एक्सप्लोरर

5G Launch FAQ: भारत के लिए क्यों जरूरी है 5G सर्विस, क्या होंगे बदलाव- यहां जानें अपने हर सवाल का जवाब

5G Launch In India: 5G सर्विसेस के लॉन्च होने के बाद देश की स्थिति मजबूत होगी. भारत को विकास में मदद भी मिलेगी. साथ ही यह यूजर्स को तेज इंटरनेट स्पीड देगा.

5G Launch Update: भारत में 5G सर्विस लॉन्च होने के साथ ही देश के दो सबसे बड़े टेलीकम्युनिकेशन सर्विस प्रोवाइडर एयरटेल और रिलायंस जियो ने घोषणा कर दी है कि वह इस साल से 5G सेवाएं शुरू करेंगे. हालांकि, अभी तक टैरिफ को लेकर कोई जानकारी नहीं है. 5G टेक्नोलॉजी भारत में मोबाइल यूजर्स को बेहतर कवरेज, हाय डाटा रेट, तेजी और बेहतर कम्युनिकेशन देने के लिए लाई गई है. चलिए आपको सिलसिलेवार बताते हैं इससे जुड़े हर छोटे-बड़े सवाल का जवाब. 

किन शहरों में मिलेगी 5G सर्विस? 

पहले चरण में देश के सभी महानगरों समेत 13 शहरों में लोग इस सेवा का आनंद ले पाएंगे. इसमें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, चंडीगढ़, गुरुग्राम, हैदराबाद, लखनऊ, पुणे, गांधीनगर, अहमदाबाद और जामनगर शामिल हैं, लेकिन इसके लिए आपका फोन 5G होना जरूरी है. 

4जी के मुकाबले कितनी होगी स्पीड?

5G की अधिकतम इंटरनेट स्पीड 10 गीगाबाइट प्रति सेकेंड (GBPS) होने का अनुमान लगाया गया है. 5जी में सिर्फ 10 सेकेंड में ही पूरी फिल्म या वीडियो डाउनलोड हो जाएगी. 4जी के मुकाबले बात करें तो यह इससे काफी ज्यादा तेज होने वाला है. साथ ही बेहतर क्षमता उपलब्ध कराएगी. 

गांवों में कब तक पहुंचेगी 5G सेवा 

तकनीकी जानकारों के अनुसार गांव-गांव में इस सेवा को पहुंचने में अभी कम से कम डेढ़ साल का समय लग सकता है. वहीं मोबाइल कंपनियां भी दावा कर रही हैं कि वो दिसंबर 2023 तक देश के हर कोने में 5जी सेवा को पहुंचा देंगी. अगर कंपनियों का दावा सही मान लें तो गांव में एक साल से पहले 5जी नहीं पहुंचेगा.

क्या 5G स्मार्टफोन 10Gb/s सपोर्ट करेगा?

शुरुआत में शायद नहीं, लेकिन बाद में इसपर काम किया जाएगा. 5G से कम से कम 100Mb / s का सपोर्ट करने की उम्मीद है, फिर भी 10Gb / s जितनी तेज स्पीड के लिए सक्षम हो. मोबाइल इन्फ्रास्ट्रक्चर कम से कम शुरुआत में इस तेज स्पीड से नेटवर्क तक पहुंचने वाले करोड़ों लोगों का समर्थन करने में सक्षम नहीं होगा. 

अनुभव के मामले में यूजर्स के लिए कैसा होगा 5G?

यह यूजर्स को तेज इंटरनेट स्पीड देगा. जब यूजर्स के एक ही नेटवर्क से कई डिवाइस कनेक्ट होते हैं तो उन्हें कई बार नेट चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन इसमें ऐसा नहीं होगा. आप तेजी से कुछ भी डाउनलोड कर सकेंगे. यह आपको एक शानदार अनुभव देने के लिए लाया गया है. 

क्या 5G के बाद पूरी तरह खत्म हो जाएगा 4G?

नहीं, ऐसा नहीं होगा. 4G आने वाले कई सालों तक रहने वाला है. जैसा 4G आने के बाद हमने 3G के साथ देखा था. मोबाइल सेवा ऑपरेटर अभी 3 जी सेवाएं प्रदान करते हैं. तो 5G का मतलब 4G का अंत नहीं होगा. हालांकि, इसका इस्तेमाल 3G की तरह ही कम हो जाएगा. 

क्या 5G सेवाओं के लिए चाहिए होगा नया सिम?

बिल्कुल नहीं, 5G के लिए आपको नए सिम की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप अपने मौजूदा सिम कार्ड का इस्तेमाल करके ही इसे यूज कर सकते हैं.

क्या आपको 5G सेवाएं चलाने के लिए नए फ़ोन की जरूरत पड़ेगी?

जी हां, जब तक आपने हाल ही में 5G फ़ोन नहीं खरीदा है, तब तक 5G सेवाओं को चलाने के लिए एक नए फ़ोन की जरूरत होगी. यह केवल 5G फोन पर ही सपोर्ट करेगा. 

