एक्सप्लोरर

2013 में संधि, 2016 में बदलाव... क्या शेख हसीना का प्रत्यर्पण करेगा भारत, जानें कहां फंस सकता है पेंच?

मोहम्मद यूनुस ने कहा कि शेख हसीना भारत में बैठकर जिस प्रकार राजनीतिक टिप्पणियां कर रही हैं वह उचित नहीं है. यूनुस ने कहा कि जब तक ढाका उनके प्रत्यर्पण का अनुरोध नहीं करता, तब तक उन्हें चुप रहना चाहिए

बांग्लादेश में सियासी उलटफेर के बाद शेख हसीना भारत में हैं. बांग्लादेश में लगातार उनके प्रत्यर्पण की मांग उठ रही है. इन सबके बीच बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस के बयान के बाद शेख हसीना के प्रत्यर्पण को लेकर नई बहस छिड़ गई है. मोहम्मद यूनुस ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत में बैठकर जिस प्रकार की राजनीतिक टिप्पणियां कर रही हैं वह उचित नहीं है. यूनुस ने कहा कि जब तक ढाका उनके प्रत्यर्पण का अनुरोध नहीं करता, तब तक उन्हें चुप रहना चाहिए ताकि दोनों देशों के बीच संबंध असहज नहीं हों.

मोहम्मद यूनुस ने पीटीआई भाषा को दिए इंटरव्यू में कहा कि भारत में कोई भी उनके रुख से सहज नहीं है. वह भारत में हैं और कुछ बयान देती हैं जो कि समस्या पैदा करते हैं. अगर वह चुप रहतीं, तो हम इसे भूल जाते. लेकिन भारत में बैठकर वह बोल रही हैं और निर्देश दे रही हैं. यह किसी को रास नहीं आ रहा. उन्होंने कहा, 'यह हमारे या भारत के लिए अच्छा नहीं है. इसे लेकर असहजता है.

शेख हसीना के किस बयान पर भड़के मोहम्मद यूनुस?

यूनुस ने यह बात हसीना के 13 अगस्त के बयान का जिक्र करते हुए कहीं, जिसमें हसीना ने 'न्याय' की गुहार लगाते कहा था कि हाल के 'आतंकवादी कृत्यों', हत्याओं व बर्बरता में शामिल लोगों की जांच की जानी चाहिए, उनकी पहचान करके उन्हें दंडित किया जाना चाहिए. बांग्लादेश में आरक्षण को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बाद 5 अगस्त को शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और भारत आ गईं. 

यूनुस ने कहा कि अंतरिम सरकार बांग्लादेश के लोगों पर हुए अत्याचारों को लेकर न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और न्याय के लिए जरूरी है कि उन्हें देश वापस लाया जाए. उन्होंने कहा, उन्हें वापस लाया जाना चाहिए, नहीं तो बांग्लादेश के लोग शांत नहीं बैठेंगे. उन्होंने जिस तरह के अत्याचार किए हैं, उसके लिए यहां सबके सामने मुकदमा चलाया जाना चाहिए. 

क्या शेख हसीना का होगा प्रत्यर्पण?

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए हैं. इनमें हत्या जैसे आरोप शामिल हैं. हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर बांग्लादेश की ओर से शेख हसीना के प्रत्यर्पण की अपील नहीं की गई है. हालांकि, बांग्लादेश की ओर से प्रत्यर्पण का अनुरोध किया जा सकता है, क्योंकि दोनों देशों के बीच 2013 में एक प्रत्यर्पण संधि हुई थी. इसमें 2016 में कुछ बदलाव भी किए गए थे. संधि के मुताबिक, जिन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है या जो प्रत्यर्पण योग्य अपराध के लिए दोषी पाए गए हैं, दोनों देशों को ऐसे व्यक्तियों को प्रत्यर्पित करना चाहिए. इनमें कम से कम एक साल की सजा का नियम भी रखा गया है. हालांकि, संधि में एक प्रावधान है कि अगर आरोप राजनीति से प्रेरित हैं तो प्रत्यर्पण से इनकार किया जा सकता है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget