एक्सप्लोरर

'लव जिहाद' पर कौन-कौन से राज्य ला रहे हैं कानून, क्या होगा प्रावधान

जिहाद शब्द का अर्थ इस्लाम में 'धर्म की रक्षा के लिए युद्ध करना' है. इस समय चल रहा लव जिहाद शब्द एक गढ़ा हुआ है. इस्लाम धर्म में इस शब्द का मतलब शादी या प्रेम का झांसा देकर धर्म परिवर्तन करवाने से समझा जाता है. कथित रूप से मुस्लिम पुरुषों द्वारा गैर-मुस्लिम समुदायों से जुड़ी महिलाओं को इस्लाम में धर्म परिवर्तन के लिए प्रेम का नाटक करना.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में लव जिहाद के कानून पर योगी कैबिनेट ने अपनी मुहर लगा दी है. इसके अलावा भी देश के कई राज्यों में सरकार लव जिहाद के खिलाफ कानून लाने की तैयारी कर रही हैं. मध्य प्रदेश सरकार लव जिहाद को धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 2020 नाम से कानून ला रही है. हरियाणा सरकार लव जिहाद के खिलाफ कानून लाने बात कह चुकी है. बीजेपी शासित राज्य कर्नाटक में भी लव जिहाद को लेकर कानून लाने की बात हो रही है. वहीं बिहार सरकार पर भी लव जिहाद पर कानून बनाने का प्रेशर बढ़ता दिख रहा है. हालांकि कई बीजेपी शासित राज्य अभी भी इस कानून पर शांत हैं.

यूपी में धर्मातरण रोकने के लिए बने कानून पर मुहर उत्तर प्रदेश में गैरकानूनी धर्मातरण संबंधी प्रस्ताव को योगी कैबिनेट ने अपनी मुहर लगा दी है. योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में गैरकानूनी धर्मातरण समेत 21 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है. राज्य के गृह विभाग ने लव जिहाद के खिलाफ प्रस्तावित कानून का मसौदा पहले ही तैयार कर लिया था. हालांकि विभाग ने कानून का जो मसौदा तैयार किया है उसमें 'लव जिहाद' शब्द का जिक्र नहीं है. इसे गैर कानूनी धर्मांतरण निरोधक बिल कहा जा रहा है. इसमें 3 साल, 7 साल और 10 साल की सजा का प्रावधान है.

मध्य प्रदेश में अगले महीने आएगा विधेयक मध्य प्रदेश में 'लव जिहाद' के खिलाफ सख्त कानून बनाने के लिए बीजेपी नीत प्रदेश सरकार 28 दिसंबर से शुरू होने वाले तीन दिवसीय विधानसभा सत्र में ‘धर्म स्वातंत्र्य विधेयक-2020’ लाएगी. इसमें गैर जमानती अपराध घोषित कर मुख्य आरोपी और इसमें सहभागियों को 10 साल की कठोर कारावास की सजा का प्रावधान किया जा रहा है, जबकि इस तरह की शादी-निकाह कराने वाले धर्म गुरु, काजी-मौलवी, पादरी को भी पांच साल की सजा होगी.

आरोपी को खुद साबित करना होगा कि उसने बगैर दबाव, धमकी या बहला फुसलाकर कर यह धर्मान्तरण किया है. इसमें सहयोग करने वाले सभी लोग मुख्य आरोपी की तरह ही आरोपी माने जाएंगे.

हरियाणा में भी लव जिहाद के खिलाफ कानून हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा है कि राज्य में लव जिहाद के खिलाफ कानून लाया जा सकता है. विज ने ट्वीट कर कहा, "हरियाणा लव जिहाद के विरुद्ध कानून लाने पर विचार कर रहा है." उन्होंने यह बयान ऐसे समय दिया है, जब दिनदहाड़े 21 साल की छात्रा निकिता तोमर की हरियाणा के बल्लभगढ़ में हत्या कर दी गई थी. पीड़िता के परिवार ने आरोप लगाया था कि आरोपी उससे विवाह करने के लिए इस्लाम धर्म कबूल करने का दबाव बना रहा था.

बिहार सरकार पर भी दबाव अब बिहार सरकार भी लव जिहाद पर कानून बनाने का प्रेशर बढ़ता दिख रहा है. बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश सरकार से 'लव जिहाद' के खिलाफ कानून बनाने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा कि बिहार में भी बिना सांप्रदायिकता का नाम दिए सामाजिक समरसता के लिए लव जिहाद पर काम करने की जरूरत है.

हालांकि, इस मामले पर जेडीयू-बीजेपी की राय अलग-अलग है. गिरिराज सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते के जेडीयू ने कहा कि अगर कोई ऐसे बयान देता है इस पर ज्यादा चर्चा की जरूरत नहीं है. ऐसे में मौजूदा समय में जेडीयू भले ही 'लव जिहाद' के मामले में कुछ भी कहने से परहेज कर रही हो, लेकिन बीजेपी के रवैये से यह स्पष्ट है कि वो इस मुद्दे को छोड़ने वाली नहीं है.

आपको बता दें कि जिहाद शब्द का अर्थ इस्लाम में 'धर्म की रक्षा के लिए युद्ध करना' है. इस समय चल रहा लव जिहाद शब्द एक गढ़ा हुआ है. इस्लाम धर्म में इस शब्द का मतलब शादी या प्रेम का झांसा देकर धर्म परिवर्तन करवाने से समझा जाता है. कथित रूप से मुस्लिम पुरुषों द्वारा गैर-मुस्लिम समुदायों से जुड़ी महिलाओं को इस्लाम में धर्म परिवर्तन के लिए प्रेम का नाटक करना.

ये भी पढ़ें- अ सूटेबल बॉय के किसिंग सीन की वजह से नेटफ्लिक्स पर विवाद! लव जिहाद लव जिहाद कानून पर AIMIM सांसद बोले, 'बीजेपी को नकवी, शाहनवाज हुसैन के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आंखों में आंसू और दिल में याद! मां की अर्थी घर पर थी और बेटी एग्जाम हॉल में लिख रही थी अपना भविष्य
आंखों में आंसू और दिल में याद! मां की अर्थी घर पर थी और बेटी एग्जाम हॉल में लिख रही थी अपना भविष्य
तमिलनाडु में खूनी तांडव! चाय की दुकान पर बैठे लोगों पर पेट्रोल बम से हमला, तलवारों से गोदकर हत्या
तमिलनाडु में खूनी तांडव! चाय की दुकान पर बैठे लोगों पर पेट्रोल बम से हमला, तलवारों से गोदकर हत्या
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
Vijayawada Anganwadi: सो रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पीटा, सुबह 5 बजे घेरकर किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप
सो रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पीटा, सुबह 5 बजे घेरकर किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
Holi 2026: शबाना आजमी-जावेद अख्तर की होली पार्टी में सितारों की मस्ती, उर्मिला मातोंडकर से लेकर मौनी रॉय तक आईं नजर
शबाना आजमी-जावेद अख्तर की होली पार्टी में सितारों की मस्ती, उर्मिला मातोंडकर से लेकर मौनी रॉय तक आईं नजर
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
होली पार्टी में दीदी का डांस वायरल, कटीली अदाओं से घायल हो गया इंटरनेट; देखें वीडियो
होली पार्टी में दीदी का डांस वायरल, कटीली अदाओं से घायल हो गया इंटरनेट; देखें वीडियो
Signs Of Dehydration: प्यास लगने का इंतजार करना पड़ सकता है भारी! शरीर दे रहा है ये 'खामोश' संकेत
प्यास लगने का इंतजार करना पड़ सकता है भारी! शरीर दे रहा है ये 'खामोश' संकेत
Embed widget