एक्सप्लोरर

कौन हैं वो 8 भारतीय जिसे कतर ने सुनाई सजा-ए-मौत, खाड़ी देश में क्या करते थे काम और क्या है आरोप? जानिए सबकुछ

Qatar Death Verdict News: खाड़ी देश कतर ने आठ भारतीयों को मौत की सजा सुनाई है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर ये भारतीय कौन हैं और कतर में क्या कर रहे थे.

Qatar News: कतर की कैद में बंद भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों को कतर की अदालत ने गुरुवार (27 अक्टूबर) को मौत की सजा सुनाई. भारत ने कहा है कि वह खाड़ी देश के इस फैसले से बेहद हैरान है. भारत सरकार ने साफ कर दिया है कि वह इस मामले में सभी कानूनी विकल्पों पर विचार कर रहा है. सबसे ज्यादा हैरानी वाली बात ये है कि कतर के साथ भारत के रिश्ते अच्छे माने जाते हैं. हालांकि, इसके बाद भी कतर ने आठों भारतीयों को मौत की सजा सुना दी है. 

विदेश मंत्रालय की तरफ से गुरुवार को कहा गया कि कतर की अदालत के जरिए मौत की सजा सुनाए जाने के फैसले से हम स्तब्ध हैं. परिवार के सदस्यों और कानूनी टीम से संपर्क किया जा रहा है. सभी कानूनी विकल्पों को भी देखा जा रहा है. भारत ने ये भी साफ कर दिया है कि वह कतर की कैद में बंद भारतीयों को राजनयिक परामर्श देना जारी रखेगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर कतर ने जिन भारतीयों को मौत की सजा सुनाई है वो कौन हैं और उन पर क्या आरोप हैं. 

भारतीयों पर क्या आरोप हैं? 

नौसेना के आठ पूर्व कर्मचारी कतर की एक कंपनी में काम कर रहे थे. इन लोगों के ऊपर जासूसी का आरोप है. पिछले साल 30 अगस्त को कतर के अधिकारियों ने जासूसी के आरोपों में आठों भारतीयों को गिरफ्तार किया. तभी से ये लोग कतर की कैद में बंद हैं. इनके खिलाफ मुकदमे की शुरुआत इस साल 29 मार्च को शुरू हुई थी. भारत को जब भारतीयों से मिलने के लिए राजनयिक पहुंच मिली, तो कतर में भारत के राजदूत ने एक अक्टूबर को जेल में जाकर इनसे मुलाकात भी की थी.

किस कंपनी में काम कर रहे थे भारतीय? 

कतर में अल दहरा सिक्योरिटी कंपनी है, जिसमें ये सभी आठों भारतीय काम किया करते थे. भारतीय नागरिक पिछले कुछ सालों से कतर के नौसैनिकों को ट्रेनिंग दे रहे थे. कतरी अधिकारियों के साथ मिलकर ये कंपनी नौसैनिकों को ट्रेनिंग देने का काम कर रही थी. पिछले साल इन पर जासूसी का आरोप लगा और फिर इन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया गया. हैरानी वाली बात ये है कि अभी तक ये सार्वजनिक नहीं किया गया है कि भारतीयों के खिलाफ क्या-क्या आरोप हैं. 

कौन हैं ये आठ भारतीय? 

कैप्टन नवतेज सिंह गिल, कैप्टन सौरभ वशिष्ठ, कमांडर पूर्णेन्दु तिवारी, कैप्टन बीरेंद्र कुमार वर्मा, कमांडर सुगुनाकर पकाला, कमांडर संजीव गुप्ता, कमांडर अमित नागपाल और नाविक रागेश, वो आठ भारतीय हैं, जो कतर में मौत की सजा का सामना कर रहे हैं. इन्हें कतर की खुफिया एजेंसी ने गिरफ्तार किया था. इन भारतीयों ने नौसेना में लगभग 20 साल तक काम किया. इस दौरान उनके ऊपर किसी भी तरह के आरोप नहीं थे. वह ट्रेनर समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके थे. 

कंपनी को लेकर क्या है जानकारी? 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, कतर की जिस कंपनी में ये भारतीय काम कर रहे थे, उसका नाम अल दहरा ग्लोबल टेक्नोलॉजी एंड कंसल्टेंसी सर्विस था. ये एक डिफेंस सर्विस प्रोवाइडर कंपनी है, जिसका काम सैनिकों को ट्रेनिंग मुहैया कराना है. इस कंपनी का मालिकाना हक ओमान के एक नागरिक के पास है. कंपनी के मालिक का नाम खामिस अल-अजमी है, जो रॉयल ओमान एयरफोर्स का रिटायर्ड स्क्वाड्रन लीडर है. 

जिस वक्त कतर की खुफिया एजेंसी ने भारतीयों को गिरफ्तार किया, उसी वक्त खामिस अल-अजमी को भी गिरफ्तार किया गया. लेकिन उसे नवंबर 2022 में रिहा कर दिया गया. कंपनी की पुरानी वेबसाइट के मुताबिक, ये कतरी अमीरी नेवल फोर्स (QENF) को ट्रेनिंग, लॉजिस्टिक और मेंटेनेंस मुहैया कराती थी. हालांकि, अब पुरानी वेबसाइट गायब हो चुकी है. इसकी जगह अब नई वेबसाइट बना दी गई है, जिसमें कंपनी का नाम भी बदल दिया गया है. 

नई वेबसाइट में बताया गया है कि कंपनी का नाम दहरा ग्लोबल है. लेकिन इसमें ये नहीं बताया गया है कि कंपनी का QENF के साथ क्या रिश्ता है. अभी तक कतर की नौसेना को ट्रेनिंग देने की बात कहने वाली ये कंपनी अब उसके साथ रिश्तों को वेबसाइट पर नकार चुकी है. नई वेबसाइट में भारतीयों के बारे में जानकारी भी नहीं है, जबकि कमांडर पूर्णेन्दु तिवारी एक वक्त कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर थे. सभी गिरफ्तार भारतीय छह से आठ साल से कतर में काम कर रहे थे. 

यह भी पढ़ें: कतर में 8 भारतीयों को सजा-ए-मौत, विपक्ष ने सरकार को घेरा, ओवैसी बोले- 'पीएम मोदी कहते थे, इस्लामिक देश प्यार करते हैं'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टूरिज्म वीजा पर आए थे 6 यूक्रेनी और एक अमेरिकी, मिजोरम से गए थे म्यांमार, NIA को आतंकी लिंक का शक
टूरिज्म वीजा पर आए थे 6 यूक्रेनी और एक अमेरिकी, मिजोरम से गए थे म्यांमार, NIA को आतंकी लिंक का शक
पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना पहले में लिया हिस्सा
पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना पहले में लिया हिस्सा
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एक्शन में सरकार, गलत सूचना-अफवाहों पर पीएम मोदी ने दिए ये कड़े निर्देश
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एक्शन में सरकार, गलत सूचना-अफवाहों पर पीएम मोदी ने दिए ये कड़े निर्देश
‘अपने दरवाजे पर हो रहे धमाके, देश की क्या करेंगे सुरक्षा’, BJP ऑफिस ब्लास्ट पर ममता ने शाह को घेरा
‘अपने दरवाजे पर हो रहे धमाके, देश की क्या करेंगे सुरक्षा’, BJP ऑफिस ब्लास्ट पर ममता ने शाह को घेरा

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Trump Surrender: महायुद्ध का मैदान छोड़.. भागने को मजबूर ट्रंप? | Iran Israel War Update | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अपने दरवाजे पर हो रहे धमाके, देश की क्या करेंगे सुरक्षा’, BJP ऑफिस ब्लास्ट पर ममता ने शाह को घेरा
‘अपने दरवाजे पर हो रहे धमाके, देश की क्या करेंगे सुरक्षा’, BJP ऑफिस ब्लास्ट पर ममता ने शाह को घेरा
VIDEO: चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर हैंड ग्रेनेड हमला, सुखजिंदर सिंह बब्बर नाम के शख्स ने ली जिम्मेदारी
VIDEO: चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर हैंड ग्रेनेड हमला, सुखजिंदर सिंह बब्बर नाम के शख्स ने ली जिम्मेदारी
LSG vs DC: दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन-आउट हुए ऋषभ पंत, मैदान पर दिखा गुस्सा; बतौर ओपनर रहे फ्लॉप
दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन-आउट हुए ऋषभ पंत, मैदान पर दिखा गुस्सा; बतौर ओपनर रहे फ्लॉप
'अगर ममता बनर्जी सत्ता में आईं तो सभी हिंदुओं को बंगाल छोड़ना पड़ेगा', TMC पर भड़के मिथुन चक्रवर्ती
'ममता बनर्जी सत्ता में आईं तो सभी हिंदुओं को बंगाल छोड़ना पड़ेगा', TMC पर भड़के मिथुन चक्रवर्ती
'भगवान राम के रोल में दिव्य लगे रणबीर', 'रामायण' की नई झलक का रिव्यू आया सामने
'भगवान राम के रोल में दिव्य लगे रणबीर', 'रामायण' की नई झलक का रिव्यू आया सामने
Middle East Crisis: हवाई सफर हुआ महंगा, IndiGo ने फिर बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, 10000 तक बढ़े टिकट के दाम
हवाई सफर हुआ महंगा, IndiGo ने फिर बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, 10000 तक बढ़े टिकट के दाम
Muslim Chaturvedi: कौन होते हैं चतुर्वेदी मुस्लिम, क्या हिंदुओं की तरह इन्हें भी मानते हैं चारों वेदों का ज्ञाता?
कौन होते हैं चतुर्वेदी मुस्लिम, क्या हिंदुओं की तरह इन्हें भी मानते हैं चारों वेदों का ज्ञाता?
Fatty Liver Without Alcohol: बिना शराब छुए भी बीमार हो सकता है आपका लिवर, जानें क्या है 'साइलेंट किलर' फैटी लिवर
बिना शराब छुए भी बीमार हो सकता है आपका लिवर, जानें क्या है 'साइलेंट किलर' फैटी लिवर
Embed widget