एक्सप्लोरर

सरकारी मदद से घर पर सोलर पैनल लगवाने वाली क्या है योजना?

कोयले के स्टॉक में कमी और बिजली कटौती से परेशान लोगों की मुश्किलों को आसान बनाने के लिए अब आप अपने छत पर आसानी से सोलर पैनल लगवाकर बिजली पैदा कर सकते हैं.

देश में बिजली संकट और बढ़ रही गर्मी से निपटने के लिए सरकार ने रूफ टॉप योजना शुरू की है जिसके तहत साल 2026 के 31 मार्च तक आम जनता अपने घर की छतों पर कम लागत में सोलर पैनल लगवा सकेगी. नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) की और से सभी घरों में सोलर पैनल लगाए जाने के लिए प्रति किलोवाट 14,588 रुपए की सब्सिडी दी जा रही है. यह सब्सिडी तीन किलोवाट तक की पैनल लगाने के लिए ली जा सकती है.

बिजली संकट, कोयले के स्टॉक में कमी और बिजली कटौती से परेशान लोगों की मुश्किलों को आसान बनाने के लिए अब आप अपने छत पर आसानी से सोलर पैनल लगवाकर बिजली पैदा कर सकते हैं. आइये जानते है कि इस काम में सरकार हमारी मदद कैसे कर रही है और सोलर पैनल को लगवाने में कितना खर्च आएगा. 

किस पोर्टल की मदद से सोलर पैनल लगवा सकते हैं


सरकारी मदद से घर पर सोलर पैनल लगवाने वाली क्या है योजना?

छतों पर सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए जुलाई 2022 में एमएनआरई की तरफ से एक नेशनल पोर्टल की शुरुआत की गई है. इस वेबसाइट के माध्यम से उपभोक्ता ऑनलाइन आवेदन कर सकता है. आवेदन देने लिए आपको आपके राज्य, बिजली बिल नंबर, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और बिजली वितरण कंपनी की जानकारी देनी होगी. इस वेबसाइट पर आपके काम को आसान बनाने के लिए सोलर पैनल लगाने वाले वेंडर की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई है. 

सरकार दे रही है सब्सिडी

हमारे देश में बिजली की कमी की पूर्ति और सौर्य ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय  ने सोलर रूफटॉप योजना की शुरुआत की है. इसके तहत आप डिस्कॉम पैनल में शामिल कोई भी विक्रेता के जरिये अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवा सकता है. इसे लगवाने के बाद उपभोक्ता को सब्सिडी के लिए अप्लाई करना होता है और एक महीने के भीतर उपभोक्ता के खाते में सब्सिडी की राशि आ जाती है.  

कितनी मिल सकती है सब्सिडी

कोई भी 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाने पर सरकार की तरफ से उपभोक्ता को 40 फीसदी तक सब्सिडी मिलेगी. वहीं 10 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाने पर 20 फीसदी सब्सिडी दी जाएगी.


सरकारी मदद से घर पर सोलर पैनल लगवाने वाली क्या है योजना?

सोलर पैनल लगवाने में कितना खर्च

2 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाने वाले उपभोक्ता को लगभग 1.20 लाख रुपये तक का खर्च आ सकता है. लेकिन 40 फीसदी सब्सिडी मिलने पर यही खर्च घटकर 72 हजार रुपये रह जाएगी और सरकार की ओर से आपको 48,000 रुपये की सब्सिडी मिल जाएगी. 

पोर्टल पर कैसे करें अप्लाई

अपने छत पर सोलर पैनल लगवाने  के लिए सबसे पहले आपको इसकी अधिकारिक वेबसाइट https://solarrooftop.gov.in/ पर जाना होगा. इसके बाद यहां से अप्लाई ऑप्शन पर जाना होगा. अप्लाई पर क्लिक करने के बाद उपभोक्ता के सामने एक और नया पेज खुल जाएगा. इस पेज में सारी जानकारी डाल दें. एमएनआरई के मुताबिक नेशनल पोर्टल पर आवेदन करने का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है.


सरकारी मदद से घर पर सोलर पैनल लगवाने वाली क्या है योजना?

कितने लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन 

एमएनआरई के अनुसार इस योजना को शुरू करने के बाद से अबतक कुल 73,594 उपभोक्ताओं ने पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाया है. वहीं छतों पर सोलर पैनल की स्थापना के लिए 29,000 से अधिक एप्लिकेशन आ चुके हैं. एमएनआरई के मुताबिक नेशनल पोर्टल पर आवेदन करने का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है. 

सोलर पैनल क्या है?

सोलर पैनल एक ऐसा उपकरण है जो जिसकी मदद से सूरज से मिल रही ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में बदलता जाता है. इसके लिए किसी भी तरह के ईंधन जैसे पेट्रोल या डीजल की आवश्यकता नहीं होती.

सोलर पैनल क्या है और ये कैसे काम करता है

छतों पर लगाकर बिजली प्राप्त किए जाने वाले सोलर पैनल फोटोवोल्टिक सेल्स से बना होता है. ये वह सेल जो सूरज की रोशनी को बिजली में बदलता है. फोटोवोल्टिक सेल्स को सिलिकॉन जैसे सेमी-कंडक्टिंग पदार्थ की परतों के बीच फिट कर दिया जाता है. इन सभी परतों के अलग इलेक्ट्रॉनिक गुण हैं जो सूरज की रोशनी में मौजूद फोटॉन के साथ संपर्क में आने के बाद एक्टिव हो जाता है और एक्टिव होने के साथ ही एक इलेक्ट्रिक फील्ड बनाता है. इसे फोटोइलेक्ट्रिक इफेक्ट के रूप में जाना जाता है इसी से बिजली पैदा करने के लिए जरूरी करंट बनाता है.

सोलर पैनल का फायदा

इस पैनल को अपने घर पर लगाने के कई फायदे कई हैं. यह पावर ग्रिड से उत्पन्न की गई बिजली से काफी सस्ती और सुविधाजनक है. सोलर सिस्टम की मदद से हम बिजली को अपने घर में पैदा कर सकते हैं. सोलर पैनल की जिंदगी 25 साल के लिए होती है और इन 25 सालों में इसे किसी तरह की मरम्मत या मेंटेनेंस की जरूरत नहीं पड़ती. एक बार पैनल लगा लें तो लगातार बिजली पाते रहेंगे. इस सिस्टिम को लगाना भी बेहद आसान है. पैनल को लगाने के लिए हमें जमीन की जरूरत नहीं पड़ती आप इसे छत के किसी भी कोने पर लगा सकते हैं. इससे कोई प्रदूषण नहीं होता. सौर ऊर्जा से ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में कमी आती है जिससे कि पर्यावरण संरक्षण होता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मालदा कांड में बड़ा खुलासा, अधिकारियों को बंधक बनाने वाला मास्टरमाइंड वकील गिरफ्तार, NIA करेगी जांच
मालदा कांड में बड़ा खुलासा, अधिकारियों को बंधक बनाने वाला मास्टरमाइंड वकील गिरफ्तार, NIA करेगी जांच
Weather Forecast: आंधी-बारिश के साथ पड़ेंगे ओले...दिल्ली-यूपी से बिहार तक IMD ने दी चेतावनी, जानें कहां- कब बरसेंगे बादल
Weather: आंधी-बारिश के साथ पड़ेंगे ओले...दिल्ली-यूपी से बिहार तक IMD ने दी चेतावनी
'हम ही इकलौते देश, जिसने होर्मुज में खोए अपने मरीन...', 60 देशों संग बैठक में बोला भारत
'हम ही इकलौते देश, जिसने होर्मुज में खोए अपने मरीन...', 60 देशों संग बैठक में बोला भारत
Tamil Nadu Election Polls: तमिलनाडु में DMK-कांग्रेस गठबंधन को बंपर सीटें मिलने का अनुमान, इस प्री पोल सर्वे ने बढ़ाई AIADMK-बीजेपी टेंशन
तमिलनाडु में DMK-कांग्रेस गठबंधन को बंपर सीटें मिलने का अनुमान, इस प्री पोल सर्वे ने बढ़ाई AIADMK-बीजेपी टेंशन

वीडियोज

Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak
Khabar Filmy Hai: फिल्मी सितारों से जुड़ी चटपटी खबरें | Entertainment News
Bharat Ki Baat: ट्रंप बताएं...आखिर 'वो' चाहते क्या हैं? | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War: 'ईरानी लोग बहुत ताकतवर, मैं उनका करता हूं सम्मान...', जंग के बीच ट्रंप का नया चौंकाने वाला बयान
'ईरानी लोग बहुत ताकतवर, मैं उनका करता हूं सम्मान...', जंग के बीच ट्रंप का नया चौंकाने वाला बयान
UP Toll Tax Rate: यूपी में एक्सप्रेसवे पर सफर करना महंगा, 85 रुपये तक बढ़ गए टोल के दाम, अब देनी होगी नई कीमत
यूपी में एक्सप्रेसवे पर सफर करना महंगा, 85 रुपये तक बढ़ गए टोल के दाम, अब देनी होगी नई कीमत
भारत-पाकिस्तान के बीच पर्दे के पीछे से हो रही बात! ट्रैक-2 मीटिंग में आमने-सामने बैठे दोनों देश, जानें कारण
भारत-पाकिस्तान के बीच पर्दे के पीछे से हो रही बात! ट्रैक-2 मीटिंग में आमने-सामने बैठे दोनों देश, जानें कारण
आईपीएल 2026: 'वे मेरी सफलता से जलते हैं क्योंकि...,' अजिंक्य रहाणे ने किसको लताड़ा
आईपीएल 2026: 'वे मेरी सफलता से जलते हैं क्योंकि...,' अजिंक्य रहाणे ने किसको लताड़ा
बेटे के जन्मदिन पर अल्लू अर्जुन ने किया इमोशनल पोस्ट, बोले-'मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा प्यार..'
बेटे के जन्मदिन पर अल्लू अर्जुन ने किया इमोशनल पोस्ट, बोले-'मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा प्यार..'
Trump Tariff: ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने लगाया 100 प्रतिशत टैरिफ! अमेरिकी राष्ट्रपति के फैसले से किसे लगेगा झटका?
ईरान युद्ध के बीच ट्रंप ने लगाया 100 प्रतिशत टैरिफ! अमेरिकी राष्ट्रपति के फैसले से किसे लगेगा झटका?
समुद्री सीमा का 'बॉस' कौन, जानें कैसे तय होते हैं नॉटिकल मील और आर्थिक अधिकार क्षेत्र?
समुद्री सीमा का 'बॉस' कौन, जानें कैसे तय होते हैं नॉटिकल मील और आर्थिक अधिकार क्षेत्र?
Viral video: टेक्नोलॉजी ने बदला काम, केरल में अब कैब की तरह बुक हो रहे नारियल तोड़ने वाले-वीडियो हुआ वायरल
टेक्नोलॉजी ने बदला काम, केरल में अब कैब की तरह बुक हो रहे नारियल तोड़ने वाले-वीडियो हुआ वायरल
Embed widget