एक्सप्लोरर

शेर के पिंजरे में घुसने वाले शख्स ने काटी पत्नी की गर्दन, फिर कटा सिर लेकर घूमते-घूमते पहुंच गया चाय की दुकान पर

West Bengal Crime News: पश्चिम बंगाल में एक शख्स अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद उसका कटा हुआ सिर लेकर चक्कर लगाता रहा. उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अवैध संबंध का संदेह जताया जा रहा है.

West Bangal: पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले के पटाशपुर में बुधवार (14 फरवरी) को एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. एक व्यक्ति ने अपनी पत्‍नी की हत्या कर दी और फिर उसका कटा हुआ सिर लेकर इलाके में घूमता रहा. उसका नाम गौतम गुचैत है. स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद पहुंची पटाशपुर थाने की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी गौतम गुचैत ने पहले अपनी पत्‍नी फूलरानी गुचैत का सिर काटकर हत्या कर दी और फिर कटा हुआ सिर और हत्या में प्रयुक्त हथियार लेकर अपने घर से बाहर आ गया.

चाय दुकान की टेबल पर रखा कटा हुआ सिर 

स्थानीय लोगों ने बताया कि पत्नी का कटा हुआ सिर लेकर वह एक स्थानीय चाय की दुकान पर पहुंचा. एक बेंच पर बैठ गया और कटे हुए सिर और हथियार को अपने दोनों तरफ रख लिया. एक ग्रामीण ने कहा, “वह इतने हिंसक मूड में था कि किसी को भी उसके पास जाने की हिम्मत नहीं हुई. अंत में पटाशपुर पुलिस स्टेशन की एक टीम मौके पर पहुंची और गुचैत को गिरफ्तार कर लिया.”

पत्नी पर था अवैध संबंध का शक 

पता चला है कि पेशे से फेरीवाला गुचैत का पिछले कुछ समय से अपनी पत्‍नी के साथ परेशानी भरा रिश्ता चल रहा था, क्योंकि उसे अवैध संबंध होने का संदेह था. गुचैत का इस शादी से एक बेटा है जो पहली कक्षा में पढ़ता है. पुलिस ने कटे हुए सिर और हत्या में इस्‍तेमाल हथियार को जब्त करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उन्होंने पूछताछ के लिए आरोपी के माता-पिता को भी हिरासत में लिया है.

चिड़ियाघर में शेर के पिंजरे में घुस गया था आरोपी

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि गुचैत की दिमागी हालत ठीक नहीं है. वह पहले ही कई हैरान करने वाले कारनामे कर चुका है. मार्च 2021 में उसे कोलकाता के अलीपुर जूलॉजिकल गार्डन में शेर के पिंजरे में घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. सौभाग्य से, वह मामूली चोटिल हुआ था. तब यह घटना काफी सुर्खियों में रही थी. 

ये भी पढ़ें:दिल्ली में टूटा आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन! अरविंद केजरीवाल से हाई कमान नाराज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI सीएम से जुड़े केस में जांच कर सकती है? जानें SC ने क्या कहा
CBI सीएम से जुड़े केस में जांच कर सकती है? जानें SC ने क्या कहा
'शेर सब्र करता है और हिरण…', राहुल गांधी का OBC नेताओं को बड़ा संदेश
'शेर सब्र करता है और हिरण…', राहुल गांधी का OBC नेताओं को बड़ा संदेश
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
US राजदूत गोर का पहला J&K-लद्दाख दौरा, जानें क्यों है इस पर पाक-चीन की नजर!
US राजदूत गोर का पहला J&K-लद्दाख दौरा, जानें क्यों है इस पर पाक-चीन की नजर!

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget