एक्सप्लोरर

TMC Leader Murder: पश्चिम बंगाल में मतदान से पहले फिर खूनी खेल, टीएमसी नेता की हत्या कर तालाब में फेंका शव

West Bengal News: तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके नेता की हत्या की है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. हालांकि अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

TMC Leader Murder Before Polling: पश्चिम बंगाल में मतदान से पहले एक बार फिर बड़ी घटना सामने आई है. यहां वोटिंग से एक रात पहले यानी शुक्रवार रात (24 मई 2024) को पूर्वी मिदनापुर जिले के महिषादल में तृणमूल कांग्रेस नेता की हत्या कर दी गई.

आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) कार्यकर्ताओं ने उनकी हत्या की है. मरने वाले नेता की पहचान शेख मैबुल के रूप में की गई है. वह ग्राम पंचायत के पूर्व सदस्य थे. तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि मैबुल शुक्रवार रात करीब 11 बजे पार्टी कार्यकर्ता को छोड़ने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे. तभी उन पर हमला किया गया.

धारदार हथियार से किए कई वार

जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने धारदार हथियार से उन पर कई बार वार किए. उनकी मौत हो जाने के बाद आरोपियों ने उनकी बॉडी तालाब में फेंक दी. जब कुछ लोगों को इसका पता चला तो उन्होंने बॉडी बाहर निकाली और उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मैबुल को मृत घोषित कर दिया. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है.

22 मई को भी हुई थी दोनों दलों के कर्यकर्ताओं के बीच झड़प

इससे पहले 22 मई की रात पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी. इसमें बीजेपी की एक महिला कार्यकर्ता की मौत हो गई थी, जबकि इसमें बीजेपी के सात कार्यकर्ता घायल हुए थे. इसके अलावा 20 मई को भी पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में बीजेपी उम्मीदवार अर्जुन सिंह और टीएमसी कार्यकर्ता के बीच झड़प की खबर सामने आई थी. इस झड़प का वीडियो भी वायरल हुआ था.

हर चरण के मतदान से पहले दिखा तनाव

पश्चिम बंगाल में टीएमसी और बीजेपी के नेताओं के बीच झड़प का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी दोनों दलों के नेता और कार्यकर्ता आपस में भिड़ चुके हैं. 19 अप्रैल को वोटिंग से पहले यहां के कूचबिहार में भी दोनों दल के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी.

ये भी पढ़ें

Bombay High Court: मुंबई के बार और रेस्टोरेंट मालिकों को हाई कोर्ट से मिली राहत, जानें ड्राई डे को लेकर क्या फैसला सुनाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'सिस्टम करेक्शन के लिए Gen Z का आंदोलन होना चाहिए'
मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'सिस्टम करेक्शन के लिए Gen Z का आंदोलन होना चाहिए'
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
Xप्लेन: जॉर्ज-बंगारू के इस्तीफे से लेकर मैच फिक्सिंग खुलासा! रेप केस में जेल जाने वाले तरुण तेजपाल की कहानी
जॉर्ज के इस्तीफे से लेकर मैच फिक्सिंग खुलासा! रेप केस में जेल जाने वाले तेजपाल की कहानी

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget