एक्सप्लोरर

Cypto Currency: कितनी सेफ है डिजिटल करेंसी, कारोबार को लेकर क्या हैं संभावनाएं, एक्सपर्ट्स से जानें हर सवाल का जवाब

डिजिटल धन पर अपने ऐसे ही कई सवालों को लेकर हम पहुंचे अमेरिका के न्यूजर्सी, जहां दुनिया का चौथा सबसे बड़ा डिजिटल करेंसी एक्सचेंज काम करता है जिसका नाम है क्रॉस टावर.

क्रिप्टो करेंसी, डिजिटल एसेट, नॉन फाइनेंशियल टोकन, डिजिटल फाइनेंसिंग....ये ऐसे शब्द हैं, जिन्हें आप इन दिनों सुनते तो खूब हैं लेकिन इनके कारोबार और कामकाज को समझते बहुत कम हैं. जब कहा जा रहा हो कि यही शब्द भविष्य में मुद्रा कारोबार का भविष्य हैं तो जाहिर है इसे जानने की इच्छा भी होती है और कई सवाल भी जागते हैं.

डिजिटल धन पर अपने ऐसे ही कई सवालों को लेकर हम पहुंचे अमेरिका के न्यूजर्सी, जहां दुनिया का चौथा सबसे बड़ा डिजिटल करेंसी एक्सचेंज काम करता है जिसका नाम है क्रॉस टावर. साथ ही इसकी एक खूबी यह भी है कि इसको बनाने वाले संस्थापक और सीईओ कपिल राठी एक भारतीय अमेरिकी हैं. अमेरिकी धनबल का नर्व सेंटर कहलाने वाले वॉल स्ट्रीट पर बरसों तक काम कर चुके कपिल कहते हैं कि दुनिया में कारोबार के तरीके तेजी से बदल रहे हैं और भारत उससे अछूता नहीं है.

'डिजिटल मनी कारोबार के लिए भारत में संभावनाएं'

हालांकि कपिल इस बात पर ज़ोर देते हैं कि दुनिया के डिजिटल मनी कारोबार में भारत के पास प्रचुर संभावना है. उनकी अपनी कंपनी भारत को डिजिटल संपदा विनिमय के लिए 1.1 ट्रिलियन डॉलर यानी करीब 83965 अरब रुपये का बाजार मानती है. क्रॉस रोड दुनिया में काम कर रहे एक हज़ार से भी अधिक डिजिटल एसेट एक्सचेंज में से एक है  जहां अलग-अलग क्रिप्टो करेंसी खरीदी और बेची जाती है, उसका कारोबार होता है.

हालांकि खाली से ऑफिस और महज़ कुछ एक कर्मचारियों के साथ नज़र आ रहे इस एक्सचेंज में कारोबार बराबरी और तेज़ी के साथ चल रहा है. बिटकॉइन, एथेरियम समेत अलग-अलग क्रिप्टो कॉइन खरीदे-बेचे जा रहे हैं.

हमने जब पूछा कि क्रिप्टो करेंसी और डिजिटल मनी को लेकर भारत में आम लोगों के मन में क़ई सवाल हैं, डर है, आशंकाएं हैं. क्या यह सुरक्षित है? क्या इसमें आम लोगों के लिए कारोबार की कोई जगह है. कपिल बड़े कॉन्फिडेंस के साथ इनका जवाब हां में देते हुए कहते हैं कि ब्लॉकचेन तकनीक पारदर्शिता पर आधारित है. इसलिए इसमें आपका पैसा सुरक्षित है. इसपर जानकारी के अभाव नियमन को लेकर थोड़ी अस्पष्टता के कारण लोगों में डर है. लेकिन अधिक पारदर्शिता के साथ जब धीरे धीरे नियमन साफ हो जाएगा तो लोगों का भरोसा और बढ़ेगा.

भारत की बड़ी आबादी युवा है

भारत के पास एक खासियत है कि उसकी आबादी युवा है और नई तकनीकों को अपनाने के मामले में बेहतरीन है. भारत में इसके लिए बहुत संभावनाएं और सुविधाएं भी हैं. मिसाल के तौर पर जमीन के रिकॉर्ड अगर ब्लॉक चेन पर हो जाते हैं या स्वास्थ्य रिकॉर्ड इस तकनीक से स्टोर किया जाता है तो जानकारी से छेड़छाड़ करना या बदलना बेहद मुश्किल होता है. वहीं ज़रूरत के वक्त उसे हासिल करना आसान हो जाता है. इसलिए आम उपभोक्ता की सहूलियत है. कपिल के मुताबिक भारत एक संभावनाओं भरा बाज़ार है. इसलिए उनकी कंपनी ने अमेरिका के बाद अपना सबसे बड़ा दफ्तर भारत में ही खोला है.

