एक्सप्लोरर

मैरिटल रेप बनेगा अपराध? ऐतिहासिक मामले पर सुप्रीम कोर्ट 17 अक्टूबर से शुरू करेगा सुनवाई

Marital Rape Hearing: वैवाहिक बलात्कार को अपराध घोषित करने की मांग करने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई शुरू करने वाला है. सरकार इसका विरोध कर चुकी है.

Marital Rape Case: सुप्रीम कोर्ट गुरुवार (17 अक्टूबर) को इस सवाल से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई शुरू करेगा कि क्या किसी व्यक्ति को अपनी पत्नी को उसके साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करने पर कानूनी संरक्षण मिलना जारी रहना चाहिए. चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ ने बुधवार को कहा कि वह 17 अक्टूबर को याचिकाओं पर सुनवाई शुरू करेगी.

वैवाहिक बलात्कार को अपराध की श्रेणी में डालने का अनुरोध करने वाली याचिका पर केंद्र के विरोध के मद्देनजर यह सुनवाई महत्वपूर्ण है. केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दलील दी कि अगर किसी शख्स की ओर से अपनी पत्नी के साथ यौन संबंध को ‘‘बलात्कार’’ के रूप में दंडनीय बना दिया जाता है तो इससे शादीशुदा संबंधों पर गंभीर असर पड़ सकता है और शादी नाम की संस्था पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है.

'सबसे पहले होगी वैवाहिक बलात्कार मामले की सुनवाई'

कुछ वादियों की ओर से सीनियर एडवोकेट करुणा नंदी ने दिन की कार्यवाही के अंत में पीठ के सामने इन याचिकाओं का उल्लेख किया, क्योंकि दिन में इनका उल्लेख नहीं किया जा सका था. चीफ जस्टिस ने कहा, ‘‘वैवाहिक बलात्कार का मामला सुनवाई के लिए सबसे पहले लिया जाएगा, हम कल से सुनवाई शुरू करेंगे.’’

केंद्र की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जब स्थगन की मांग की तो चीफ जस्टिस ने कहा, ‘‘यह पूर्व निर्धारित मामला है, उन्हें कल से इसे शुरू करने दें. इस मामले को पहले भी कई बार तत्काल सुनवाई के लिए उल्लेखित किया गया है.’’

अभी क्या है प्रावधान?

भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 375 के अपवाद खंड के तहत, जिसे अब निरस्त कर दिया गया है और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) से प्रतिस्थापित किया गया है, पति की ओर से अपनी पत्नी के साथ यौन संबंध, अगर पत्नी नाबालिग न हो, बलात्कार नहीं है. यहां तक कि नये कानून के तहत भी, धारा 63 (बलात्कार) के अपवाद 2 में कहा गया है कि ‘‘पति की ओर से अपनी पत्नी के साथ यौन संबंध, अगर पत्नी 18 साल से कम उम्र की न हो, बलात्कार नहीं है.’’

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को जारी किया था नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने 16 जनवरी 2023 को आईपीसी के उस प्रावधान को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर केंद्र से जवाब मांगा था, जो पत्नी के वयस्क होने की स्थिति में पति को जबरन यौन संबंध बनाने पर अभियोजन से संरक्षण प्रदान करता है. अदालत ने 17 मई को, इस मुद्दे पर बीएनएस के प्रावधान को चुनौती देने वाली इसी तरह की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया था. केंद्र के मुताबिक, इस मामले के कानूनी और सामाजिक निहितार्थ हैं. 

इनमें से एक मामला 11 मई 2022 को इस मुद्दे पर दिल्ली हाई कोर्ट के खंडित फैसले के बाद एक महिला की ओर से दायर अपील है. फैसला सुनाते हुए, जस्टिस राजीव शकधर और जस्टिस सी हरिशंकर ने याचिकाकर्ताओं को सुप्रीम कोर्ट में अपील करने की अनुमति देने पर सहमति व्यक्त की थी, क्योंकि इस मामले में कानून के महत्वपूर्ण प्रश्न शामिल हैं, जिनपर सुप्रीम कोर्ट की ओर से फैसला किये जाने की जरूरत है. 

कर्नाटक हाई कोर्ट के आदेश के बाद, वैवाहिक बलात्कार के मुकदमे का सामना कर रहे एक व्यक्ति की ओर से एक और याचिका दायर की गई है, जिसमें कहा गया है कि पति को अपनी पत्नी के साथ बलात्कार और अप्राकृतिक यौन संबंध के आरोपों से छूट देना संविधान के अनुच्छेद 14 (कानून के समक्ष समानता) के विरुद्ध है. याचिकाओं का एक और समूह आईपीसी प्रावधान के खिलाफ दायर जनहित याचिकाएं हैं, जो आईपीसी की धारा 375 (बलात्कार) के तहत अपवाद की संवैधानिकता को चुनौती देती हैं. 

ये भी पढ़ें: Marital Rape Row: मैरिटल रेप को क्यों क्राइम नहीं मानना चाहती मोदी सरकार? SC से कह दीं ये 3 बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत बॉर्डर पर छोड़ेगा सांप-मगरमच्छ? प्लान से छूट जाएंगे इंडिया की तरफ आंख उठाने वालों के पसीने
भारत बॉर्डर पर छोड़ेगा सांप-मगरमच्छ? प्लान से छूट जाएंगे इंडिया की तरफ आंख उठाने वालों के पसीने
मणिपुर में फिर बवाल, इंफाल समेत 5 जिलों में इंटरनेट सस्पेंड, जानें क्यों लिया गया ये फैसला? 
मणिपुर में फिर बवाल, इंफाल समेत 5 जिलों में इंटरनेट सस्पेंड, जानें क्यों लिया गया ये फैसला? 
बांग्लादेश के विदेश मंत्री आएंगे भारत, सत्ता संभालने के बाद तारिक रहमान का बड़ा फैसला, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची!
बांग्लादेश के विदेश मंत्री आएंगे भारत, सत्ता संभालने के बाद तारिक रहमान का बड़ा फैसला, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची!
पवन खेड़ा नहीं मिले, घर से क्या जब्त करके ले गई असम पुलिस? निकलते ही कहा- 'कहीं से भी ढूंढ निकालेंगे'
पवन खेड़ा नहीं मिले, घर से क्या जब्त करके ले गई असम पुलिस? निकलते ही कहा- 'कहीं से भी ढूंढ निकालेंगे'

वीडियोज

Pawan Khera Controversy: Himanta की पत्नी पर फर्जी पासपोर्ट का आरोप लगाना पड़ा भारी | Assam Police
Iran Israel War Updates: महायुद्ध के बीच बड़ी खबर..Train सफर पर बड़ा अपडेट! | Donald Trump
Iran Israel War: US Pilot Rescue Operation पर Trump का बड़ा खुलासा! | Iran Israel Ceasefire
US Rescue Mission In Iran: आसानी से नहीं मिला America का Pilot..Rescue Operation पर बड़ा खुलासा!
Trump Ultimatum to Iran: आज रात ईरान खत्म? Trump की चेतावनी से हड़कंप! | Iran Israel War Ceasefire

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर बवाल, इंफाल समेत 5 जिलों में इंटरनेट सस्पेंड, जानें क्यों लिया गया ये फैसला? 
मणिपुर में फिर बवाल, इंफाल समेत 5 जिलों में इंटरनेट सस्पेंड, जानें क्यों लिया गया ये फैसला? 
दिल्ली के 45 लाख लोगों के लिए आई राहत भरी खबर, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान
दिल्ली के 45 लाख लोगों के लिए आई राहत भरी खबर, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान
अब इस राज्य की बदल गई राजधानी, भारत सरकार ने जारी कर दिया नोटिफिकेशन
अब इस राज्य की बदल गई राजधानी, भारत सरकार ने जारी कर दिया नोटिफिकेशन
Matheesha Pathirana: KKR के लिए आई खुशखबरी, मथीशा पथिराना की फिटनेस पर आया अपडेट, जानिए IPL के लिए कब आएंगे भारत?
KKR के लिए आई खुशखबरी, मथीशा पथिराना की फिटनेस पर आया अपडेट, जानिए IPL के लिए कब आएंगे भारत?
Raveena Tandon: रवीना टंडन के गले में दिखा माता रानी का 'दिव्य हार' ज्योतिष संकेत जान रह जाएंगे हैरान!
Raveena Tandon: रवीना टंडन के गले में दिखा माता रानी का 'दिव्य हार' ज्योतिष संकेत जान रह जाएंगे हैरान!
'मैं नास्तिक होने के बावजूद हिंदू, इस्लाम में भी...', सबरीमाला मंदिर मामले में SG मेहता ने दी दमदार दलील
'मैं नास्तिक होने के बावजूद हिंदू, इस्लाम में भी...', सबरीमाला मंदिर मामले में SG मेहता ने दी दमदार दलील
Jobs 2026: चंडीगढ़ में नौकरी की बहार, क्लर्क और स्टेनो-टाइपिस्ट के 257 पदों पर सुनहरा मौका
चंडीगढ़ में नौकरी की बहार, क्लर्क और स्टेनो-टाइपिस्ट के 257 पदों पर सुनहरा मौका
Electric Kettle Uses: अंडे उबालने से लेकर चावल बनाने तक, सिर्फ पानी गर्म करने में नहीं होता इलेक्ट्रिक केटल का यूज
अंडे उबालने से लेकर चावल बनाने तक, सिर्फ पानी गर्म करने में नहीं होता इलेक्ट्रिक केटल का यूज
Embed widget