एक्सप्लोरर

फोन उठाते ही सबसे पहले क्यों बोलते हैं 'Hello', जानें, दिलचस्प कहानी

आज हम फोन से जुड़ी एक दिसचस्प बात आपको बताने जा रहे हैं. क्या कभी आपने सोचा है कि हम फोन उठाते ही 'हैलो' (Hello) क्यों बोलते हैं. हम कोई भी बात शुरू करने से पहले हैलो शब्द का प्रयोग करते हैं इसके पीछे एक दिलचस्प कहानी है, या यूं कहे दिलचस्प इतिहास है.

नई दिल्ली: व्यस्तता से भरी जिंदगी में अगर आपसे कोई पूछे कि किस चीज की वजह से आप सबसे ज्यादा व्यस्त रहते हैं तो इसका एक जवाब फोन हो सकता है. हम आजकल काफी समय फोन पर बिताने लगे हैं. कॉल रेट सस्ते होने की वजह से हम बिना मतलब भी कई बार फोन पर घंटों बात करते रहते हैं. आज हम इसी फोन से जुड़ी एक दिसचस्प बात आपको बताने जा रहे हैं. क्या कभी आपने सोचा है कि हम फोन उठाते ही 'हैलो' (Hello) क्यों बोलते हैं. हम कोई भी बात शुरू करने से पहले हैलो शब्द का प्रयोग करते हैं इसके पीछे एक दिलचस्प कहानी है, या यूं कहे दिलचस्प इतिहास है.

कहां से आया हैलो शब्द

ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी के अनुसार, Hello शब्द पुराने जर्मन शब्द हाला से बना है. ये शब्द पुराने फ्रांसीसी या जर्मन शब्द ‘होला’ से आया है. 'होला' का मतलब होता है ‘कैसे हो’ ये शब्द वक्त के साथ लहजे की वजह से बदलता गया. अंग्रेजी कवि चॉसर के जमाने में यानी 1300 ई के बाद ये शब्द हालो बन चुका था. फिर शेक्सपियर के जमाने में ये हालू बन गया. इसके बाद भी इस शब्द में बदलाव होते रहे.

कई लोगों का मानना है कि फोन उठाने के बाद सबसे पहले हैलो शब्द बोलने का चलन टेलीफोन का अविष्कार करने वाले अलेक्जेंडर ग्राहम बेल की देन है. मगर यह बिलकुल गलत है. तो सही क्या है ये आज हम बताएंगे. दरअसल कहा जाता है कि टेलीफोन का अविष्कार करने के बाद ग्राहम बेल ने सबसे पहले अपनी गर्ल फ्रेंड 'मारग्रेट हैलो' को फोन लगाया था. उन्होंने उनका नाम हैलो लिया और वहीं से फोन पर सबसे पहले हैलो कहने का चलन शुरू हो गया.

अब आपको बता दें कि ग्राहम बेल की गर्ल फ्रेंड का नाम 'मारग्रेट हैलो' नहीं था. ऐसा कोई आधिकारिक तथ्य नहीं मिलता. बल्कि उनकी गर्लफ्रेंड का नाम मेबेल हवार्ड था. जिससे उनकी शादी भी हुई थी. साथ ही इतिहास में इस बात का भी उल्लेख है कि टेलीफोन बनाने के बाद ग्राहम बेल ने सबसे पहले असिस्टेंट को फोन किया था और उन्होंने हैलो नहीं बल्कि "Ahoy" शब्द बोला था. और इसी शब्द का इस्तेमाल फ़ोन पर बात शुरू करने से पहले किया जाने लगा. टेलीफोन का आविष्कार होने के बाद लोगों ने "Ahoy"  का इस्तेमाल करना शुरू किया.

