एक्सप्लोरर

MLA Rao Dan Singh: 1.42 करोड़ कैश और 32 फ्लैट... हरियाणा के कांग्रेस विधायक राव दान के खिलाफ रेड में ईडी ने क्या-क्या किया बरामद

ED Raids: हरियाणा से कांग्रेस विधायक राव दान सिंह और उनके करीबियों के यहां से छापेमारी में ईडी ने 1.42 करोड़ की नकदी और कई बेनामी जमीन के कागजात बरामद किए हैं. 

Congress MLA Rao Dan Singh: ईडी ने हरियाणा में कांग्रेस विधायक राव दान सिंह, उनके बेटे और करीबियों पर छापेमारी की है. छापेमारी के दौरान ईडी ने 1.42 करोड़ की नकदी बरामद की. न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक ईडी (ED raids) ने 30 से अधिक बेनामी फ्लैट और जमीन से संबंधित दस्तावेज भी जब्त किए हैं.

खबर है कि विधायक, उनके परिवार, एक संबंद्ध कंपनी ‘सनसिटी प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड’, ‘एलाइड स्ट्रिप्स लिमिटेड’ (एएसएल) और इसके प्रवर्तक (originator) मोहिंदर अग्रवाल, गौरव अग्रवाल और कुछ अन्य के खिलाफ दिल्ली, जमशेदपुर (झारखंड), हरियाणा के महेंद्रगढ़ और गुरुग्राम में बृहस्पतिवार (18 जुलाई) को छापेमारी शुरू की. 

क्यों हुई छापेमारी?

अहम ये है कि मनी लॉन्ड्रिंग (money laundering case) की ये जांच आरोपियों के खिलाफ दर्ज की गई एक सीबीआई एफआईआर पर आधारित थी. इस एफआईआर में आरोपियों पर धन की हेराफेरी करके ‘धोखाधड़ी’ करने, आपराधिक धांधली, आपराधिक विश्वासघात और ठगी करके केनरा बैंक के नेतृत्व वाले बैंकों के संघ को 1,392.86 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया था. 

क्या बोली ईडी?

ईडी (Enforcement Directorate) ने एक बयान में कहा कि छापेमारी अभियान में समूह की इकाइयों और व्यक्तियों के कई परिसर से 1.42 करोड़ रुपये की नकदी, 32 अघोषित फ्लैट और जमीन, विभिन्न लॉकर, ट्रस्ट आदि के दस्तावेज जब्त किए गए. जिन इकाइयों पर छापेमारी की गई उनमें राव दान सिंह के बेटे अक्षत सिंह की यूनिट्स भी शामिल हैं.  हालांकि, ईडी ने अपने बयान में ये नहीं बताया गया कि वास्तव में कहां से क्या जब्त किया गया था.

कहां से विधायक हैं राव दान सिंह?

हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा में राव दान सिंह (65) महेंद्रगढ़ (Mahendragarh) सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं. इस साल के अंत में हरियाणा विधानसभा के चुनाव प्रस्तावित हैं. चार बार के विधायक और व्यवसायी ने हाल ही में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से चुनाव (Lokshabha Elections 2024) लड़ा था, लेकिन वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के धर्मबीर सिंह से 41,000 से अधिक मतों के अंतर से हार गए. उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री और हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपिंदर सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) का करीबी माना जाता है. 

ये भी पढ़ें: MH Assembly Elections: महाराष्ट्र में क्या विधानसभा चुनाव से पहले ही टूट जाएगा कांग्रेस-शिवसेना गठबंधन, जानें क्यों लग रहे ऐसे कयास?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel-Iran War: इजरायल और अमेरिकी हमले में खामेनेई की मौत पर भड़के ओवैसी, AIMIM चीफ ने मोदी सरकार से कर दी ये डिमांड
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर भड़के ओवैसी, AIMIM चीफ ने मोदी सरकार से कर दी ये डिमांड
नामपल्ली कोर्ट में खुद पहुंचे CM रेवंत रेड्डी; 7 साल पुराने केस में दी हाजिरी
नामपल्ली कोर्ट में खुद पहुंचे CM रेवंत रेड्डी; 7 साल पुराने केस में दी हाजिरी
पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने पर तालिबानी ड्रोन हमले के बाद सेना में दहशत, नमाज पढ़ रहे अपने ही नागरिकों को पुलिस ने उठाया
पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने पर तालिबानी ड्रोन हमले के बाद सेना में दहशत, नमाज पढ़ रहे अपने ही नागरिकों को पुलिस ने उठाया
संगारेड्डी के सदाशिवपेट में NH-65 पर आरटीसी बस-लॉरी की जोरदार टक्कर, 15 यात्री गंभीर घायल
संगारेड्डी के सदाशिवपेट में NH-65 पर आरटीसी बस-लॉरी की जोरदार टक्कर, 15 यात्री गंभीर घायल

वीडियोज

SEBI का Masterstroke, Life Cycle Funds बनेंगे Game Changer?| Paisa Live
US-Israel Iran War: 'सबसे बड़ा हमला करेंगे..', ईरान को Trump ने फिर दी धमकी | Khamenai | Netnyahu
SEBI का Masterstroke, Life Cycle Funds बनेंगे Game Changer?| Paisa Live
Iran Israel War: कौन देश किसके साथ? खामेनेई की मौत होते ही बंट गई दुनिया | Khamenai | Netnyahu
US-Israel Iran War: अमेरिका से इंतकाम...कतर में ईरान का कोहराम ! | Netnyahu | Trump | Pakistan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई की मौत से पाकिस्तान में बवाल, कराची से PoK तक हिंसा, पुलिस और सेना की फायरिंग में 19 की मौत
खामेनेई की मौत से पाकिस्तान में बवाल, कराची से PoK तक हिंसा, पुलिस-सेना की फायरिंग में 19 की मौत
Delhi News: खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने ODI से लिया संन्यास, भारत के खिलाफ रिटायरमेंट मैच में जड़ा शतक
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने ODI से लिया संन्यास, भारत के खिलाफ रिटायरमेंट मैच में जड़ा शतक
425 करोड़ नहीं! इतने बजट में बन रही है रणवीर-आलिया की ‘लव एंड वॉर’, जानें असली आंकड़ा
425 करोड़ नहीं! इतने बजट में बन रही है रणवीर-आलिया की ‘लव एंड वॉर’, जानें असली आंकड़ा
Israle-Iran War: इजरायल और अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत पर भड़के पुतिन, कहा-यह हत्या घोर...
इजरायल और अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत पर भड़के पुतिन, कहा-यह हत्या घोर...
खामेनेई की मौत के बाद जावेद अख्तर का पहला रिएक्शन, कहा- 'इस बार अमेरिका और इजरायल ने हद...'
खामेनेई की मौत के बाद जावेद अख्तर का पहला रिएक्शन, कहा- 'इस बार अमेरिका और इजरायल ने हद...'
बेहोशी का ड्रामा कर बच्चों ने प्रिंसिपल को दिया बर्थडे सरप्राइज, छात्रों का प्यार देख मुस्कुराने लगे माड़साब, वीडियो वायरल
बेहोशी का ड्रामा कर बच्चों ने प्रिंसिपल को दिया बर्थडे सरप्राइज, छात्रों का प्यार देख मुस्कुराने लगे माड़साब, वीडियो वायरल
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच CBSE का बड़ा फैसला, 2 मार्च को होने वाला बोर्ड एग्जाम स्थगित
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच CBSE का बड़ा फैसला, 2 मार्च को होने वाला बोर्ड एग्जाम स्थगित
Embed widget