एक्सप्लोरर

2024 चुनाव से पहले बंगाल में SC-ST, OBC लोगों के आधार कार्ड हो रहे डिएक्टिवेट, क्या है वजह? ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर पूछा

ममता बनर्जी ने पत्र में कहा, 'इससे राज्य के निवासियों के बीच घबराहट और हंगामे की स्थिति पैदा हो गई है क्योंकि बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतों के निवारण के लिए जिला प्रशासन से संपर्क कर रहे हैं.'

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राज्य में लोगों के आधार कार्ड के डिएक्टिवेशन का मुद्दा उठाया है. उन्होंने पत्र में पीएम मोदी से पूछा है कि ऐसा हो क्यों रहा है. उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और बैकवर्ड क्लास के लोगों के आधार कार्ड डिएक्टिवेट किए जा रहे हैं. सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि इस कदम से बंगाल में लोगों के बीच हाहाकार मच गया है. ममता बनर्जी ने कहा कि इस तरह आधार कार्ड निष्क्रिय करने की कवायद नियमों के खिलाफ है और प्राकृतिक न्याय का घोर उल्लंघन है.

ममता बनर्जी ने पत्र में कहा, 'मैं पश्चिम बंगाल में लोगों विशेषकर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी समुदायों के आधार कार्ड को अंधाधुंध तरीके से निष्क्रिय करने की गंभीर प्रकृति की अचानक हुई घटना को आपके ध्यान में लाना चाहती हूं. मैं बिना कारण बताए आधार कार्ड को अचानक निष्क्रिय किए जाने का कारण जानना चाहती हूं. क्या यह लाभार्थियों को लाभ से वंचित करना है या लोकसभा चुनाव से पहले लोगों के बीच घबराहट की स्थिति पैदा करना है?'

सीएम ममता बोलीं, लोगों में घबराहट की स्थिति
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि नई दिल्ली में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) का मुख्यालय बिना किसी क्षेत्रीय जांच या राज्य को विश्वास में लिए बिना संबंधित व्यक्तियों और परिवार के सदस्यों को सीधे निष्क्रियता पत्र जारी कर रहा है. ममता बनर्जी ने पत्र में कहा, 'वर्तमान घटनाक्रम ने राज्य के निवासियों के बीच घबराहट और हंगामे की स्थिति पैदा कर दी है क्योंकि बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतों के निवारण के लिए जिला प्रशासन से संपर्क कर रहे हैं.'

इससे पहले दिन में, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव से पहले राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक लोगों के आधार कार्ड निष्क्रिय किए जा रहे हैं. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) लाने से पहले ही आधार कार्ड निष्क्रिय किए जा रहे हैं

बंगाल में सबसे ज्यादा किस जाति के आधार कार्ड हुए निष्क्रिय
ममता बनर्जी ने राज्य सचिवालय में संवाददाताओं से कहा, 'लोकसभा चुनाव से पहले इतने सारे आधार कार्ड क्यों निष्क्रिय कर दिए गए? ज्यादातर मतुआ समुदाय के लोगों के आधार कार्ड निष्क्रिय कर दिए गए हैं. अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यकों के आधार कार्ड भी निष्क्रिय किए जा रहे हैं.' उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद है कि मतुआ और एससी/एसटी समुदाय बीजेपी के खेल को समझेंगे. मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहती हूं कि मैं बंगाल में एनआरसी और डिटेंशन कैंप की अनुमति नहीं दूंगी.' 

ममता बनर्जी ने यह सुनिश्चित करने के लिए अलग पहचान पत्र की भी बात की कि लोग राज्य में सामाजिक कल्याण योजनाओं का लाभ उठा सकें. उन्होंने कहा, 'अगर आधार कार्ड नहीं है तो चिंता न करें... अगर जरूरत पड़ी तो हम एक अलग कार्ड जारी करेंगे ताकि कोई भी हमारी कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे.'

इस बीच भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने सोमवार (19 फरवरी, 2024) को कहा कि आधार डेटाबेस को अपडेट रखने के लिए आधारकार्ड धारकों को समय-समय पर सूचना जारी की जाती है, लेकिन किसी भी नंबर को रद्द नहीं किया गया है. यूआईडीएआई ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि आधार डेटाबेस की सटीकता बनाए रखने के लिए प्राधिकरण ने दस्तावेजों और आधार जानकारी को अपडेट करने की कवायद शुरू कर दी है. यूआईडीएआई ने कहा कि अगर किसी आधार कार्ड धारक को कोई शिकायत है तो वे यूआईडीएआई से संपर्क कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:-
'कश्मीर जैसे हरियाणा के हालात, हम तो आगे बढ़ेंगे, परिणाम के लिए सरकार होगी जिम्मेदार', किसान नेताओं का यह है प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोइनाबाद ड्रग पार्टी केस: पूर्व BRS विधायक पायलट रोहित रेड्डी और 2 अन्य 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में
मोइनाबाद ड्रग पार्टी केस: पूर्व BRS विधायक पायलट रोहित रेड्डी और 2 अन्य 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में
Rajya Sabha Election Results 2026: राज्यसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
राज्यसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
ईद के नए कपड़ों लेकर पति से हुआ झगड़ा, 14 महीने की बच्ची को मां ने गला दबाकर मार डाला, चौंकाने वाला मामला
ईद के नए कपड़ों लेकर पति से हुआ झगड़ा, 14 महीने की बच्ची को मां ने गला दबाकर मार डाला, चौंकाने वाला मामला

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
'यह CM योगी को बदनाम...', यूपी SI भर्ती परीक्षा में विवादित सवाल पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'यह CM योगी को बदनाम...', यूपी SI भर्ती परीक्षा में विवादित सवाल पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
The Kerala Story 2 BO Day 17: 'द केरल स्टोरी 2’ ने तीसरे संडे मचा दिया गदर, धुआंधार छापे नोट, जानें- 17 दिनों में कितना कमा डाला मुनाफा
'द केरल स्टोरी 2’ ने तीसरे संडे मचा दिया गदर, जानें- 17 दिनों में कितना कमा डाला मुनाफा
Rajya Sabha Election Results 2026: राज्यसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
राज्यसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
वीजा इंटरव्यू के लिए ऐसे करें तैयारी, काम आएंगे ये टिप्स
वीजा इंटरव्यू के लिए ऐसे करें तैयारी, काम आएंगे ये टिप्स
शादी में पावर और स्टाइल का तड़का! दुल्हन ने हायाबूसा चलाकर ली एंट्री, लोग बोले- ये हुई न ब्राइड
शादी में पावर और स्टाइल का तड़का! दुल्हन ने हायाबूसा चलाकर ली एंट्री, लोग बोले- ये हुई न ब्राइड
Embed widget