एक्सप्लोरर

Who Is Monu Manesar: कौन है मोनू मानेसर...जिसकी गिरफ्तारी के लिए राजस्थान की मदद को तैयार हैं मनोहर लाल खट्टर

Gurugram Violence: विश्व हिंदू परिसर के एक जुलूस के दौरान सोमवार (31 जुलाई) को नूंह में हिंसा भड़की थी जो पिछले दो दिन में गुरुग्राम तक फैल गई. इसमें छह लोगों की मौत हो गई है.

Who Is Monu Manesar: हरियाणा के नूंह (Nuh) और गुरुग्राम (Gurugram) जिले में हुई हिंसा की जांच के लिए एसआईटी (SIT) का गठन कर दिया गया है. हरियाणा के डीजीपी पीके अग्रवाल ने बुधवार (2 अगस्त) को कहा कि इसमें बजरंग दल के सदस्य मोनू मानेसर (Monu Manesar) की भूमिका की जांच की जा रही है. मोनू मानेसर को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने भी बयान दिया है.

सीएम ने कहा कि मोनू मानेसर के खिलाफ पिछला केस राजस्थान सरकार ने किया था. मैंने राजस्थान सरकार से कहा है कि जिस भी तरह की मदद आपको ढूंढने में चाहिए, हम मदद करेंगे. हम मदद के लिए तैयार हैं. राजस्थान पुलिस ढूंढ रही है. कहां है, अभी इसका इनपुट नहीं है. राजस्थान पुलिस कार्रवाई के लिए स्वतंत्र है. 

मोनू मानेसर के नाम की हो रही चर्चा

विश्व हिंदू परिसर के एक जुलूस को रोकने की कोशिश को लेकर सोमवार (31 जुलाई) को नूंह में भड़की हिंसा गुरुग्राम तक फैल गई है. जिसमें दो होम गार्ड कर्मी और एक मौलवी समेत छह लोग मारे गए हैं. इस हिंसा को लेकर मोनू मानेसर के नाम की भी चर्चा हो रही है. आपको बताते हैं कि मोनू मानेसर कौन है. 

कौन है मोनू मानेसर?

फरवरी में हरियाणा के भिवानी में दो कथित गौ तस्करों की हत्या का आरोपी मोनू मानेसर नूंह और गुरुग्राम में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद फिर सुर्खियों में है. मोनू मानेसर ने एक वीडियो जारी कर नूंह में निकाले गए इस धार्मिक जुलूस में हिस्सा लेने की बात कही थी. आरोप है कि इस वीडियो में उसने भड़काऊ बातें की हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोनू मानेसर पॉलिटेक्निक डिप्लोमा होल्डर है. 

खुद को बताता है गौरक्षक

मोनू मानेसर उर्फ मोहित यादव खुद को बजरंग दल का सदस्य और गौरक्षक बताता है. वह गुरुग्राम के पास मानेसर से आता है. उसकी सोशल मीडिया प्रोफाइल के अनुसार, वह हरियाणा में गौरक्षा दल का प्रमुख है. मोनू मानेसर और उसके दल के लोग पुलिस को कथित गौ तस्करों के बारे में जानकारी देते हैं. मोनू मानेसर पर दो लोगों की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया गया है. 

नासिर और जुनैद की हत्या का है आरोप

राजस्थान के भरतपुर जिले के रहने वाले नासिर और जुनैद का कथित तौर पर 15 फरवरी को गौरक्षकों ने अपहरण कर लिया था और अगले दिन उनके शव हरियाणा के भिवानी के लोहारू में एक जली हुई कार में पाए गए थे. राजस्थान पुलिस ने मामले में आरोप पत्र दायर कर मोनू मानेसर को आरोपी बनाया है. हालांकि, मोनू मानेसर ने अपहरण और हत्या के आरोपों से इनकार किया है और फिलहाल फरार है. 

राजस्थान पुलिस कर रही तलाश

राजस्थान पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही है. मोनू मानेसर की सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ कई तस्वीरें और वीडियो भी मौजूद हैं. उसके फॉलोअर्स की संख्या भी लाखों में है. उस पर अक्सर भड़काऊ भाषण देने के आरोप लगते रहे हैं.  