कैसे शुरू हुआ हैलो शब्द का इस्तेमाल

हैलो शब्द सबसे पहले लिखित रूप में 1833 में इस्तेमाल हुआ. फोन पर इस शब्द का इस्तेमाल सबसे पहले 1887 में थॉमस अल्वा एडिसन ने किया था और जो अब तक चला आ रहा है. थॉमस एडिसन ने 1877 में 'हैलो' बोलने का प्रस्ताव रखा. इसके लिए उन्होंने पिट्सबर्ग की 'सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट एंड प्रिंटिंग टेलीग्राफ कम्पनी' के अध्यक्ष टीबीए स्मिथ को पत्र लिखा और कहा कि टेलीफ़ोन पर पहले शब्द के रूप में 'Hello' बोला जाना चाहिए. जब उन्होंने पहली बार फोन किया तो सबसे पहले कहा 'हैलो'. ये उन्ही की देन है कि आज हम फ़ोन उठाते ही 'Hello' बोलते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana High Court: वेमुलावाड़ा दरगाह विवाद! तेलंगाना हाईकोर्ट ने 800 साल पुरानी दरगाह हटाने पर लगाई रोक
वेमुलावाड़ा दरगाह विवाद! तेलंगाना हाईकोर्ट ने 800 साल पुरानी दरगाह हटाने पर लगाई रोक
Breaking News Today Live: पाकिस्तान साइबर फोर्स | पाकिस्तान हमेशा ज़िंदा है
Breaking News Today Live: पाकिस्तान साइबर फोर्स | पाकिस्तान हमेशा ज़िंदा है
'अदालतों को अस्पतालों की तरह व्यवहार करना चाहिए', सीजेआई सूर्यकांत ने कोर्ट्स को लेकर क्यों कही यह बात?
'अदालतों को अस्पतालों की तरह व्यवहार करना चाहिए', सीजेआई सूर्यकांत ने कोर्ट्स को लेकर क्यों कही यह बात?
Khamenei Death Protest: 'यह कायराना और अमानवीय...' भड़के ओवैसी, खामेनई की मौत पर हैदराबाद की सड़कों पर उतरे AIMIM नेता
'यह कायराना और अमानवीय...' भड़के ओवैसी, खामेनई की मौत पर हैदराबाद की सड़कों पर उतरे AIMIM नेता

वीडियोज

Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking
Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UAE से लेकर इजरायल तक..., ईरानी मिसाइलों और ड्रोन से इन 9 देशों में मचाई तबाही, देखें पूरी लिस्ट
UAE से लेकर इजरायल तक..., ईरानी मिसाइलों और ड्रोन से इन 9 देशों में मचाई तबाही, देखें पूरी लिस्ट
Israel Iran War: ईरान, इराक से यूपी लौटे लोगों को अपने बारे में देनी होगी ये जानकारियां, जारी किए गए 2 फोन नंबर
ईरान, इराक से यूपी लौटे लोगों को अपने बारे में देनी होगी ये जानकारियां, जारी किए गए 2 फोन नंबर
'रद्द करो पाकिस्तानियों के ग्रीन कार्ड और वीजा', इजरायल-ईरान जंग के बीच मार्को रुबियो से अमेरिकी की मांग, भारत का नाम लेकर पाकिस्तान की लगाई क्लास
'रद्द करो पाकिस्तानियों के ग्रीन कार्ड और वीजा', इजरायल-ईरान जंग के बीच मार्को रुबियो से अमेरिकी की मांग, भारत का नाम लेकर पाकिस्तान की लगाई क्लास
वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच जीतने के बाद संजू सैमसन ने किसे लगाया पहला वीडियो कॉल, अब सबको पता चल गया
वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच जीतने के बाद संजू सैमसन ने किसे लगाया पहला वीडियो कॉल, अब सबको पता चल गया
‘मैं सेफ हूं’, US-ईरान टेंशन के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान ने दिया अपडेट, बोलीं- ‘पैनिक न फैलाएं’
‘मैं सेफ हूं’, यूएस-ईरान टेंशन के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान ने दिया अपडेट
Israel Attack on Iran: फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की कार्रवाई को भी कोसा, कहा- हम इसकी कड़ी...
फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की कार्रवाई को भी कोसा, कहा- हम इसकी कड़ी...
क्रिकेट ब्रॉडकास्टिंग में करियर कैसे बनाएं, ऐसे बनें क्रिकेट कैमरामैन!
क्रिकेट ब्रॉडकास्टिंग में करियर कैसे बनाएं, ऐसे बनें क्रिकेट कैमरामैन!
Zinc Deficiency In Women: बालों का झड़ना और पीरियड्स की समस्या? कहीं आप भी तो नहीं हैं इस जरूरी मिनरल की कमी की शिकार?
बालों का झड़ना और पीरियड्स की समस्या? कहीं आप भी तो नहीं हैं इस जरूरी मिनरल की कमी की शिकार?
Embed widget