एक्सप्लोरर

यूट्यूबर काम्या जानी के जगन्नाथ मंदिर जानें पर क्यों मच रहा बवाल, बीजेपी कर रही गिरफ्तारी की मांग

बीजेपी ने आरोप लगाया कि काम्या जानी ने पहले बीफ खाते हुए वीडियो पोस्ट किया था तो बीफ खाने वाले को जगन्नाथ मंदिर में जाने की अनुमति क्यों दी गई. साथ ही कैमरा ले जाने पर भी बीजेपी ने आपत्ति जताई है.

फेमस यूट्यूबर काम्या जानी की जगन्नाथ मंदिर यात्रा ने नया बवाल खड़ा कर दिया है. ओडिशा के पुरी स्थित 12वीं सदी के जगन्नाथ मंदिर में काम्या जानी के जाने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आपत्ति जताई है. पार्टी का कहना है कि बीफ मीट को प्रोमोट करने वाले शख्स को जगन्नाथ मंदिर जैसे पवित्र स्थल पर जाने की अनुमित कैसे दे दी गई. इतना ही नहीं बीजेपी ने काम्या जानी की गिरफ्तारी की भी मांग की है. 

इस मामले को लेकर ओडिशा की सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (BJD) और बीजेपी की राज्य इकाई आमने सामने आ गए हैं क्योंकि बीजेपी का यह कहना है कि बीजेडी नेता वीके पांड्यान भी काम्या के साथ मंदिर गए और मंदिर का महाप्रसाद ग्रहण किया. उधर, बीजेडी ने भी बीजेपी के आरोपों को लेकर जमकर हमला बोला और कहा कि पार्टी मंदिर के विकास को लेकर असहिष्णु है. काम्या जानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 29 नवंबर को अपनी जगन्नाथ यात्रा की फोटो अपलोड की थीं.

गिरफ्तारी की उठ रही मांग
जतिन मोहंते ने मांग की है कि इंडियन पीनल कोड के सेक्शन 295 के तहत करोड़ों हिंदुओं की भावना को ठेस पहुंचाने के लिए यूट्यूबर काम्या जानी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए. बीजेपी ने इस बात पर भी आपत्ति जताई है कि काम्या जगन्नाथ मंदिर के अंदर कैमरा कैसे लेकर जा सकती हैं, जबकि श्री जगन्नाथ टेंपल एडमिनिस्ट्रेशन (SJTA) ने इसे बैन किया हुआ है. काम्या जानी ने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो अपलोड किया है, जिसमें वह वीके पांड्यान से बात करती हुई दिख रही हैं. इसमें वीके पांड्यान महाप्रसाद के महत्व, हेरिटेज कॉरिडोर प्रोजेक्ट और मंदिर के विकास से जुड़े मुद्दों पर बात कर रहे हैं.

बीजेडी नेता पर भी उठाए सवाल
बीजेपी की राज्य इकाई के महासचिव जतिन मोहंते ने कहा, 'पता चला है कि बीजेडी नेता वीके पांड्यान और यूट्यूबर काम्या जानी ने पुरी के जगन्नाथ मंदिर में महाप्रसाद ग्रहण करते हुए वीडिया बनाया है. काम्या जानी ने पहले बीफ खाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था. बीफ खाने वालों का मंदिर में प्रवेश बैन है. हमारा आग्रह है कि आईपीसी की धारा 295 के तहत एक समुदाय की भावना को आहत करने के लिए मामला दर्ज किया जाना चाहिए. अगर इनकी गिरफ्तारी नहीं हुई तो हम कोर्ट जाएंगे.'

क्या बोलीं काम्या जानी
विवाद बढ़ता देख काम्या जानी ने भी इस पर जवाब दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी में कहा कि उन्होंने कभी बीफ नहीं खाया है. पोस्ट में काम्या ने लिखा, 'भारतीय होने के नाते मैं भारत की संस्कृति और विरासत को देखना चाहती हूं. मैं सभी ज्योतिर्लिंग और भारत के चारों धाम की यात्रा कर चुकी हूं और ये मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात है. मेरी नींद खुली तो मैंने अजीब न्यूज आर्टिकल पढ़ा, जिसमें मेरी जगन्नाथ मंदिर की यात्रा पर सवाल उठाए गए हैं. किसी ने मुझसे कुछ पूछा नहीं है, लेकिन फिर भी मैं साफ कर देना चाहती हूं कि ना तो मैं बीफ खाती हूं और ना ही मैंने कभी बीफ खाया है. जय जगन्नाथ.'

सामने आए बीजेपी और बीजेडी
बीजेपी के आरोपों को लेकर बीजेडी ने प्रेस कांफ्रेंस की और आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. बीजेडी ने बीजेपी पर जगन्नाथ मंदिर के विकास को लेकर सहिष्णु होने का आरोप लगाया है. बीजेडी ने यह भी साफ किया कि काम्या जानी ने राधा बल्लव मठ में महाप्रसाद ग्रहण किया था ना कि मंदिर परिसर के अंदर. उधर, श्री जगन्नाथ टेंपल एडमिनिस्ट्रेशन (SJTA) ने मंदिर परिसर के अंदर कैमरा लेने जाने के आरोपों को खारिज कर दिया है.

एसजेटीए ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट किया और कहा, 'एक राजनीतिक दल द्वारा लगाए जा रहे आरोप कि इनफ्लुएंसर मंदिर परिसर में कैमरा लेकर गईं, ये आरोप बिल्कुल बेबुनियाद हैं. इनमें कोई सच्चाई नहीं है. अगर किसी के पास इसका कोई सबूत है और वह पेश करता है तो उसकी जांच की जाएगी और फिर जरूरी कार्रवाई भी होगी.'

यह भी पढ़ें:-
संसद में सेंधमारी के मास्टरमाइंड ललित झा की न्यायिक हिरासत 5 जनवरी तक बढ़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी ने इस बार कितने मुस्लिम नेताओं को दिया टिकट? हुमायूं कबीर वाली सीट पर किसे मिला मौका
ममता बनर्जी ने इस बार कितने मुस्लिम नेताओं को दिया टिकट? हुमायूं कबीर वाली सीट पर किसे मिला मौका
DMK सांसद ने दिल्ली में भीख मांगने से रोक लगाने पर पूछा सवाल, जानें सरकार ने क्या दिया जवाब?
DMK सांसद ने दिल्ली में भीख मांगने से रोक लगाने पर पूछा सवाल, जानें सरकार ने क्या दिया जवाब?
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता

वीडियोज

Mojtaba Khamenei जिंदा या मुर्दा?
Nita Ambani receives the KISS Humanitarian Award, honored for her work in education and women's empowerment
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच क्या ट्रंप हो गए हैं परेशान?
Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
US-Israel-Iran War Live: 'हमें NATO के मदद की जरूरत नहीं', जंग के बीच यूरोप पर भड़के ट्रंप
LIVE: 'हमें NATO के मदद की जरूरत नहीं', जंग के बीच यूरोप पर भड़के ट्रंप
Video: डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
Embed widget