है नोटिस? यह गलती की तो खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
BSNL सिम KYC के नाम पर आ रहा है नोटिस? यह गलती की तो खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
रोल नंबर विवाद पर CBSE का जवाब, जानिए क्यों नहीं खुल रहा था छात्रों का पोर्टल
रोल नंबर विवाद पर CBSE का जवाब, जानिए क्यों नहीं खुल रहा था छात्रों का पोर्टल
Embed widget