एक्सप्लोरर

अपने ही पार्टी कार्यकर्ताओं पर क्यों भड़के राहुल गांधी? सुल्तानपुर पहुंचे कांग्रेस सांसद ने लगा दी क्लास

Rahul Gandhi Defamation: मानहानि के मामले में पेश होने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी सुल्तानपुर कोर्ट पहुंचे. गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक बयान को लेकर केस दर्ज कराया गया था.

Rahul Gandhi Defamation Case: रायबरेली से सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार (26 जुलाई) को मानहानि के एक मामले में पेश होने के लिए सुल्तानपुर की एमपी/एमएलए कोर्ट पहुंचे. इस दौरान सुल्तानपुर में कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमघट कोर्ट के बाहर लगना शुरू हो गया. इसी बीच जब राहुल कोर्ट पहुंचे तो उनका एंग्री यंग मैन वाला लुक भी देखने को मिला. राहुल अपने ही कार्यकर्ताओं पर गुस्से में कुछ कहते हुए बरस पड़े.

दरअसल, जैसे ही राहुल गांधी कोर्ट पहुंचे, तभी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का हुजूम कोर्ट परिसर में इक्ठ्ठा हो गया. इस दौरान कार्यकर्ता और समर्थक राहुल गांधी की गाड़ी को घेर लेते हैं. ऐसे में राहुल की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी उनको हटाने की कवायद में जुट जाते हैं लेकिन धक्का मुक्की ज्यादा होती है. ऐसे में हाल यह होता है कि राहुल गांधी ठीक से अपनी गाड़ी का दरवाजा तक नहीं खोल पाते.

ऐसे में राहुल गांधी को मानो गुस्सा सा आ गया जो उनके बॉडी लैंग्वेज से समझा जा सकता था. हालांकि, इस दौरान एक समर्थक के हाथ में बाबा साहेब की तस्वीर देखकर राहुल गांधी अपने भाव को बदलने की कोशिश करते नजर आए. इसके बाद राहुल ने अपनी सुरक्षाकर्मी को वो तस्वीर उन तक पहुंचाने का निर्देश देते हैं.

राहुल पर क्यों हुआ मानहानि का मुकदमा?

5 साल पहले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान एक प्रेस कांफ्रेंस में राहुल गांधी ने तत्कालीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर एक आपत्तिजनक बयान दिया था. इसी बयान से आहत होकर सुल्तानपुर के उस समय बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष विजय मिश्रा ने 2018 में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा चलाने का आदेश दिया था.

12 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

इस मामले में राहुल गांधी को 20 फरवरी को जमानत मिली थी. उस समय राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा बीच में छोड़कर कोर्ट की पेशी में शामिल हुए थे. हालांकि, आज कोर्ट में राहुल गांधी ने अपना बयान दर्ज करवा दिया और अब इस मामले में अगली सुनवाई 12 अगस्त को होगी.

ये भी पढ़ें: Kanwar Yatra: 'जल्द हो सुनवाई, नहीं तो पूरी हो जाएगी यात्रा', कांवड़ नेमप्लेट विवाद पर बोली यूपी सरकार, SC से नहीं मिली राहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल में बीजेपी ने जारी की चौथी लिस्ट, सिर्फ एक कैंडिडेट का किया ऐलान, जानें कौन है वो?
केरल में बीजेपी ने जारी की चौथी लिस्ट, सिर्फ एक कैंडिडेट का किया ऐलान, जानें कौन है वो?
'24 साल और कोई छुट्टी नहीं', PM मोदी ने बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड तो अमित शाह ने की जमकर तारीफ
'24 साल और कोई छुट्टी नहीं', PM मोदी ने बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड तो अमित शाह ने की जमकर तारीफ
भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट के अंतिम दिन टेक्नोलॉजी-इनोवेशन का संगम, AI सर्वर से लेकर स्वदेशी पावर सॉल्यूशंस में दिखा फ्यूचर रोडमैप
भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट के अंतिम दिन टेक्नोलॉजी-इनोवेशन का संगम, AI सर्वर से लेकर स्वदेशी पावर सॉल्यूशंस में दिखा फ्यूचर रोडमैप
मिडिल ईस्ट संकट के बीच PM मोदी ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग, शाह और नड्डा समेत कई मंत्री मौजूद
मिडिल ईस्ट संकट के बीच PM मोदी ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग, शाह और नड्डा समेत कई मंत्री मौजूद