क्या 5G सेवाओं से आपके स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ प्रभावित होगी?

जी हां, दुनिया के कई हिस्सों में जहां 5G को रोलआउट किया गया है वहां यूजर्स ने इसकी शिकायत की है. यहां तक ​​​​कि सैमसंग का कहना है कि कुछ 5G यूजर्स ने देखा है कि उनके फोन की बैटरी पहले से ज्यादा तेजी से खत्म होती है. हालांकि, यह कई कारकों पर निर्भर करता है.

सैमसंग ने समझाया कि अगर आपके पास बैकग्राउंड में कई एप्लिकेशन चल रहे हैं या अगर आप ऐसे एप्लिकेशन का उपयोग कर रहे हैं, जिनमें ज्यादा लोड की जरूरत होती है तो बैटरी लाइफ प्रभावित हो सकती है. 

क्या 4G के दाम में मिलेगा 5G?

उम्मीद है कि दोनों के दामों में ज्यादा फर्क नहीं होगा. हालांकि, अभी इसे लेकर जानकारी नहीं मिल पाई है. वहीं, विदेशी ब्रॉक्रेज फर्म जेफरीज (Jefferies) और ET Telecom की रिपोर्ट के अनुसार भारत में टेलीकॉम कंपनियां अपने 5G के प्लान की दरें 4G की तरह रखना चाहती हैं.

ये भी पढ़ें: 

5G Launch Event: पीएम मोदी ने लॉन्च की भारत में 5जी सर्विस, बताया ऐतिहासिक पल, कंपनियों ने दिया डेमो | 10 बड़ी बातें

Speed Comparison: 3जी और 4जी की तुलना में कई गुना तेज इंटरनेट स्पीड, जानें 5G के बाद क्या होंगे बड़े बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ideas of India Summit Day 2 Live: फिल्म चुनते वक्त किस बात का ध्यान रखती हैं सान्या मल्होत्रा? आइडियाज ऑफ इंडिया में दिया जवाब
Live: फिल्म चुनते वक्त किस बात का ध्यान रखती हैं सान्या मल्होत्रा? आइडियाज ऑफ इंडिया में दिया जवाब
ऑपरेशन सिंदूर पार्ट-2 की झलक से कांपा पाकिस्तान, पोखरण में भारतीय वायुसेना ने गिराया 12 टन बारूद
ऑपरेशन सिंदूर पार्ट-2 की झलक से कांपा पाकिस्तान, पोखरण में भारतीय वायुसेना ने गिराया 12 टन बारूद
उदय भानु चिब को मिली जमानत, AI समिट प्रदर्शन मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने दी राहत
उदय भानु चिब को मिली जमानत, AI समिट प्रदर्शन मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने दी राहत
TMC ने राज्यसभा के लिए Ex-DGP राजीव कुमार समेत 4 उम्मीदवारों का किया ऐलान तो आया BJP का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
TMC ने राज्यसभा के लिए 4 उम्मीदवारों का किया ऐलान तो आया BJP का रिएक्शन, जानें क्या कहा?

वीडियोज

अब ₹500 से Microsoft, Apple, Google में निवेश! | NSE IX Global Access | Paisa Live
Oil Shock की चेतावनी! America-Iran Tension से Brent Crude $110? | Paisa Live
Turtle Trading Strategy Explained | 1980s Experiment ने बदल दी Trading की सोच | Paisa Live
PAN Card Rule Change 2026 | 20 Lakh Property Deal पर बड़ी छूट | Affordable Housing Boost | Paisa Live
Panipat IOCL Refinery Strike: मजदूरों ने उठायी आवाज़ | Kumari Selja का ब्यान | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अफगानिस्तान की सरहद पर कई धमाके, पाकिस्तान का दावा- 'चार चौकियां की तबाह'
अफगानिस्तान की सरहद पर कई धमाके, पाकिस्तान का दावा- 'चार चौकियां की तबाह'
मुंबई में विदेशी महिला से 2 युवकों ने की छेड़छाड़, पीड़िता ने शेयर किया वीडियो तो दर्ज हुई FIR
मुंबई में विदेशी महिला से 2 युवकों ने की छेड़छाड़, पीड़िता ने शेयर किया वीडियो तो दर्ज हुई FIR
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत! तलाक से जोड़ा जा रहा नाम
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत!
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
इजरायल हर साल 10 हजार भारतीयों को देगा नौकरी? PM मोदी और नेतन्याहू की बैठक में फैसला
इजरायल हर साल 10 हजार भारतीयों को देगा नौकरी? PM मोदी और नेतन्याहू की बैठक में फैसला
होली के बाद या पहले, कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानें लेटेस्ट अपडेट
होली के बाद या पहले, कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानें लेटेस्ट अपडेट
2 या 3 मार्च... पाकिस्तान और बांग्लादेश में किस दिन होगी होली, वहां कैसे निकालते हैं मुहूर्त?
2 या 3 मार्च... पाकिस्तान और बांग्लादेश में किस दिन होगी होली, वहां कैसे निकालते हैं मुहूर्त?
Embed widget