भारत ने डिजिटल एसेट को मान्यता दी है. सरकार उसपर टैक्स लगा रही है क्योंकि वो भी मानती है कि इसकी लोकप्रियता बढ़ रही है. यह नहीं भूलना चाहिए कि दुनिया में सबसे ज़्यादा क्रिप्टो करेंसी उपभोक्ता भारत में ही हैं. वहीं जहां तक क्रिप्टो की मान्यता का सवाल है तो यह समझना होगा कि क्रिप्टो अभी भी बड़े देशों की मुद्रा का विकल्प नहीं हो सकता.

भारत में डिजिटल करेंसी के फायदे

हालांकि भारत जैसे बड़े देशों के लिए भी डिजिटल करेंसी के अपने फायदे हैं क्योंकि इससे सरकार के लिए भी लाभार्थी तक सीधे और कम समय में पैसे पहुंचाना आसान होगा. वित्तीय धोखाधड़ी को रोकना आसान बनेगा. क्योंकि डिजिटल वॉलेट में रखे धन को रेगुलेटर चाहेगा तो ज़ीरो कर देगा.

डिजिटल करेंसी का एक लाभ यह भी है कि भारत का किसान अगर चाहे तो अपनी खेती के लिए अमेरिका से भी लोन उठा सकेगा. यानी उसके लिए विकल्प खुल जाएंगे. क्रॉस टावर जैसे एक्सचेंज उनकी डिजिटल करेंसी को फिजिकल एसेट में भी बदल सकेंगे.

क़ई तरह की डिजिटल करेंसी काम कर रही है. साथ ही एनएफटीई यानि नॉन फ़ंजिबल टोकन का भी इस्तेमाल होंके जरिए अब फ़िल्म फाइनेंसिंग भी हो रही है. एनएफटी भारत के शानदार कारीगरों और कलाकारों के लिए सौगात है. क्योंकि इनके जरिए वो अपने कला सृजन का एक हिस्सा बिना उस कलाकृति को फिजिकल तरीके के बेचे बिना भी उसे शेयर की तरह बेच सकते हैं. उसे अमेरिका में बैठा शख्स भी खरीद औऱ बेच सकता है.

एनएफटी के जरिए फाइनेंसिंग का बड़ा प्रयोग हॉलीवुड की फ़िल्म अंतारा के साथ क्रॉस रोड एक्सचेंज कर रहा है. इसके जरिए प्रशंसक या इसमें रुचि रखने वाले लोग उसका एक हिस्सा बन सकते हैं. चाहें तो फ़िल्म में काम भी कर सकते हैं. यानी फ़िल्म बनने के बाद नहीं बल्कि उससे पहले ही उसका अनुभव शुरू कर सकते हैं. लिहाजा डिजिटल मनी का नया तानाबाना बनाने की यह कवायद पूरी दुनिया में वित्तीय कामकाज को और लोकतांत्रिक बनाने की कवायद है.

ये भी पढ़ें

कांग्रेस को पटरी पर लाने की तैयारी? सोनिया गांधी ने बुलाई बैठक, बड़े नेताओं समेत प्रशांत किशोर भी पहुंचे

Watch: 'जिन्होंने कहा था संन्यासी को मठ भेजेंगे, अब उन पर लठ बजेंगे', औरैया में विपक्ष पर अपर्णा यादव का हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'... तो हम कोलकाता पर करेंगे अटैक', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने फिर दी गीदड़भभकी
'... तो हम कोलकाता पर करेंगे अटैक', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने फिर दी गीदड़भभकी
सांप्रदायिक दल से गठबंधन पर मौलाना बदरुद्दीन अजमल कासमी को जमीयत उलेमा-ए-हिंद का नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब
सांप्रदायिक दल से गठबंधन पर मौलाना बदरुद्दीन अजमल कासमी को जमीयत उलेमा-ए-हिंद का नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब
धार्मिक परंपराओं और मौलिक अधिकारों पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अप्रैल से सुनवाई, धर्मस्थलों में महिलाओं के प्रवेश समेत कई सवालों का मिलेगा जवाब
धार्मिक परंपराओं और मौलिक अधिकारों पर SC में 7 अप्रैल से सुनवाई, महिलाओं के प्रवेश समेत मिलेंगे कई जवाब
'दक्षिण भारत में लोकसभा की सीटों में नहीं होगी कोई कटौती', PM मोदी ने कर दिया बड़ा ऐलान
'दक्षिण भारत में लोकसभा की सीटों में नहीं होगी कोई कटौती', PM मोदी ने कर दिया बड़ा ऐलान

वीडियोज

Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu
MP News: घर के बाहर बैठे लोगों पर कुत्ते का खूनी हमला, सीसीटीवी देख दहल जाएंगे आप। Indore CCTV
Sandeep Chaudhary: ईरान का इंतकाम...ट्रंप मांगे संघर्ष विराम ! | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
Shubman Gill हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
शुभमन गिल हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
Varun Dhawan Daughter DDH Disease: किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
Embed widget