वीडियोज

Iran-Israel War: महायुद्ध का अगला चरण अब चलेगा एटम बम ? | Breaking News | Middle East | World War 3
Saas Bahu Aur Saazish: ध्रुव ने अपने ही जीजा जी राघव के साथ किया बुरा सुलूक | Jaane Anjaane
Ashish Chanchlani Interview: FUN ROAST, Harsh Beniwal को कहा CHOR
Dhurandhar The Revenge: आदित्य उप्पल ने बताया Dhurandhar का असली गेम, और Box Office Collection
Dhurandhar The Revenge: कहानी से ज्यादा विवाद में क्यों? जहूर मिस्त्री AKA Vivek Sinha ने बताया

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-US Iran War Live: Live: 'मिडिल ईस्ट युद्ध खतरनाक दौर में', ट्रंप के अल्टीमेटम पर ईरान ने दी धमकी तो बोला संयुक्त राष्ट्र
Live: 'मिडिल ईस्ट युद्ध खतरनाक दौर में', ट्रंप के अल्टीमेटम पर ईरान ने दी धमकी तो बोला यूएन
बिहार की सियासत में भूचाल, PHED मंत्री संजय सिंह पर RJD के पूर्व विधायक ने लगाए कई गंभीर आरोप
बिहार की सियासत में भूचाल, PHED मंत्री संजय सिंह पर RJD के पूर्व विधायक ने लगाए कई गंभीर आरोप
होर्मुज स्ट्रेट पहुंची टॉमहॉक मिसाइलों से लैस ब्रिटिश पनडुब्बी, ट्रंप की धमकी के बीच कीर स्टार्मर का बड़ा फैसला
होर्मुज स्ट्रेट पहुंची टॉमहॉक मिसाइलों से लैस ब्रिटिश पनडुब्बी, ट्रंप की धमकी के बीच कीर स्टार्मर का बड़ा फैसला
'धुरंधर 2' के हमजा और यलीना का ल्यारी वाला बंगला किस शहर में है, नहीं जानते होंगे आप, देखें इनसाइड वीडियो
'धुरंधर 2' के हमजा- यलीना का ल्यारी वाला बंगला किस शहर में है, नहीं जानते तो देखें ये वीडियो
एक और इंटरनेशनल क्रिकेटर ने PSL कॉन्ट्रैक्ट को मारी लात, राजस्थान रॉयल्स में आने को तैयार
एक और इंटरनेशनल क्रिकेटर ने PSL कॉन्ट्रैक्ट को मारी लात, राजस्थान रॉयल्स में आने को तैयार
'अमेरिका दुनिया की एनर्जी मार्केट पर कब्जा...', ईरान से जंग के बीच रूस का बड़ा दावा, कहा- वो किसी भी हद तक...
'अमेरिका दुनिया की एनर्जी मार्केट पर कब्जा...', ईरान से जंग के बीच रूस का बड़ा दावा, कहा- वो...
High Blood Pressure In Cold Weather: मौसम ठंडा होते ही बढ़ गया हाई बीपी का खतरा? योग गुरु रामदेव के बताए ये 4 आसन दिलाएंगे राहत
मौसम ठंडा होते ही बढ़ गया हाई बीपी का खतरा? योग गुरु रामदेव के बताए ये 4 आसन दिलाएंगे राहत
दादा जी से पूरा मोहल्ला परेशान था? बूढ़े शख्स की अर्थी के साथ गांव वालों ने बजाया डीजे, झूमकर नाचा परिवार, वीडियो वायरल
दादा जी से पूरा मोहल्ला परेशान था? बूढ़े शख्स की अर्थी के साथ गांव वालों ने बजाया डीजे, झूमकर नाचा परिवार
Embed widget