एक्सप्लोरर

कौन हैं अरुण योगीराज, जिनकी तराशी मूर्ति राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में होगी शामिल? केदारनाथ धाम से भी है कनेक्शन

Arun Yogiraj Profile: अरुण योगीराज केदारनाथ में स्थापित आदि शंकराचार्य की मूर्ति और दिल्ली में इंडिया गेट के पास स्थापित की गई सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति के भी मूर्तिकार थे.

Arun Yogiraj: अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी को होने वाला है. कर्नाटक के जाने माने मूर्तिकार अरुण योगीराज के जरिए बनाई गई भगवान मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल की जाएगी. बीजेपी नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को इसकी जानकारी दी. उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जरिए किया जाना है. 

बीएस येदियुरप्पा ने अरुण को इस उपलब्धि के लिए बधाई भी दी है. मूर्ति तराशने के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की तरफ से तीन मूर्तिकारों को चुना गया था. अरुण योगीराज इन मुर्तिकारों में से एक थे. अरुण ने कहा कि मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि मैं देश के उन तीन मूर्तिकारों में से एक था, जिन्हें भगवान राम की मूर्ति तराशने के लिए चुना गया था. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए अयोध्या में तेजी से काम चल रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि अरुण योगीराज कौन हैं. 

कौन हैं अरुण योगीराज? 

अरुण योगीराज कर्नाटक के मैसूर शहर के रहने वाले हैं. वह एक प्रसिद्ध मूर्तिकारों के परिवार से आते हैं. उनकी पांच पीढ़ियां मूर्ति तराशने का काम करती चली आ रही हैं. अरुण देश के सबसे प्रसिद्ध मूर्तिकारों में से एक हैं. देश के अलग-अलग राज्यों में अरुण की तराशी गई मूर्तियों की बहुत ज्यादा मांग होती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद अरुण की प्रतिभा को लेकर उनकी तारीफ कर चुके हैं. अरुण ने अपनी कुशलता का इस्तेमाल कर एक से बढ़कर एक मूर्तियां बनाई हैं. 

अरुण के पिता योगीराज भी एक बेहतरीन मूर्तिकार हैं. उनके दादा बसवन्ना शिल्पी को मैसूर के राजा का संरक्षण हासिल था. अरुण योगीराज भी बचपन से ही मूर्तिकला के काम से जुड़े रहे हैं. एमबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कुछ वक्त तक एक प्राइवेट कंपनी में काम भी किया. हालांकि, वह अपने भीतर बैठे मूर्तिकार को ज्यादा दिनों तक छिपा नहीं पाए. यही वजह रही कि उन्होंने 2008 से अपने मूर्तिकला के करियर को शुरू किया. 

इंडिया गेट पर 30 फीट ऊंची सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति को अरुण योगीराज ने ही तैयार किया है. नेताजी की 125वीं जयंती से पहले पीएम मोदी ने आजादी की लड़ाई में उनके योगदान के लिए इंडिया गेट पर मूर्ति लगवाने की इच्छा जताई थी. पीएम मोदी की इस इच्छा को पूरा करने का काम अरुण योगीराज ने 30 फीट ऊंची मूर्ति बनाकर किया. उन्होंने पीएम मोदी को दो फीट ऊंची सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा भी सौंपी थी, जिसके लिए पीएम ने उनका आभार जताया था. 

इन मूर्तियों को भी बना चुके हैं योगीराज

अरुण योगीराज ने केदारनाथ में आदि शंकराचार्य की 12 फीट ऊंची प्रतिमा भी बनाई थी. मैसूर जिले के चुंचनकट्टे में 21 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा, संविधान निर्माता डॉ. बीआर आंबेडकर की 15 फीट ऊंची प्रतिमा, मैसूर में स्वामी रामकृष्ण परमहंस की सफेद अमृतशिला प्रतिमा, नंदी की छह फीट ऊंची अखंड प्रतिमा, बनशंकरी देवी की 6 फीट ऊंची मूर्ति, मैसूर के राजा की 14.5 फीट ऊंची सफेद अमृतशिला प्रतिमा, जयचामाराजेंद्र वोडेयार और कई अन्य मूर्तियां अरुण योगीराज के जरिए ही तराशी गई हैं. 

बेटे को मूर्ति बनाते नहीं देख पाईं मां

अरुण योगीराज की मां सरस्वती ने बताया कि वह अपने बेटी की तरक्की को देखकर बहुत खुश हैं. उन्होंने कहना है कि उनके बेटे ने उन्हें भी भगवान राम की मूर्ति नहीं दिखाई थी. सरस्वती ने बताया, 'यह हमारे लिए सबसे खुशी का पल है, मैं उन्हें मूर्ति बनाते हुए देखना चाहती थी, लेकिन उन्होंने कहा कि वह मुझे आखिरी दिन ले जाएंगे. मैं प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन अयोध्या जाऊंगी.' उन्होंने बताया, 'मैं अपने बेटे की तरक्की और उसकी सफलता देखकर खुश हूं. उसकी सफलता देखने के लिए उसके पिता मौजूद नहीं हैं. मेरे बेटे को अयोध्या गए 6 महीने हो गए हैं.'

यह भी पढ़ें: Ram Mandir Inauguration: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मूर्ति फाइनल, केंद्रीय मंत्री ने शेयर की तस्वीर, देखें यहां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telegram पर मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मूवी-वेब सीरीज! सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
Telegram पर मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मूवी-वेब सीरीज! सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
LPG-तेल संकट के बीच आई बड़ी खबर, PNG के दो कार्गो भारत रवाना, सरकार ने क्या बताया?
LPG-तेल संकट के बीच आई बड़ी खबर, PNG के दो कार्गो भारत रवाना, सरकार ने क्या बताया?
'जब हमारी सेना चीन के सामने थी तब आप...', राहुल गांधी का नाम लिए बिना अमित शाह का संसद में बड़ा आरोप
'जब हमारी सेना चीन के सामने थी तब आप...', राहुल गांधी का नाम लिए बिना अमित शाह का संसद में बड़ा आरोप
'क्या करें रोजगार तो करना ही है...', कमर्शियल LPG सिलेंडर की किल्लत पर छलका चाय वाले का दर्द
'क्या करें रोजगार तो करना ही है...', कमर्शियल LPG सिलेंडर की किल्लत पर छलका चाय वाले का दर्द

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: ईरान की अमेरिका को बड़ी धमकी, 200 डॉलर प्रति बैरल तक तेल खरीदने को रहें तैयार; ट्रंप का भी आया रिएक्शन
Live: ईरान की अमेरिका को बड़ी धमकी, 200 डॉलर प्रति बैरल तक तेल खरीदने को रहें तैयार; ट्रंप का भी आया रिएक्शन
राज्यसभा चुनाव: AIMIM और RJD में बन गई बात? तेजस्वी यादव बोले, 'दावत में जाएंगे और...'
राज्यसभा चुनाव 2026: AIMIM और RJD में बन गई बात? तेजस्वी यादव ने साफ की तस्वीर
US News: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार ने बैरिकोड को उड़ाया, सामने आई फोटो
US News: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार ने बैरिकोड को उड़ाया, सामने आई फोटो
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
शादी के बंधन में बंधे कृतिका कामरा और गौरव कपूर, लाल साड़ी- स्लीवलेस ब्लाउज में दिखीं एक्ट्रेस, पति का हाथ थामे दिए पोज
शादी के बंधन में बंधे कृतिका कामरा और गौरव कपूर, लाल साड़ी- स्लीवलेस ब्लाउज में दिखीं एक्ट्रेस, पति का हाथ थामे दिए पोज
Telegram पर मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मूवी-वेब सीरीज! सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
Telegram पर मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मूवी-वेब सीरीज! सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
ताजमहल में रात में लाइट जलाने पर है पाबंदी, क्या ये सुरक्षा का मामला है या कुछ और? जानें पूरा इतिहास
ताजमहल में रात में लाइट जलाने पर है पाबंदी, क्या ये सुरक्षा का मामला है या कुछ और? जानें पूरा इतिहास
Embed widget