एक्सप्लोरर

पति-पत्नी के बीच ADHAAR का सीक्रेट? कर्नाटक हाईकोर्ट ने दिया सवाल का जवाब

कर्नाटक हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि शादी दो लोगों का रिश्ता है, जो किसी की निजता पर असर नहीं डाल सकता. यह व्यक्ति का निजी अधिकार है.

कर्नाटक हाईकोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि पत्नी सिर्फ शादी के आधार पर एकतरफा पति के आधार कार्ड की जानकारी हासिल नहीं कर सकती. कोर्ट ने कहा कि शादी निजता के अधिकार पर असर नहीं डालती है. हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने कहा कि शादी किसी आधार धारक के निजता के अधिकार को प्रभावित नहीं कर सकती है और इसके लिए जो भी प्रक्रिया है उसका पालन किया जाना चाहिए.

जस्टिस एस सुनील दत्त यादव और विजयकुमार ए पाटिल की डिवीजन बेंच एक महिला की याचिका पर सुनवाई कर रही थी. हुबली की यह महिला अलग हो चुके अपने पति का आधार नंबर, फोन नंबर और एनरोलमेंट नंबर हासिल करना चाहती थी. याचिकाकर्ता ने कहा कि पति का एड्रेस नहीं हो पाने के कारण वह फैमिली कोर्ट की ओर से दिए गए आदेशों को लागू नहीं कर पा रही हैं. इसके लिए याचिकाकर्ता ने 25 फरवरी, 2021 को यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) से भी संपर्क किया था, लेकिन वहां उनकी अर्जी खारिज कर दी गई. यूआईडीएआई ने कहा कि इसके लिए आधार एक्ट के सेक्शन 33 के तहत हाईकोर्ट के आदेश समेत अन्य चीजों की जरूरत होगी.

UIDAI से भी किया संपर्क
बाद में मामला सिंगल बेंच के पास भेज दिया गया. सिंगल बेंच ने 8 फरवरी 2023 को यूआईडीएआई को पति को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया. साथ ही आरटीआई एक्ट के तहत महिला की याचिका पर दोबारा विचार करने के लिए भी कहा गया. महिला ने तर्क दिया कि शादी के बाद पति-पत्नी को एक-दूसरे से जुड़ी जानकारियां रख सकते हैं. 

कर्नाटक हाईकोर्ट ने क्या कहा?
डिवीजन बेंच ने मामले की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का जिक्र करते हुए कहा कि किसी भी खुलासे से पहले दूसरे व्यक्ति को भी अपनी बात रखने की अनुमति होनी चाहिए. बेंच ने कहा, 'शादी दो लोगों का रिश्ता है, जो किसी की निजता पर असर नहीं डालता है. यह व्यक्ति का निजी अधिकार है.' 

दंपति की शादी नवंबर, 2005 को हुई थी और उनकी एक बेटी भी है. शादी में दिक्कतें आने लगीं तो उन्होंने कानूनी प्रक्रिया का सहारा लिया. फैमिली कोर्ट ने पति को 10,000 रुपये का गुजारा भत्ता और बेटी के लिए अलग से 5,000 रुपये पत्नी को देने का आदेश दिया था.

यह भी पढ़ें:-
Uttarkashi Tunnel Rescue Operation: अब रैट होल माइनिंग से निकाले जाएंगे 41 मजदूर, जानिए कैसे होती है ड्रिलिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी सरकार ने तेल संकट के बीच लिया बड़ा फैसला, जारी किया 10 हजार करोड़ का फंड
मोदी सरकार ने तेल संकट के बीच लिया बड़ा फैसला, जारी किया 10 हजार करोड़ का फंड
Explained: दूध के नए जादुई पैकेट का जुगाड़ क्या? कैसे कूड़े के ढेर से गायब होने पर लगेगी लगाम, दिल्ली में नहीं दिखेंगी पुरानी थैलियां
दूध के नए जादुई पैकेट का जुगाड़ क्या, कैसे दिल्ली में कूड़े के ढेर से गायब होने पर लगेगी लगाम?
'मैं नरेंद्र मोदी के करीब था...', ललित मोदी का बड़ा दावा, BJP के नेताओं से रिश्तों का खोला पूरी सीक्रेट
'मैं नरेंद्र मोदी के करीब था...', ललित मोदी का बड़ा दावा, BJP के नेताओं से रिश्तों का खोला पूरी सीक्रेट
Monsoon 2026: इंतजार खत्म! देश में हुई मानसून की एंट्री, 24 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें मौसम विभाग का अपडेट
इंतजार खत्म! देश में हुई मानसून की एंट्री, 24 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें मौसम विभाग का अपडेट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News: ऑनलाइन बुकिंग चालू, पर सिस्टम 'अंधा'!
Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: खिड़कियां सील, बंद इमरजेंसी एग्जिट! रूह कंपा देने वाली दास्तां!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Sandeep Chaudhary:मालवीय नगर अग्निकांड पर सबसे तीखा प्रहार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार ने तेल संकट के बीच लिया बड़ा फैसला, जारी किया 10 हजार करोड़ का फंड
मोदी सरकार ने तेल संकट के बीच लिया बड़ा फैसला, जारी किया 10 हजार करोड़ का फंड
मालवीय नगर अग्निकांड: फरार हो गया था होटल मालिक लवकेश बजाज, घर भी नहीं गया, सड़क पर घूमता रहा
मालवीय नगर अग्निकांड: फरार हो गया था होटल मालिक लवकेश बजाज, घर भी नहीं गया, सड़क पर घूमता रहा
'छापा डलवा दूंगा अगर...', सुनंदा पुष्कर को लेकर कॉल पर भिड़ गए थे शशि थरूर? ललित मोदी ने हॉट टॉक की बताई स्टोरी
'रेड डलवा दूंगा अगर...', सुनंदा पुष्कर को लेकर भिड़े थे थरूर? ललित मोदी ने हॉट टॉक की बताई स्टोरी
9 या 10 नहीं एक हफ्ते में इतने करोड़ खर्च कर देते हैं ललित मोदी, बताया कहां से होती है कमाई
9 या 10 नहीं एक हफ्ते में इतने करोड़ खर्च कर देते हैं ललित मोदी, बताया कहां से होती है कमाई
Peddi Box Office: 350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए राम चरण की फिल्म को कितना कमाना होगा?
350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए फिल्म को कितना कमाना होगा?
दिल्ली आग हादसे के बाद CM योगी आदित्यनाथ की सख्ती, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
दिल्ली आग हादसे के बाद CM योगी आदित्यनाथ की सख्ती, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
उधर टैरिफ लगाने की बात इधर भारत संग ट्रेड को बेताब ट्रंप, US राजदूत बोले- 99 प्रतिशत डील पक्की, मैं कल ही...
उधर टैरिफ लगाने की बात इधर भारत संग ट्रेड को बेताब ट्रंप, US राजदूत बोले- 99 प्रतिशत डील पक्की, मैं कल ही...
Delhi Malviya Nagar Fire: क्या है बेड एंड ब्रेकफास्ट पॉलिसी? जिस पर चल रहा था मालवीय नगर वाला रेस्टोरेंट, यहीं हुआ था अग्निकांड
क्या है बेड एंड ब्रेकफास्ट पॉलिसी? जिस पर चल रहा था मालवीय नगर वाला रेस्टोरेंट, यहीं हुआ था अग्निकांड
Embed widget