एक्सप्लोरर

न्यूज चैनल ने महाकुंभ पर की विवादित टिप्पणी, BJP नेता राजीव चंद्रशेखर ने लगा दी क्लास; जानें क्या कहा

पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि कई मलयाली लोगों ने उन्हें संदेश भेजा है कि इस कार्यक्रम ने उन्हें ठेस पहुंचाई है. उन्हें लगा कि यह कार्यक्रम कुंभ मेले का मजाक उड़ा रहा है.

Malayalam TV Channe Remark: भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने मलयालम न्यूज चैनल एशियानेट न्यूज की ओर से महाकुंभ पर की गई टिप्पणी को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया है. उन्होंने चैनल के शीर्ष अधिकारियों को यह याद दिलाया कि "हर हिंदू के लिए आस्था महत्वपूर्ण है."

मामला 01 मार्च, 2025 को प्रसारित एशियानेट न्यूज के वीकली कार्यक्रम "कवर स्टोरी" से जुड़ा है. इस कार्यक्रम में कुंभ में डुबकी लगाने वाले केरल के लोगों पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी की गई थी. रिपोर्ट में कहा गया,"केरल में 100 प्रतिशत साक्षरता होने के बावजूद कुंभ मेला स्नान और भाजपा को खुश करना कई लोगों का पसंदीदा विषय बन गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गंगा स्नान का अच्छा विज्ञापन, अच्छा व्यवसाय और अच्छा पीआर हुआ, जिससे कुंभ मेला केरल में भी लोकप्रिय हो गया." इस टिप्पणी को हिंदू आस्था का अपमान बताया जा रहा है.

राजीव चंद्रशेखर का कड़ा जवाब
राजीव चंद्रशेखर ने फेसबुक पर पोस्ट कर कहा, "कई मलयाली लोगों ने मुझसे संपर्क किया और बताया कि कार्यक्रम ने उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाई है. मेरा परिवार भी महाकुंभ मेले में भाग लेने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं में से एक था." उन्होंने एशियानेट न्यूज के शीर्ष अधिकारियों से कहा, "इस तरह के धार्मिक आयोजन पर लापरवाह और व्यंग्यात्मक टिप्पणी नहीं होनी चाहिए. हर हिंदू के लिए आस्था महत्वपूर्ण है और इसका सम्मान किया जाना चाहिए." उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केरल सहित पूरे देश के करोड़ों हिंदू चाहते हैं कि उनकी धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया जाए.

भाजपा की प्रतिक्रिया: "डोनाल्ड ट्रंप की फंडिंग वाली मीडिया!"
इस विवाद पर केरल भाजपा के अध्यक्ष के. सुरेन्द्रन ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा, "मलयालम मीडिया को वही फंडिंग मिल रही है जिसका जिक्र डोनाल्ड ट्रंप ने किया था. यह वही फंडिंग है, जो जॉर्ज सोरोस जैसे लोगों से आती है. उन्होंने सवाल उठाया कि मक्का में हज करने जाने वाले हाजियों की गिनती नहीं होती, लेकिन कुंभ में स्नान करने वाले लोगों की संख्या पर सवाल उठाए जाते हैं!

भाजपा और एशियानेट न्यूज के बीच पुराना विवाद
बता दें कि केरल में भाजपा और एशियानेट न्यूज के बीच पहले भी कई बार टकराव हुआ है. 2015 में केरल भाजपा ने चैनल के बहिष्कार की घोषणा की थी, क्योंकि "इसमें वामपंथी विचारधारा वाले पत्रकारों का दबदबा" बताया गया. 2021 में केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन ने एशियानेट न्यूज के पत्रकारों को अपनी प्रेस मीटिंग में शामिल होने से रोका.

वहीं, 2006 में चंद्रशेखर ने एशियानेट न्यूज में हिस्सेदारी खरीदी, लेकिन इसके बावजूद भाजपा और चैनल के रिश्ते तनावपूर्ण बने रहे. इस पूरे विवाद से साफ है कि मीडिया की स्वतंत्रता और धार्मिक आस्थाओं के सम्मान के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी है.

ये भी पढ़ें: Weather Forecast: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बाद अब गर्मी के संकेत, दिल्ली-NCR में बदला मौसम, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंडक, जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

थाने में ईव-टीज़िंग की शिकायत दर्ज कराने गई लड़की, SHO ने कहा- 'अब तक गैंगरेप हो जाना चाहिए था'
थाने में ईव-टीज़िंग की शिकायत दर्ज कराने गई लड़की, SHO ने कहा- 'अब तक गैंगरेप हो जाना चाहिए था'
Hyderabad LPG Crisis: एलपीजी संकट से जूझ रहा हैदराबाद का मशहूर पिस्ता हाउस, हलीम उत्पादन 50 फीसदी तक घटा
LPG संकट से जूझ रहा हैदराबाद का मशहूर पिस्ता हाउस, हलीम उत्पादन 50 फीसदी तक घटा
Telangana Gas Crisis: जंग के बीच गैस की किल्लत, इधर LPG फिलिंग सेंटर वाले कर रहे खेल, 40 सिलिंडर जब्त
जंग के बीच गैस की किल्लत, इधर LPG फिलिंग सेंटर वाले कर रहे खेल, 40 सिलिंडर जब्त
Telangana CM: 'गांधी प्रतिमा पर 70 करोड़ खर्च होंगे, 5000 करोड़ का दावा झूठा', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का बड़ा बयान
'गांधी प्रतिमा पर 70 करोड़ खर्च होंगे, 5000 करोड़ का दावा झूठा', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां है खर्ग आईलैंड, जिस पर हमले का ट्रंप ने किया दावा, क्यों कहा जाता है इसे ईरान का दिल, जानें सब कुछ
कहां है खर्ग आईलैंड, जिस पर हमले का ट्रंप ने किया दावा, क्यों कहा जाता है इसे ईरान का दिल
महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता बिल पेश, जबरन शादी से जन्मे बच्चे की पहचान मां के मूल धर्म से होगी तय
महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता बिल पेश, जबरन शादी से जन्मे बच्चे की पहचान मां के मूल धर्म से होगी तय
खर्ग द्वीप दहला! ट्रंप का दावा- ईरान के सभी सैन्य ठिकाने मिटाए, जारी किया वीडियो
खर्ग द्वीप दहला! ट्रंप का दावा- ईरान के सभी सैन्य ठिकाने मिटाए, जारी किया वीडियो
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं… इस विदेशी खिलाड़ी को बताया T20 वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं… इस विदेशी खिलाड़ी को बताया T20 वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
Ustad Bhagat Singh First Review Out: आ गया 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, ‘पैसा वसूल है’ पवन कल्याण की फिल्म
आ गया 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, ‘पैसा वसूल है’ पवन कल्याण की फिल्म
Ship Fuel: बड़े जहाजों में किस ईंधन का होता है इस्तेमाल, जानें आम फ्यूल से कितना होता है यह अलग
बड़े जहाजों में किस ईंधन का होता है इस्तेमाल, जानें आम फ्यूल से कितना होता है यह अलग
Audi SQ8 की बुकिंग शुरू, इस दिन भारत में लॉन्च होगी ये लग्जरी SUV, जानें क्या होगा खास
Audi SQ8 की बुकिंग शुरू, इस दिन भारत में लॉन्च होगी ये लग्जरी SUV, जानें क्या होगा खास
Embed widget