पहले भी दी गई थी एक शिकायत

नासिर और जुनैद की हत्या से कुछ दिनों पहले ही हरियाणा के नूंह के तावड़ू में एक और पुलिस शिकायत में मोनू मानेसर और उसकी गौरक्षकों की टीम का नाम लिया गया था. जिसमें एक 22 वर्षीय व्यक्ति को गौ तस्करी के संदेह में पकड़ा गया था और बाद में पुलिस को सौंप दिया गया था. एक अस्पताल में इलाज के दौरान इस शख्स की मौत हो गई थी.  

पुलिस ने कहा था कि जिस कार में वह अपने दो सहयोगियों के साथ जा रहा था, वह एक टेम्पो से टकरा गई थी. दुर्घटना में लगी चोटों के कारण उसकी मौत हो गई थी. इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, मोनू के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किए गए फेसबुक लाइव का एक कथित वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद, आरोपी गौ तस्कर के परिवार ने आरोप लगाया था है कि उसे गौरक्षकों ने पीटा था और हमले से घायल होने के कारण उसकी मौत हुई थी.  

(इनपुट पीटीआई से भी)

ये भी पढ़ें- 

Nuh Violence: 'हर व्यक्ति को सुरक्षा न पुलिस दे सकती है और न ही सेना', नूंह हिंसा पर सीएम मनोहर लाल खट्टर का बयान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नामपल्ली कोर्ट में खुद पहुंचे CM रेवंत रेड्डी; 7 साल पुराने केस में दी हाजिरी
नामपल्ली कोर्ट में खुद पहुंचे CM रेवंत रेड्डी; 7 साल पुराने केस में दी हाजिरी
पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने पर तालिबानी ड्रोन हमले के बाद सेना में दहशत, नमाज पढ़ रहे अपने ही नागरिकों को पुलिस ने उठाया
पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने पर तालिबानी ड्रोन हमले के बाद सेना में दहशत, नमाज पढ़ रहे अपने ही नागरिकों को पुलिस ने उठाया
संगारेड्डी के सदाशिवपेट में NH-65 पर आरटीसी बस-लॉरी की जोरदार टक्कर, 15 यात्री गंभीर घायल
संगारेड्डी के सदाशिवपेट में NH-65 पर आरटीसी बस-लॉरी की जोरदार टक्कर, 15 यात्री गंभीर घायल
राहुल गांधी की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को चिट्ठी, ECHS फंडिंग और दिव्यांगता पेंशन पर टैक्स का मुद्दा उठाया
राहुल गांधी की वित्त मंत्री को चिट्ठी, ECHS फंडिंग और दिव्यांगता पेंशन पर टैक्स का मुद्दा उठाया

वीडियोज

US-Israel Iran War: हमले में Khamenei समेत परिवार के चार सदस्यों की मौत? | Netanyahu
US-Israel Iran War: हमले में Khamenei समेत परिवार के चार सदस्यों की मौत? | Netanyahu | Donlad Trump
US-Israel Iran War: इजरायल ने फिर शुरू किए ईरान पर हमले | Khamenei | Netanyahu | Donlad Trump
US-Israel Iran War: Khamenei की मौत पर Netanyahu का आया बयान | Donlad Trump | Breaking | ABP News
US-Israel Iran War: Khamenei के परिवार के 2 सदस्यों की मौत | Donlad Trump | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Strike Iran: इजरायल-अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत, 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा, ईरानी मीडिया ने किया कंफर्म
इजरायल-अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत, 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा, ईरानी मीडिया ने किया कंफर्म
PUSU Elections: पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर NSUI का कब्जा, शांतनु शेखर ने दर्ज की जीत
पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर NSUI का कब्जा, शांतनु शेखर ने दर्ज की जीत
The Kerala Story 2 BO Day 1: द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का 11 परसेंट
द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का 11 परसेंट
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
यहां निकली जूनियर एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट समेत कई पोस्ट पर वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
यहां निकली जूनियर एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट समेत कई पोस्ट पर वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
Sheermal History: भारत तक कैसे आया शीरमाल, जानें क्या है इस अमीरों की रोटी का इतिहास?
भारत तक कैसे आया शीरमाल, जानें क्या है इस अमीरों की रोटी का इतिहास?
Embed widget